Friday, February 20, 2026 |
Home » Samsung मैटर-कॉम्पैटिबल कैमरों को सपोर्ट करने वाली पहली कंपनी बनी

Samsung मैटर-कॉम्पैटिबल कैमरों को सपोर्ट करने वाली पहली कंपनी बनी

by Business Remedies
0 comments

Gurugram, दिसंबर 2025: Samsung Electronics Company Limited ने आज घोषणा की है कि इसका स्मार्ट होम प्लेटफॉर्म SmartThings अब Matter 1.5 को सपोर्ट करेगा। Matter स्मार्ट होम के लिए एक वैश्विक स्टैंडर्ड (मानक) है। इस अपडेट के साथ ही Samsung इस उद्योग की पहली ऐसी कंपनी बन गई है जो Matter-compatible कैमरों को सपोर्ट करेगी।

इसी महीने के अंत से, Samsung अपने SmartThings प्लेटफॉर्म को अपडेट करना शुरू करेगा। इसके जरिए लाइट, डोर लॉक, स्विच और विभिन्न सेंसर्स सहित Matter डिवाइसेस की अपनी मौजूदा सूची को बढ़ाया जाएगा। इस अपडेट के बाद, SmartThings दुनिया का ऐसा स्मार्ट होम प्लेटफॉर्म बन जाएगा जो सबसे ज्यादा Matter डिवाइसेस को सपोर्ट करता है।

Samsung Electronics Company Limited में SmartThings टीम की Executive Vice President और Head Jaeyeon Jung ने कहा, “Samsung का लक्ष्य यह है कि अलग-अलग ब्रांड और तकनीक पर बने उत्पाद SmartThings के जरिए ग्राहकों को एक जैसा अनुभव दें। हम Matter जैसे इंडस्ट्री स्टैंडर्ड्स का समर्थन करना जारी रखेंगे और ग्राहकों को नया अनुभव देने के लिए आपसी सहयोग को और मजबूत करेंगे।”

मैटर 1.5 कैमरा सपोर्ट के साथ ज्यादा बेहतर सुरक्षा

Connectivity Standards Alliance ने नवंबर में ‘Matter 1.5’ की घोषणा की है। इसमें अब कैमरों के साथ-साथ पर्दों, शेड्स और गैराज के दरवाजों को कंट्रोल करने की बेहतर सुविधा दी गई है। साथ ही, इसमें बिजली की बचत के लिए भी बेहतर फीचर्स जोड़े गए हैं।

पूरा उद्योग खास तौर पर कैमरा स्टैंडर्ड को शामिल करने पर ध्यान दे रहा है, क्योंकि कैमरे किसी भी स्मार्ट होम का एक जरूरी हिस्सा होते हैं। Matter 1.5 घर के अंदर और बाहर के सुरक्षा कैमरों और वीडियो डोरबेल आदि जैसे कई तरह के कैमरा इस्तेमाल को सपोर्ट करता है। इसमें लाइव वीडियो देखना, दोनों तरफ से बातचीत करना, मोशन डिटेक्शन, पुराने वीडियो देखना और पैन-टिल्ट-जूम कंट्रोल जैसे फीचर्स शामिल हैं।

ग्राहकों के लिए ज्यादा विकल्प और डेवलपर्स को आसानी

SmartThings द्वारा इस स्टैंडर्ड को सपोर्ट किये जाने से, कैमरा बनाने वाली कंपनियों को फायदा होगा। अब वे ऐसे Matter-based कैमरे बना सकेंगी जो बिना किसी अलग सॉफ्टवेयर (API) के सीधे SmartThings के साथ काम करेंगे। इससे कंपनियों के लिए नए उत्पाद लॉन्च करना आसान हो जाएगा।

Samsung ने Matter कैमरे बनाने के लिए Aqara, Eve और Ulticam जैसी दुनिया की बड़ी IoT डिवाइस बनाने वाली कंपनियों के साथ साझेदारी की है। ये नए कैमरे मार्च 2026 से बाजार में आने की उम्मीद है।

SmartThings पहले से ही Arlo, Ring और Hue जैसे ब्रांड्स के साथ मिलकर काम कर रहा है ताकि विभिन्न प्रोटोकॉल्स एवं कनेक्शन विधियों में स्मार्ट होम में कैमरा का शानदार अनुभव दिया जा सके। अब Matter कैमरों के आने से ग्राहकों के पास और भी ज्यादा विकल्प होंगे और वे इन कैमरों को आसानी से अपने SmartThings इकोसिस्टम से जोड़ सकेंगे।

कैमरों को SmartThings से जोड़ने से घर को एक सुरक्षित और सुविधाजनक स्मार्टहोम बनाना आसान हो जाता है। यह ग्राहकों की लाइफस्टाइल के अनुसार विशेष रूप से बनाए जाते हैं। इसके जरिए आप घर से बाहर रहते हुए भी घर की निगरानी कर सकते हैं, पालतू जानवरों का ध्यान रख सकते हैं और स्मार्ट डोरबेल के साथ इन्हें जोड़कर अपनी जरूरत के अनुसार रूटीनस बना सकते हैं।

मैटर डिवाइसेस के लिए ज्यादा सपोर्ट के साथ उद्योग में अपनी अग्रणी स्थिति मजबूत करना

Samsung SmartThings अपनी ‘open-platform’ रणनीति के तहत दुनिया भर में नए पार्टनर्स के साथ जुड़ रहा है। ‘Works with SmartThings’ certification program के जरिए, SmartThings अब 390 से ज्यादा पार्टनर ब्रांड्स के लगभग 4,700 मॉडलों को सपोर्ट करता है। Matter स्टैंडर्ड को तेजी से अपनाकर, Samsung ने अब तक 58 अलग-अलग प्रकार के Matter डिवाइसेस को लोगों के रोजमर्रा के जीवन का हिस्सा बनाने में मदद की है।



You may also like

Leave a Comment