Saturday, March 7, 2026 |
Home » Samsung ने भारत में ‘Bespoke AI Washer Dryer’ का निर्माण शुरू किया

Samsung ने भारत में ‘Bespoke AI Washer Dryer’ का निर्माण शुरू किया

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/गुरूग्राम भारत के अग्रणी कंज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड Samsung ने आज घोषणा की कि उसकी नई Bespoke AI Washer Dryer श्रृंखला का निर्माण अब कंपनी के चेन्नई संयंत्र में शुरू हो गया है। यह कदम सैमसंग की ‘Make In India’ प्रतिबद्धता को और मज़बूती देता है। उपभोक्ताओं की बदलती ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई यह नई श्रृंखला वैश्विक नवाचार और स्थानीय निर्माण का बेहतरीन संगम है। इसका उद्देश्य भारतीय घरों के लिए और भी स्मार्ट, ऊर्जा-कुशल और सुविधाजनक लॉन्ड्री समाधान प्रदान करना है।
Samsung का अत्याधुनिक चेन्नई संयंत्र, जो भारत में कंपनी की सबसे बड़ी निर्माण इकाइयों में से एक है, भारतीय परिवारों के लिए टेलीविजऩ, एयर कंडीशनर, रेफ्रिजरेटर और वॉशिंग मशीनें बनाता है। Bespoke AI Washer Dryer Samsung की उन्नत एआई तकनीक से लैस हैं, जो हर वॉश को स्मार्ट, प्रभावी और ऊर्जा-कुशल बनाते हैं। इनमें मौजूद एआई वॉश फीचर कई सेंसर्स की मदद से कपड़ों का वजऩ, कपड़े का प्रकार और गंदगी का स्तर पहचानता है, जिससे हर वॉश अपने-आप सबसे बेहतर परिणाम देने के लिए अनुकूलित हो जाता है। वहीं फ्लेक्स ऑटो डिस्पेंस फीचर हर बार डिटर्जेंट की सही मात्रा अपने-आप छोड़ता है, ताकि सफाई अधिक प्रभावी और संतुलित बनी रहे। एआई इकोबबलज्ञ् तकनीक कम तापमान पर भी गहराई से सफाई करते हुए कपड़ों की कोमलता बरकरार रखती है। एआई एनर्जी मोड उपभोक्ताओं को अपनी ऊर्जा खपत पर निगरानी और नियंत्रण की सुविधा देता है, जिससे 70 प्रतिशत तक बिजली की बचत संभव होती है। बेहतर स्वच्छता के लिए एयर वॉश फीचर सिर्फ गर्म हवा की मदद से कपड़ों को रिफ्रेश और सैनिटाइज़ करता है, जो 99.9त्न तक बैक्टीरिया को समाप्त करता है। यह सुविधा सफाई और सहूलियत – दोनों के नए मानक तय करती है। नई श्रृंखला का स्लीक फ्लैट ग्लास और कंटूर डिज़ाइन आधुनिक घरों की साज-सज्जा को और आकर्षक बनाता है, जिससे हर वॉशिंग अनुभव पहले से ज़्यादा स्मार्ट और स्टाइलिश बन जाता है। Bespoke AI Washer Dryer कॉम्बो अब 12 किलोग्राम वॉश और 7 किलोग्राम ड्राई क्षमता वाले मॉडलों में उपलब्ध होंगे, जिनकी शुरुआती कीमत 63,990 रुपये है।



You may also like

Leave a Comment