Wednesday, July 1, 2026 |
Home Banking and InsuranceSBI College Youth Ideathon के ग्रैंड फिनाले में उदीयमान युवा नवप्रवर्तकों की प्रतिभाएं दिखी

SBI College Youth Ideathon के ग्रैंड फिनाले में उदीयमान युवा नवप्रवर्तकों की प्रतिभाएं दिखी

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/नई दिल्ली कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए भारत का सर्वोत्तम उद्यमशीलता लांचपैड दि ग्रैंड फिनाले ऑफ SBI College Youth Ideathon (सीवाईआई 2025) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), Delhi में संपन्न हुआ जो भारतीय उद्यमशीलता की अकादमिक राजधानी बनकर उभरी है। नवप्रवर्तन, आकांक्षा और परिवर्तनकारी विचारों के प्रेरणादायी इस उत्सव में देश के सबसे उदीयमान विद्यार्थी उद्यमी शामिल हुए।
IIT, Delhi, एमईपीएससी (कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय के अधीन) और थिंकस्टार्टअप फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में शीर्षक प्रायोजक के तौर पर भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के सहयोग से आयोजित सीवाईआई 2025 देशभर के कॉलेज परिसरों में उद्यमशीलता की भावना करने की एक ऐतिहासिक पहल रही। 200 शहरों के 1,000 कॉलेजों से 44,000 से अधिक विद्यार्थियों ने एसबीआई कॉलेज यूथ आइडियाथॉन 2025 में प्रतिभाग किया। इस आयोजन में 15,000 से अधिक स्टार्टअप विचार पेश किए गए।
मूल्यांकन के कठिन दौर, मार्गदर्शन और छंटाई के जरिए शीर्ष 100 विद्यार्थी टीमों को इस दो दिवसीय ग्रैंड फिनाले के लिए आईआईटी दिल्ली में आमंत्रित किया गया। इन युवा उद्यमियों ने अपने नवप्रवर्तन प्रदर्शित किए, शीर्ष मार्गदर्शकों और निवेशकों के साथ संवाद किया और लाइव पिच राउंड में प्रतिस्पर्धा की। फाइनल पिच में शीर्ष 15 विद्यार्थी स्टार्टअप्स शामिल किए गए जिन्होंने वीसी, संस्थापकों और नवप्रवर्तक नेताओं की जूरी के समक्ष अपने विचार प्रस्तुत किए। इस समापन समारोह में शीर्ष 10 विजेताओं की घोषणा की गई जिसमें से प्रत्येक विजेता टीम ने एक लाख रुपये का पुरस्कार प्राप्त किया।
समापन समारोह में अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में प्रख्यात टेक्नोलॉजी उद्यमी विवेक वाधवा ने कहा कि आने वाला भविष्य उन लोगों का है जो सपने देखने और उन्हें जमीन पर उतारने की हिम्मत रखते हैं। आपके पास ऐतिहासिक समाधान का निर्माण करने की ताकत है जो आने वाले कल की दुनिया को परिभाषित करेगा। एमईपीएससी के सीईओ अनिल पोखरियाल के मुताबिक, ‘ये विद्यार्थी महज स्टार्टअप्स का निर्माण नहीं कर रहे, बल्कि ये उम्मीद, इक्विटी और प्रभाव का निर्माण कर रहे हैं। देशभर से विचारों की विविधता और गहराई सही मायने में प्रेरणादायी है।
IIT Delhi के डीन (अकादमिक) प्रोफेसर नारायणन डी कुरुर ने नवप्रवर्तन को बढ़ावा देने में संस्थानों की भूमिका पर जोर देते हुए कहा, कि आईआईटी दिल्ली पूरे भारत से युवा उद्यमियों को सशक्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। सीवाईआई 2025 दुनिया की वास्तविक चुनौतियों को हल करने के लिए सबसे प्रतिभावान युवाओं को एक साथ लाकर इस मिशन को परिलक्षित करता है।
एसरी इंडिया के प्रबंध निदेशक अजेन्द्र कुमार ने कहा, कि अकादमिक ज्ञान को अनूठे समाधानों और उद्यमों में तब्दील करने वाली इस पहल का हिस्सा बनना हमारे लिए गर्व की बात है। स्पैटियल इंटेलिजेंस के महत्व को लेकर युवा पीढ़ी की समझ और इसे कारोबारी विचार में समाहित करना देखकर उत्साहवर्धन होता है। इस अंतर्दृष्टिपूर्ण सोच से ऐसे शक्तिशाली समाधानों का सृजन होगा जो भविष्य की कारोबारी और सामाजिक चुनौतियों को प्रभावी ढंग से हल करेंगे। मैं इन प्रतिभागियों और विजेताओं को बधाई देता हूं और उनके भावी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं देता हूं। थिंकस्टार्टअप की संस्थापक शिवानी कपूर ने कहा, कि विद्यार्थियों की यह पीढ़ी अवसरों की प्रतीक्षा नहीं कर रही है, बल्कि अवसरों का सृजन कर रही है। समस्या हल करने को लेकर इनका निडर दृष्टिकोण सही मायने में प्रेरणादायी है। सीवाईआई के कार्यक्रम निदेशक संजीव शिवेश के इस आयोजन की भावना को लेकर कहा कि यूथ आइडियाथॉन ने यह सिद्ध किया है कि भारत की उद्यमशीलता की अगली लहर पहले से ही यहां मौजूद है और यह इसका नेतृत्व कर इसे आगे ले जाने के लिए जुनून से परिपूर्ण है।

 



You may also like

Leave a Comment