Thursday, February 26, 2026 |
Home » SBI ने लोन से लेकर FD पर घटाईं ब्याज दरें नई दरें सोमवार से होगी लागू

SBI ने लोन से लेकर FD पर घटाईं ब्याज दरें नई दरें सोमवार से होगी लागू

SBI ने loan से लेकर FD पर घटाईं ब्याज दरें

by Business Remedies
0 comments

• नई दरें सोमवार से होंगी लागू

Business Remedies / New Delhi (IANS)। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक State Bank of India (SBI) ने loan से लेकर Fixed Deposits (FD) पर interest rates को घटा दिया है। नई दरें सोमवार से लागू होंगी। SBI की ओर से यह फैसला ऐसे समय पर लिया गया है जब इस महीने की शुरुआत में Reserve Bank of India (RBI) ने repo rate को 25 basis points घटाकर 5.50 प्रतिशत से 5.25 प्रतिशत कर दिया है।

SBI की ओर से Margin Cost of Funds Based Lending Rate (MCLR) को 5 basis points या 0.05 प्रतिशत कम किया गया है। यह वह दर होती है, जिसके आधार पर बैंक loan interest rates तय करते हैं। इसके कम होने का असर सभी प्रकार के loans की ब्याज दरों पर पड़ता है।

SBI ने overnight और one month MCLR को 7.90 प्रतिशत से घटाकर 7.85 प्रतिशत कर दिया है। Three month MCLR को 8.30 प्रतिशत से घटाकर 8.25 प्रतिशत कर दिया गया है। Six month MCLR को 8.65 प्रतिशत से घटाकर 8.60 प्रतिशत कर दिया गया है।

वहीं, बैंक ने one year और two years MCLR की दर को 8.75 प्रतिशत से घटाकर 8.70 प्रतिशत कर दिया है। इसके अलावा, three years MCLR की दरों को 8.85 प्रतिशत से घटाकर 8.80 प्रतिशत कर दिया गया है। बैंक ने FD interest rates में भी कटौती की है।

SBI की नई दरों के मुताबिक, 3 करोड़ रुपए से कम की two to three years FD पर सामान्य व्यक्ति के लिए ब्याज दर अब 6.40 प्रतिशत होगी, जो पहले 6.45 प्रतिशत थी। वहीं, इसी अवधि के लिए senior citizens के लिए ब्याज दर अब 6.90 प्रतिशत होगी, जो पहले 6.95 प्रतिशत थी।

बैंक ने अपनी special 444 days FD पर ब्याज दर को 6.60 प्रतिशत से घटाकर 6.45 प्रतिशत कर दिया है। SBI के मुताबिक, अब सामान्य व्यक्तियों को 7–45 days FD पर 3.05 प्रतिशत की ब्याज दर मिलेगी। 46–179 days FD पर 4.90 प्रतिशत, 180–210 days FD पर 5.65 प्रतिशत, और 211 days से लेकर one year से कम की FD पर ब्याज दर 5.90 प्रतिशत होगी।

One year से लेकर two years से कम की अवधि के लिए ब्याज दर 6.25 प्रतिशत होगी। वहीं, three to five years से कम की अवधि पर ब्याज दर 6.30 प्रतिशत होगी। Five to ten years FD पर ब्याज दर 6.05 प्रतिशत तय की गई है। इसके अलावा, senior citizens को बैंक द्वारा 0.50 प्रतिशत की additional interest भी दी जा रही है।



You may also like

Leave a Comment