Saturday, July 11, 2026 |
Home CommodityGulf Oil ने एमएस धोनी के साथ लॉन्च किया नया प्रचार अभियान, गल्फ प्राइड इंजन ऑयल को मिला नया लुक और उन्नत फॉर्मूला

Gulf Oil ने एमएस धोनी के साथ लॉन्च किया नया प्रचार अभियान, गल्फ प्राइड इंजन ऑयल को मिला नया लुक और उन्नत फॉर्मूला

बाइकर की अमर प्रेम कहानी पर एक नया नज़रिया, धोनी के साथ गल्फ ऑयल का नया कैंपेन दिखाता है कि कैसे गल्फ प्राइड आपकी राइड के पिक-अप को नए जैसा बनाए रखता है।

by Business Remedies
0 comments

मुंबई, 17 अप्रैल, 2025 – लुब्रिकेंट उद्योग की प्रमुख कंपनी, गल्फ ऑयल लुब्रिकेंट्स इंडिया लिमिटेड ने अपने प्रमुख दोपहिया इंजन ऑयल, गल्फ प्राइड के लिए एक अनूठा प्रचार अभियान शुरू किया है। इस रीलॉन्च में नया लुक और बेहतर फॉर्म्यूलेशन पेश किया गया है – जिसे अब नवीनतम एपीआई एसपी विनिर्देशों को पूरा करने के लिए उन्नत बनाया गया है। 10,000 किमी तक के ड्रेन इंटरवल, 40% बेहतर इंजन सुरक्षा और इंस्टा पिक-अप के दावों के साथ, यह गल्फ की अब तक की सबसे उन्नत उत्पाद पेशकशों में से एक है। ये बदलाव गल्फ प्राइड को उन राइडर के लिए पसंदीदा इंजन ऑयल के रूप में और बेहतर तरीके से स्थापित करते हैं, जो निरंतर बेहतर प्रदर्शन और विश्वसनीयता की मांग करते हैं।

इस प्रचार अभियान में गल्फ के लंबे समय से ब्रांड एंबेसडर रहे एमएस धोनी शामिल हैं, जो बाइकर और उनकी मोटरसाइकिल के बीच गहरे भावनात्मक संबंध को जीवंत करते हैं, और संदेश देते हैं – “बाइक से प्यार रहेगा हमेशा, नए जैसा।” इस प्रचार अभियान की परिकल्पना बाइकर और उसकी मोटरसाइकिल के बीच प्रेम कहानी के रूप में की गई है। यह अभियान हर राइडर के लिए पहली बाइक के साथ गहरे जुड़ाव का जश्न मनाता है। गल्फ प्राइड को इसके बेहतर फॉर्मूले और नए लुक के साथ ऐसे इंजन ऑयल के रूप में नए सिरे से पेश किया गया है जो आपकी बाइक की पिक-अप को नए जैसा बनाए रखता है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि हर सवारी पहली सवारी की तरह ही नई लगे।

इस प्रचार अभियान के तहत बने टीवीसी की कहानी को और बेहतर बनाया गया है जिसके निर्देशक हैं, बॉलीवुड फिल्म निर्माता, पुनीत मल्होत्रा ​​​और इसका निर्माण धर्मा 2.0 ने किया है। यह एमएस धोनी को ऐसे रोमांटिक अवतार में पेश करता है, जैसे किसी ने पहले देखा न होगा। यह बाइक के प्रति उनके गहरे प्रेम को दर्शाता है। फिल्म में एमएस धोनी के मोटरसाइकिल के प्रति जुनून और राइडर के अपने दोपहिया वाहनों के साथ भावनात्मक जुड़ाव को खूबसूरती से दिखाया गया है, जो गल्फ प्राइड के मूल वादे के इर्द-गिर्द एक आकर्षक कहानी पेश करती है।

