Saturday, July 11, 2026 |
Home Commodityसप्ताह के दौरान सोना की वायदा कीमतों में रु.944 और चांदी में रु.2,229 का ऊछाल

सप्ताह के दौरान सोना की वायदा कीमतों में रु.944 और चांदी में रु.2,229 का ऊछाल

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/मुंबई
देश के अग्रणी कमोडिटी डेरिवेटिव्स एक्सचेंज एमसीएक्स पर कमोडिटी वायदा, ऑप्शंस और इंडेक्स फ्यूचर्स में 5 से 11 जुलाई के सप्ताह के दौरान 93,90,799 सौदों में कुल रु. 10,49, 524.98 करोड़ का टर्नओवर दर्ज हुआ। कीमती धातुओं का सूचकांक बुलडेक्स के जुलाई वायदा में 369 अंक की मूवमेंट देखने मिली।
कीमती धातुओं के वायदाओं में सोना-चांदी में एमसीएक्स पर 8,67,505 सौदों में कुल रु.77,853.78 करोड़ का कारोबार हुआ। सोना के अनुबंधों में एमसीएक्स सोना अगस्त वायदा प्रति 10 ग्राम सप्ताह की शुरुआत में रु. 72,412 के भाव से खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में ऊपर में रु.73,333 और नीचे में रु. 72,111 के स्तर को छूकर, सप्ताह के अंत में रु.944 के ऊछाल के साथ रु.73,311 के भाव पर पहुंचा। इसके सामने गोल्ड-गिनी जुलाई कांट्रैक्ट प्रति 8 ग्राम रु.562 ऊछलकर रु.59,071 और गोल्ड-पेटल जुलाई कांट्रैक्ट प्रति 1 ग्राम रु. 54 बढक़र रु.7,209 के भाव हुए। सोना-मिनी अगस्त वायदा प्रति 10 ग्राम रु.72,443 के भाव से खूलकर, रु.849 की तेजी के साथ रु.73,205 के स्तर पर पहुंचा। चांदी के वायदाओं में चांदी सितंबर वायदा प्रति 1 किलो सप्ताह की शुरुआत में रु.92,211 के भाव से खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में ऊपर में ??.94,590 और नीचे में ??.91,499 के स्तर को छूकर, सप्ताह के अंत में रु. 2229 के ऊछाल के साथ रु. 94,190 बंद हुआ। चांदी-मिनी अगस्त कांट्रैक्ट रु. 2201 ऊछलकर रु.94,093 और चांदी-माइक्रो अगस्त कांट्रैक्ट रु. 2,196 ऊछलकर रु.94,078 बंद हुआ।
मेटल्स के वायदाओं में एमसीएक्स पर 91,686 सौदों में रु.13,999.36 करोड़ का कारोबार हुआ। एल्यूमीनियम जुलाई वायदा प्रति 1 किलो रु. 4.45 घटकर रु.228.45 और जस्ता जुलाई वायदा 1.65 घटकर रु.273 के स्तर पर पहुंचा। इसके सामने तांबा जुलाई कांट्रैक्ट रु.12.15 घटकर रु.856.00 और सीसा (लेड) जुलाई कांट्रैक्ट रु..25 घटकर रु.189 के भाव हुए।
ऊर्जा सेगमेंट के वायदाओं में एमसीएक्स पर 6,07,912 सौदों में कुल रु.21,564.60 करोड़ का कारोबार हुआ। क्रूड ऑयल जुलाई वायदा सप्ताह की शुरुआत में रु.6,992 के भाव से खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में ऊपर में रु.7,052 और नीचे में रु.6,754 के स्तर को छूकर, सप्ताह के अंत में प्रति 1 बैरल रु.131 फिसलकर रु. 6,893 हुआ, जबकि नैचुरल गैस जुलाई वायदा प्रति 1 एमएमबीटीयू रु.7.50 घटकर रु.190.40 बंद हुआ।
कृषि जिंसों में एमसीएक्स पर 1,780 सौदों में रु.83.33 करोड़ का कारोबार हुआ। प्रति रु. कॉटन केंडी जुलाई वायदा प्रति 1 केंडी रु.58,500 के भाव पर खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में ऊपर में रु. 58,500 और नीचे में रु. 57,900 के स्तर को छूकर, सप्ताह के अंत में रु.450 घटकर रु.57,980 के स्तर पर पहुंचा। मेंथा तेल के वायदाओं में जुलाई कांट्रैक्ट प्रति 1 किलो रु.18.60 घटकर रु.949.50 हुआ। कारोबार की दृष्टि से एमसीएक्स पर कीमती धातुओं में सोना के वायदाओं में 1,30,915 सौदों में रु. 31,811.47 करोड़ के 43,699.827 किलो और चांदी के वायदाओं में 7,36,590 सौदों में कुल रु. 46,042.31 करोड़ के 4,924.085 टन का व्यापार हुआ। ऊर्जा सेगमेंट में कू्रड ऑयल के वायदाओं में 80,226 सौदों में रु. 6,860.43 करोड़ के 99,71,900 बैरल और नैचुरल गैस के वायदाओं में 2,76,160 सौदों में रु. 12,516 करोड़ के 634613750 एमएमबीटीयू का कारोबार हुआ। कृषि जिंसों में कॉटन केंडी के वायदाओं में 20 सौदों में रु.5.58 करोड़ के 960 केंडी, मेंथा तेल के अनुबंधों में 1,760 सौदों में रु. 77.75 करोड़ के 796.68 टन का कारोबार हुआ। ओपन इंटरेस्ट सप्ताह के अंत में एमसीएक्स पर सोना के वायदाओं में 23,500.051 किलो और चांदी के वायदाओं में 1,136.422 टन, क्रूड ऑयल में 639100 बैरल और नैचुरल गैस में 65838750 एमएमबीटीयू और कॉटन केंडी में 17808 केंडी, मेंथा तेल में 284.4 टन के स्तर पर पहुंचा।
इंडेक्स फ्यूचर्स की बात करें तो, एमसीएक्स पर सप्ताह के दौरान बुलडेक्स वायदा में 703 सौदों में रु.67.00 करोड़ के 713 लोट्स का व्यापार हुआ। ओपन इंटरेस्ट बुलडेक्स वायदा में 188 लॉट्स के स्तर पर था। बुलडेक्स जुलाई वायदा 18,658 के स्तर पर खूलकर, 369 अंक की मूवमेंट के साथ 264 अंक बढक़र 18,923 के स्तर पर पहुंचा।
ऑप्शंस की बात करें तो, ऑप्शंस ऑन फ्यूचर्स में एमसीएक्स पर 78,21,213 सौदों में रु.9,35,956.91 करोड़ का नॉशनल टर्नओवर दर्ज हुआ। सोना के कॉल और पुट ऑप्शंस में रु.80,000.56 करोड़, चांदी और चांदी-मिनी के कॉल और पुट ऑप्शंस में रु.13,606.61 करोड़ का कारोबार हुआ। ऊर्जा सेगमेंट के ऑप्शंस में क्रूड ऑयल के कॉल और पुट ऑप्शंस में रु.7,79,258.00 करोड़ और नैचुरल गैस के कॉल और पुट ऑप्शंस में रु.59,301.96 करोड़ का कारोबार हुआ।



You may also like

Leave a Comment