बिजऩेस रेमेडीज/नई दिल्ली Birla Opus Paints ने एक नई और अनोखी डिज़ाइनर फिनिश की रेंज लॉन्च की है, जिसमें दो खास जो भविष्य में भी धमाल मचा दे ऐसे कलेक्शंस शामिल हैं। ये रेंज भारत में प्रीमियम इंटीरियर डिज़ाइनिंग का रूप बदल देगी। लक्जऱी को नए अंदाज़ में पेश करने के लिए तैयार की गई यह नई रेंज उस समय आई है जब ब्रांड ने अपने रिटेल नेटवर्क का विस्तार किया है। इसके तहत कंपनी ने अपने फ्रेंचाइज़ी स्टोर्स के साथ-साथ खुद के चलाए गए बिरला ओपस पेंट स्टूडियो नामक एक्सपीरियंस स्टोर्स भी लॉन्च किए हैं, जहां ग्राहक डिज़ाइनर फिनिश रेंज को खुद देख और महसूस कर सकते हैं।
यह बेहतरीन रेंज दो शानदार कलेक्शन पेश करती है। ड्रीम कलेक्शन और टाइमलेस कलेक्शन, जिनमें प्रकृति से प्रेरित खूबसूरती के साथ आधुनिक टेक्नोलॉजी को बड़ी बेहतरीन तरीके से मिलाया गया है। हाई-डेफिनिशन 3डी डिज़ाइन हो, चाहे चमकदार मेटैलिक फिनिश हो या फिर टाइमलेस हाथों से बनाई गई फिनिश ही क्यों न हो, बिरला ओपस पेंट्स की डिज़ाइनर फिनिश रेंज दीवारों को एक नई जान देने के साथ – साथ आलीशान दिखाती है। रंग से आगे सोचने वालों के लिए बनाई गई यह डिज़ाइनर फिनिश हर जगह को एक खास पहचान और पर्यावरण के प्रति जागरूक जीवनशैली का हिस्सा बना देती है। यह न सिर्फ ज़्यादा टिकाऊ और बेहतर है, बल्कि बिरला ओपस पेंट्स के विजऩ ‘दुनिया को रंग दो’ को भी बखूबी दिखाती है।
Birla Opus Paints के सीईओ रक्षित हरगवे ने बताया कि, बिरला ओपस पेंट्स में हम समझते हैं कि आज के ग्राहक सिर्फ प्रोडक्ट नहीं, बल्कि ऐसा अनुभव चाहते हैं जो उद्देश्य के साथ- साथ मूल्य को भी दर्शाए। हमारा उद्देश्य सिर्फ एक आधुनिक डिज़ाइन टेक्नोलॉजी और टिकाऊ समाधानों के साथ क्रिएटिविटी को नए मायने देना नहीं है, बल्कि इंटीरियर लक्जऱी को आम लोगों तक पहुंचा कर उसे नया आयाम देना भी है। हमारे पेंट स्टूडियो और फ्रेंचाइज़ी स्टोर्स को पूरे भारत में लॉन्च करने के बाद, अब हम ग्राहकों के लिए ये शानदार फिनिशेस पेश कर रहे हैं जो प्रकृति की खूबसूरती और इटालियन कला से प्रेरित हैं। जहां ड्रीम रेंज में हाई-डेफिनिशन 3D पैटर्न और मेटैलिक फिनिश दी गई हैं, जो स्टेटमेंट वॉल बनाने के लिए एकदम परफेक्ट हैं। इसमें लगभग 150 से भी ज़्यादा ट्रेंडी और वॉटर-रेज़िस्टेंट शेड्स मिलते हैं, जो लंबे समय तक टिकने वाली खूबसूरती और मजबूती देते हैं। यह रेंज प्रकृति के तत्वों जैसे समुद्र, बादल और पेड़ों से प्रेरित कुल 14 खास डिज़ाइनों के साथ आती है, जिनमें हर एक डिज़ाइन के लिए 10 कलर कॉम्बिनेशन दिए गए हैं। यानी कुल मिलाकर 140 यूनिक ऑप्शन्स जो किसी भी जगह को शानदार और दिलकश बना देते हैं। वहीं, टाइमलेस रेंज प्रकृति की सादगी और असली खूबसूरती को अपनाती है। इसमें चूने (लाइम) आधारित सामान का इस्तेमाल किया गया है और इसे इटालियन कला से सजाया गया है। यह रेंज उन लोगों के लिए है जो एक रस्टिक और सॉफ्ट लक्जऱी लुक पसंद करते हैं। इसमें 12 खास डिज़ाइन शामिल हैं, जो प्राकृतिक टेक्सचर जैसे पत्थर, मिट्टी और संगमरमर को अपनाते हुए सादी और मनमोहक खूबसूरती देते हैं। दोनों रेंजेस को इको-फ्रेंडली, लो-वीओसी फॉर्म्यूलाशन्स से डिज़ाइन किया गया है, जिससे अंदर का वातावरण स्वास्थ्य के लिए बेहतर और सांस लेने योग्य बनता है, वो भी बिना स्टाइल या क्वालिटी पर समझौता किए।