एमएस धोनी ने अभियान के बारे में बात करते हुए कहा, “गल्फ ऑयल के साथ मेरा जुड़ाव बहुत पुराना और खास रहा है। बाइकर के तौर पर, मैं जानता हूं कि राइडर के लिए एक ऐसी मशीन का होना कितना महत्वपूर्ण है जिस पर वे भरोसा कर सकें, जो हर सवारी में नए वाहन जैसा परफॉरमेंस दे। गल्फ प्राइड इंजन को सहज (स्मूद) रखने, पिकअप को मज़बूत रखने और बाइक के लंबे समय तक चलने में अहम भूमिका निभाता है – बिल्कुल वैसे ही जो आपको एक ऐसी मशीन के लिए चाहिए जो समय के साथ एक भरोसेमंद साथी बन जाए। अभियान इस संबंध को खूबसूरती से दर्शाता है।”

गल्फ ऑयल लुब्रिकेंट्स इंडिया लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी, श्री रवि चावला ने कहा, “गल्फ में, हमारी हर पहल में उपभोक्ता केंद्र में होते हैं। उनकी बदलती ज़रूरतें और मोटरसाइकिलों के साथ उनका जुड़ाव हमें लगातार कुछ नया करने के लिए प्रेरित करता है। नए गल्फ प्राइड के साथ, हम बेहतरीन प्रदर्शन और अटूट विश्वसनीयता की उस विरासत को मज़बूत कर रहे हैं जिसे बाइकर पसंद करते आए हैं और जो अत्याधुनिक इंजन ऑयल समाधानों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है। यह अभियान राइडर-मशीन कनेक्शन का जश्न मनाता है, जिसे एमएस धोनी ने बखूबी दर्शाया है। पुरानी यादों, नवोन्मेष और एमएस धोनी के मोटरसाइकिलों के साथ गहरे जुड़ाव को मिलाकर, हमने एक शक्तिशाली कहानी और एक प्रचार अभियान तैयार करने की कोशिश की है जो हमारे ब्रांड के वादे को मज़बूती देता है और साथ ही टचपॉइंट पर उपभोक्ता जुड़ाव को और गहरा बनाता है।”

गल्फ प्राइड रीलॉन्च अभियान को कई टचपॉइंट पर पेश किया जाएगा, जिससे अधिकतम पहुंच और प्रभाव सुनिश्चित होगा। इस अभियान को प्रमुख टीवी चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए व्यापार जुड़ाव कार्यक्रमों और मैकेनिक आउटरीच गतिविधियों सहित खुदरा और बीटीएल पहल, प्रमुख बाज़ारों में अभियान की उपस्थिति और बढ़ाएगी।

गल्फ के प्रमुख दोपहिया इंजन ऑयल के रूप में, गल्फ प्राइड कई सालों से विभिन्न किस्म के बाइकर के बीच जाना-पहचाना नाम रहा है। अब बेहतर फॉर्म्यूलेशन के साथ, यह ऑयल 40% बेहतर इंजन सुरक्षा प्रदान करता है, इंजन को टिकाऊ बनाता है और तुरंत, लंबे समय तक चलने वाला पिक-अप प्रदान करता है, जिससे हर राइड पहले की तरह ही सहज और शक्तिशाली लगती है। अभियान के अंग के रूप में लॉन्च की गई नई पैकेजिंग, गल्फ प्राइड की नई पहचान और नवोन्मेष के प्रति प्रतिबद्धता दर्शाती है।

गल्फ ऑयल हमेशा नए तरह की मार्केटिंग करती रही है और इसकी कहानी बिल्कुल अलग सी होती है, जिससे यह लुब्रिकेंट उद्योग में सबसे अधिक जाने-पहचाने ब्रांड में से एक बन जाती है। एमएस धोनी के साथ कंपनी का जुड़ाव एक दशक से भी अधिक पुराना है, जिससे भारतीय उपभोक्ताओं के साथ मज़बूत भावनात्मक संबंध बन गया है। गल्फ ऑयल नवोन्मेष और उपभोक्ताओं केंद्रित मार्केटिंग पर ध्यान देकर, अपनी स्थिति को मज़बूत रखती है और आकर्षक प्रचार अभियानों, उच्च प्रदर्शन वाले उत्पादों और सार्थक उद्योग साझेदारियों के ज़रिए ब्रांड के प्रति प्यार बढ़ाती है।



You may also like

Leave a Comment