Friday, July 3, 2026 |
Home Banking and InsuranceSBI कार्यालय में सफाई कर्मचारियों के कल्याण से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की

SBI कार्यालय में सफाई कर्मचारियों के कल्याण से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/जयपुर
अंजना पंवार, उपाध्यक्षा, राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग, भारत सरकार की अध्यक्षता में शनिवार को SBI  , स्थानीय प्रधान कार्यालय, जयपुर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक में SBI  के मुख्य महाप्रबंधक संदीप भटनागर, महाप्रबंधक रितु गौड़, उप महाप्रबंधक एवं मण्डल विकास अधिकारी कल्याण गजवेल्लि, अनुसूचित जाति/जनजाति कर्मचारी कल्याण एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक मीणा एवं महासचिव विनोद तंवर उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य बैंक के सफाई कर्मचारियों के कल्याण से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करना एवं उनके समाधान हेतु प्रभावी कदम उठाना था। पंवार ने इस दौरान भारत सरकार द्वारा सफाई कर्मचारियों के हितार्थ चलाई जा रही योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी।
अनुसूचित जाति-/जनजाति कर्मचारी कल्याण एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने सफाई कर्मचारियों की चुनौतियों एवं जरूरतों को प्रमुखता से रखा। मुख्य महाप्रबंधक संदीप भटनागर ने सभी सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि बैंक प्रबंधन सफाई कर्मचारियों के कल्याण हेतु आवश्यक कदम प्राथमिकता के आधार पर उठाएगा। महाप्रबंधक रितु गौड़ एवं उप महाप्रबंधक एवं मण्डल विकास अधिकारी कल्याण गजवेल्ली ने भी अपनी ओर से पूर्ण सहयोग प्रदान करने का भरोसा दिलाया। बैठक का समापन सकारात्मक चर्चा एवं कर्मचारियों के हित में ठोस कदम उठाने के संकल्प के साथ हुआ।



You may also like

Leave a Comment