Friday, July 3, 2026 |
Home CommoditySone की Vyada कीमतों में 226 रुपये, Chandi में 618 रुपये और Crude Oil वायदा कॉन्ट्रैक्ट में 23 की गिरावट

Sone की Vyada कीमतों में 226 रुपये, Chandi में 618 रुपये और Crude Oil वायदा कॉन्ट्रैक्ट में 23 की गिरावट

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/मुंबई
देश के अग्रणी कमोडिटी डेरिवेटिव्स एक्सचेंज MCX पर Commodity वायदा, ऑप्शंस और इंडेक्स फ्यूचर्स में 70760.99 करोड़ रुपये का टर्नओवर दर्ज हुआ। कमोडिटी वायदाओं में 14028.91 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ, जबकि कमोडिटी ऑप्शंस में 56730.45 करोड़ रुपये का नॉशनल टर्नओवर हुआ। कमोडिटी ऑप्शंस में कुल प्रीमियम टर्नओवर 1340.52 करोड़ रुपये का हुआ।
कीमती धातुओं में सोना-चांदी के वायदाओं में 7958.15 करोड़ रुपये की खरीद बेच की गई। MCX सोना फरवरी वायदा 79150 रुपये पर खूलकर, 79194 रुपये के दिन के उच्च और 78757 रुपये के नीचले स्तर पर पहुंचकर, 79226 रुपये के पिछले बंद के सामने 226 रुपये या 0.29 फीसदी लुढक़कर 79000 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंचा। इनके अलावा गोल्ड-गिनी जनवरी वायदा 80 रुपये या 0.13 फीसदी की मंदी रही और यह कॉन्ट्रैक्ट 63623 रुपये प्रति 8 ग्राम हुआ। जबकि गोल्ड-पेटल जनवरी वायदा 1 रुपये या 0.01 फीसदी औंधकर 7851 रुपये प्रति 1 ग्राम पर आ गया। सोना-मिनी फरवरी वायदा सत्र के आरंभ में 79055 रुपये पर खूलकर, 79149 रुपये के दिन के उच्च और 78741 रुपये के नीचले स्तर को छूकर, 208 रुपये या 0.26 फीसदी की मंदी रही और यह कॉन्ट्रैक्ट 78952 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से कारोबार हो रहा था।
चांदी के वायदाओं में चांदी मार्च वायदा 92629 रुपये पर खूलकर, 92629 रुपये के दिन के उच्च और 91645 रुपये के नीचले स्तर पर पहुंचकर, 92803 रुपये के पिछले बंद के सामने 618 रुपये या 0.67 फीसदी औंधकर 92185 रुपये प्रति किलो पर आ गया। इनके अलावा चांदी-मिनी फरवरी वायदा 580 रुपये या 0.63 फीसदी लुढक़कर 92178 रुपये प्रति किलो के भाव से कारोबार हो रहा था। जबकि चांदी-माइक्रो फरवरी वायदा 589 रुपये या 0.64 फीसदी औंधकर 92166 रुपये प्रति किलो के भाव पर पहुंचा। मेटल वर्ग में 1582.53 करोड़ रुपये के ट्रेड दर्ज हुए। तांबा जनवरी वायदा 65 पैसे या 0.08 फीसदी की नरमी के साथ 837 रुपये प्रति किलो के भाव से कारोबार हो रहा था। जबकि जस्ता जनवरी वायदा 3 रुपये या 1.09 फीसदी तेज होकर यह कॉन्ट्रैक्ट 277.1 रुपये प्रति किलो हुआ। इसके सामने एल्यूमीनियम जनवरी वायदा 2.8 रुपये या 1.11 फीसदी की बढ़त के साथ 255.35 रुपये प्रति किलो पर आ गया। जबकि सीसा जनवरी वायदा 65 पैसे या 0.37 फीसदी के सुधार के साथ 178.45 रुपये प्रति किलो के भाव पर ट्रेड हो रहा था।
इन जिंसों के अलावा कारोबारियों ने एनर्जी सेगमेंट में 4589.42 करोड़ रुपये के सौदे किए। एमसीएक्स क्रूड ऑयल जनवरी वायदा 6866 रुपये पर खूलकर, 6884 रुपये के दिन के उच्च और 6810 रुपये के नीचले स्तर पर पहुंचकर, 23 रुपये या 0.34 फीसदी औंधकर 6810 रुपये प्रति बैरल के भाव पर पहुंचा। जबकि क्रूड ऑयल-मिनी जनवरी वायदा 24 रुपये या 0.35 फीसदी औंधकर 6813 रुपये प्रति बैरल हुआ। इनके अलावा नैचुरल गैस जनवरी वायदा 362.5 रुपये पर खूलकर, 368.8 रुपये के दिन के उच्च और 352 रुपये के नीचले स्तर पर पहुंचकर, 356.3 रुपये के पिछले बंद के सामने 2.5 रुपये या 0.7 फीसदी की गिरावट के साथ 353.8 रुपये प्रति एमएमबीटीयू के भाव पर पहुंचा। जबकि नैचुरल गैस-मिनी जनवरी वायदा 2.1 रुपये की मंदी रही और यह कॉन्ट्रैक्ट 353.8 रुपये प्रति एमएमबीटीयू के भाव पर ट्रेड हो रहा था। कृषि जिंसों में मेंथा ऑयल जनवरी