बिजनेस रेमेडीज/जयपुर। अहमदाबाद आधारित ‘सैनस्टार लिमिटेड़’ देश वृहद स्तर पर फूड, पालतू जानवर फूड और अन्य औद्योगिक अनुप्रयोगों के लिए विशेष संयंत्र-आधारित उत्पाद और इनग्रेडिएंट्स बनाने वाली प्रमुख कंपनी है।
कंपनी द्वारा धुले निर्माण इकाई के विस्तार के लिए पूंजीगत व्यय आवश्यकता के वित्तपोषण,कंपनी द्वारा लिए गए कुछ उधारों का आंशिक या पूर्ण पुनर्भुगतान और/या पूर्व-भुगतान और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु बीएसई और एनएसई मैनबोर्ड पर आईपीओ लाया जा रहा है। बिजनेस रेमेडीज की टीम ने कंपनी के प्रोस्पेक्ट्स से कंपनी की कारोबारी गतिविधियों के संबंध में जानकारी हासिल की।
यह करती है कंपनी: 1982 में स्थापित, सैनस्टार लिमिटेड भारत में फूड, पालतू जानवर फूड और अन्य औद्योगिक अनुप्रयोगों के लिए विशेष संयंत्र-आधारित उत्पाद और इनग्रेडिएंट्स बनाती है।
कंपनी के उत्पाद पोर्टफोलियो में तरल ग्लूकोज, सूखे ग्लूकोज सॉलिड्स, माल्टोडेक्सट्रिन पाउडर, डेक्सट्रोज मोनोहाइड्रेट, देशी मक्का स्टार्च, संशोधित मक्का स्टार्च और जर्म, ग्लूटेन, फाइबर व फोर्टिफाइड प्रोटीन जैसे उप-उत्पाद शामिल हैं।
इन उत्पादों का उपयोग इसमें किया जाता है:
खाद्य उत्पाद: सामग्री, गाढ़ा करने वाले, स्टेबलाइजर्स, मिठास बढ़ाने वाले, इमल्सीफायर और एडिटिव्स के रूप में (बेक्ड सामान, कन्फेक्शनरी, पास्ता, सूप, केचप, सॉस, क्रीम और डेसर्ट सहित); पालतू पशु खाद्य उत्पाद: पोषण सामग्री के रूप में और अन्य औद्योगिक उत्पाद, विघटनकारी, सहायक पदार्थ, पूरक, कोटिंग एजेंट, बाइंडर्स, स्मूथिंग और फ्लैटरिंग एजेंट और रिफाइनिंग एजेंट के रूप में।
कंपनी की दो विनिर्माण इकाइयां हैं जो महाराष्ट्र राज्य के धुले और गुजरात राज्य के कच्छ में कुल 10.68 मिलियन वर्ग फीट (लगभग 245 एकड़) क्षेत्र में स्थापित हैं। 3,63,000 टन प्रति वर्ष (1,100 टन प्रति दिन) की स्थापित क्षमता के साथ, कंपनी भारत में मक्का-आधारित विशेष उत्पादों और सामग्रियों की पांचवीं सबसे बड़ी निर्माता है।
कंपनी एशिया, अफ्रीका, मध्य पूर्व, अमेरिका, यूरोप और ओशिनिया सहित 49 देशों की कंपनियों को अपने उत्पाद निर्यात करती है। कंपनी की उपस्थिति अखिल भारतीय स्तर पर भी है जहां कंपनी के उत्पाद 22 राज्यों में बेचे जाते हैं।
31 मार्च, 2024 तक, कंपनी के कच्छ और धुले स्थित संयंत्रों और मुख्यालय में 271 लोग (60 स्थायी कर्मचारियों सहित) कार्यरत थे।
वित्तीय प्रदर्शन: वित्त वर्ष 2022 में कंपनी ने कुल राजस्व 504.17 करोड़ रुपए एवं 15.92 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2023 में 1209.67 करोड़ रुपए का राजस्व एवं 41.81 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2024 में 1081.68 करोड़ रुपए का राजस्व एवं 66.77 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। कंपनी के वित्तीय परिणामों से स्पष्ट है कि कंपनी का राजस्व एवं लाभ वर्ष दर वर्ष बढ़ रहा है।
वित्त वर्ष 2024 में कंपनी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन 6.17 फीसदी दर्ज किया गया है। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी की कुल असेट्स 527.57 करोड़ रुपए, नेटवर्थ 215.91 करोड़ रुपए, रिजर्व एंड सरप्लस 225.18 करोड़ रुपए और कुल कर्ज 127.64 करोड़ रुपए दर्ज किया गया है।
कंपनी का कर्ज इक्विटी अनुपात 0.5 गुना है। इस आधार पर कह सकते हैं कि कंपनी पर कर्ज भार अधिक नहीं है।

Gautam Chand Sohanlal Chaudhary
प्रवर्तकों का अनुभव: 66 वर्षीय Gautam Chand Sohanlal Chaudhary कंपनी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक हैं। वे कंपनी के प्रमोटरों में से एक हैं और 22 फरवरी 2012 से कंपनी से जुड़े हुए हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा मोनफोर्ट स्कूल यरकौड, तमिलनाडु से पूरी की है। उन्होंने 27 सितंबर, 1985 से 38 वर्षों की अवधि के लिए सैनस्टार बायोपॉलिमर्स लिमिटेड (एनसीएलटी, अहमदाबाद द्वारा पारित आदेश दिनांक 23 नवंबर, 2023 के तहत कंपनी में विलय) के बोर्ड में कार्य किया है। वे कंपनी के समग्र कार्यों की देखरेख करते हैं व रणनीतिक विकास पहलों और विस्तार योजनाओं की देखरेख के लिए जिम्मेदार हैं।
एफपीओ के संबंध में जानकारी: सैनस्टार लिमिटेड़’ का एफपीओ 19 जुलाई को खुलकर 23 जुलाई 2024 को बंद होगा। कंपनी द्वारा बुक बिल्ट इश्यू प्रणाली से 90 से 095 95 रुपए प्रति शेयर के भाव से 2 रुपए प्रति बुक वैल्यू से 53,700,000 शेयर जारी कर 510.15 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। इसमें से 113.05 करोड़ रुपए कंपनी शेयर धारकों द्वारा ऑफर फॉर सेल के शेयर बिक्री कर हासिल किए जाएंगे। आईपीओ का प्रबंधन प्रमुख लीड मैनेजर कंपनी पैंटोमैथ कैपिटल एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।
नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।

