Sunday, July 12, 2026 |
Home Corporate Worldउड़ीसा में डेनिम विनिर्माण और लॉन्ड्री का व्यवसाय संचालित करने के लिए Sangam (India) Limited ने गोल्डन सीम्स इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड जेवी कंपनी स्थापित करने के लिए किया एमओयू

उड़ीसा में डेनिम विनिर्माण और लॉन्ड्री का व्यवसाय संचालित करने के लिए Sangam (India) Limited ने गोल्डन सीम्स इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड जेवी कंपनी स्थापित करने के लिए किया एमओयू

by Business Remedies
0 comments
Sangam (India) Limited

जयपुर। भीलवाड़ा आधारित देश की प्रमुख टेक्सटाइल कंपनी Sangam (India) Limited ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी ने एक संयुक्त उद्यम कंपनी (“जेवी कंपनी”) के निगमन के संबंध में गोल्डन सीम्स इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड (“जीएसआईपीएल”) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) निष्पादित किया है। इस जेवी कंपनी का प्राथमिक उद्देश्य उड़ीसा में डेनिम विनिर्माण और लॉन्ड्री का व्यवसाय संचालित करना है। पार्टियों के बीच समझौता ज्ञापन का उद्देश्य दोनों संगठनों की क्षमताओं को बढ़ाना है और उन्हें कपड़ा उद्योग में अपनी पहुंच का विस्तार करने में सक्षम बनाना है। कंपनी प्रबंधन का मानना है कि यह सहयोग कंपनी के व्यापार पोर्टफोलियो को मजबूत करेगा और दोनों पक्षों के विकास और विस्तार में सकारात्मक योगदान देगा।



You may also like

Leave a Comment