वायदा 925 रुपये पर खूलकर, 10 पैसे या 0.01 फीसदी की नरमी के साथ 926.6 रुपये प्रति किलो के भाव पर पहुंचा। कॉटन केंडी जनवरी वायदा 160 रुपये या 0.3 फीसदी औंधकर 54060 रुपये प्रति केंडी पर आ गया। कारोबार की दृष्टि से एमसीएक्स पर सोना के विभिन्न अनुबंधों में 4570.83 करोड़ रुपये और चांदी के विभिन्न अनुबंधों में 3387.31 करोड़ रुपये की खरीद बेच की गई। इसके अलावा तांबा के वायदाओं में 634.10 करोड़ रुपये, एल्यूमीनियम और एल्यूमीनियम-मिनी के वायदाओं में 262.23 करोड़ रुपये, सीसा और सीसा-मिनी के वायदाओं में 65.81 करोड़ रुपये, जस्ता और जस्ता-मिनी के वायदाओं में 620.38 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।
इन जिंसों के अलावा कू्रड ऑयल और कू्रड ऑयल-मिनी के वायदाओं में 1049.57 करोड़ रुपये के ट्रेड दर्ज हुए। जबकि नैचुरल गैस और नैचुरल गैस-मिनी के वायदाओं में 3539.85 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। मेंथा ऑयल के वायदा में 5.03 करोड़ रुपये की खरीद बेच की गई। जबकि कॉटन केंडी के वायदाओं में 8.96 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। ओपन इंटरेस्ट सोना के वायदाओं में 17552 लोट, सोना-मिनी के वायदाओं में 29087 लोट, गोल्ड-गिनी के वायदाओं में 5691 लोट और गोल्ड-पेटल के वायदाओं में 72477 लोट के स्तर पर था। जबकि चांदी के वायदाओं में 23278 लोट, चांदी-मिनी के वायदाओं में 39109 लोट और चांदी-माइक्रो वायदाओं में 148135 लोट के स्तर पर था। क्रूड ऑयल के वायदाओं में 18663 लोट और नैचुरल गैस के वायदाओं में 19789 लोट के स्तर पर था। कमोडिटी ऑप्शंस ऑन फ्यूचर्स में कू्रड ऑयल फरवरी 6800 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का कॉल ऑप्शन प्रति बैरल 12.6 रुपये की गिरावट के साथ 224.6 रुपये हुआ। जबकि नैचुरल गैस जनवरी 360 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का कॉल ऑप्शन प्रति एमएमबीटीयू 1.25 रुपये की गिरावट के साथ 17.5 रुपये हुआ। सोना जनवरी 80000 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का कॉल ऑप्शन प्रति 10 ग्राम 92.5 रुपये की गिरावट के साथ 320 रुपये हुआ। इसके सामने चांदी फरवरी 92000 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का कॉल ऑप्शन प्रति किलो 327 रुपये की गिरावट के साथ 3035 रुपये हुआ। तांबा जनवरी 840 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का कॉल ऑप्शन प्रति किलो 48 पैसे की नरमी के साथ 6.95 रुपये हुआ। जस्ता जनवरी 280 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का कॉल ऑप्शन प्रति किलो 42 पैसे के सुधार के साथ 1.63 रुपये हुआ। पुट ऑप्शंस में कू्रड ऑयल फरवरी 6800 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का पुट ऑप्शन प्रति बैरल 9.7 रुपये की बढ़त के साथ 279.4 रुपये हुआ। जबकि नैचुरल गैस जनवरी 350 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का पुट ऑप्शन प्रति एमएमबीटीयू 95 पैसे के सुधार के साथ 17.65 रुपये हुआ। सोना जनवरी 78000 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का पुट ऑप्शन प्रति 10 ग्राम 40.5 रुपये की बढ़त के साथ 303 रुपये हुआ। इसके सामने चांदी फरवरी 92000 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का पुट ऑप्शन प्रति किलो 241.5 रुपये की बढ़त के साथ 2772.5 रुपये हुआ। तांबा जनवरी 840 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का पुट ऑप्शन प्रति किलो 14 पैसे की नरमी के साथ 9.29 रुपये हुआ। जस्ता जनवरी 270 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का पुट ऑप्शन प्रति किलो 94 पैसे की नरमी के साथ 0.6 रुपये हुआ।

 

 



You may also like

Leave a Comment