Saturday, March 7, 2026 |
Home » Sadhav Shipping Limited ने DESMI RO-CLEAN A/S के साथ “वितरक और सेवा सहयोग समझौते” पर हस्ताक्षर किए

Sadhav Shipping Limited ने DESMI RO-CLEAN A/S के साथ “वितरक और सेवा सहयोग समझौते” पर हस्ताक्षर किए

by Business Remedies
0 comments
Sadhav Shipping Limited

जयपुर। मुंबई आधारित ‘Sadhav Shipping Limited‘ पोर्ट एवं मरीन संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराती है। कंपनी ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी ने 3 अप्रैल, 2025 को 5 साल की अवधि के लिए DESMI RO-CLEAN A/S के साथ “वितरक और सेवा सहयोग समझौते” पर हस्ताक्षर किए हैं। DESMI RO-CLEAN A/S 50 से अधिक वर्षों से तेल रिसाव प्रतिक्रिया उपकरणों का एक प्रमुख निर्माता है। डेनमार्क के ओडेंस में मुख्यालय वाली इस फर्म की दुनिया भर में कई विनिर्माण सुविधाएँ हैं।

वितरक समझौता के अनुसार साधव शिपिंग लिमिटेड भारत में DESMI के सभी उत्पादों के लिए एकमात्र ओईएम प्रतिनिधि होगा। सेवा सहयोग समझौता के अनुसार साधव शिपिंग लिमिटेड DESMI RO CLEAN A/S की ओर से भारत में तेल रिसाव प्रतिक्रिया सेवाएँ प्रदान करेगा। इन सेवाओं में वार्षिक रखरखाव अनुबंध, संचालन और रखरखाव , मरम्मत कार्य और IMO मान्यता प्राप्त प्रशिक्षण शामिल हैं।
वितरक और सेवा समझौता तेल रिसाव प्रतिक्रिया क्षेत्र में विस्तार के कंपनी के दृष्टिकोण के अनुरूप हैं।

कारोबारी गतिविधियां:
वर्ष 1996 में कंपनी का इनकाॅर्पोरेशन हुआ था। साधव शिपिंग लिमिटेड सेवा पोर्ट्स और तटीय रसद के लिए समुद्री संपत्तियों का स्वामित्व रखती है और उनका संचालन करती है और अन्य बंदरगाह समुद्री-संबंधी सेवाएं प्रदान करती है। कंपनी को पहले होमा ऑफशोर एंड शिपिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के नाम से जाना जाता था। कंपनी के पास ऐसे बर्गस् हैं जिनका उपयोग तटीय और अंतर्देशीय जलमार्ग शिपिंग में माल के परिवहन या लाइटिंग के लिए किया जाता है। कंपनी पोर्ट क्राफ्ट का संचालन और प्रबंधन करती है और गश्ती सेवाओं के लिए उच्च गति वाली सुरक्षा नौकाएं भी प्रदान करती है।

साधव शिपिंग के तीन व्यावसायिक सेगमेंट हैं:
1.अपतटीय रसद: अपतटीय क्षेत्रों में तेल और गैस की खोज और उत्पादन
2.बंदरगाह सेवाएँ: बंदरगाहों के लिए उच्च गति वाली गश्ती नौकाएँ
3.तेल रिसाव प्रतिक्रिया: बंदरगाहों के लिए टियर 1 तेल रिसाव प्रतिक्रिया उपकरण



You may also like

Leave a Comment