Wednesday, July 15, 2026 |
Home Corporate WorldElectrical and Fire Fighting Solutions देने वाली प्रमुख कंपनी ‘Rulka Electricals Limited’ को निरंतर रूप से मिल रहे हैं ऑर्डर

Electrical and Fire Fighting Solutions देने वाली प्रमुख कंपनी ‘Rulka Electricals Limited’ को निरंतर रूप से मिल रहे हैं ऑर्डर

235 रुपए IPO Price के मुकाबले कंपनी के शेयर छू चुके हैं 666 रुपए का हाई

by Business Remedies
0 comments
rulka electricals limited

बिजनेस रेमेडीज। मुंबई आधारित ‘Rulka Electricals Limited’ Electrical’ और अग्निशमन समाधान देने वाली देश की प्रमुख कंपनी है। कंपनी द्वारा कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु एनएसई इमर्ज प्लेटफार्म पर मई,2024 में आईपीओ लाया गया था। कंपनी के शेयर ने 235 रुपए आईपीओ प्राइस के मुकाबले 666 रुपए का स्तर छू चुके हैं। कंपनी को निरंतर रूप से ऑर्डर मिल रहे हैं और इसके चलते कंपनी का शेयर फोकस में है। इस लेख में कंपनी की कारोबारी गतिविधियां, वित्तीय प्रदर्शन, प्रवर्तकों का अनुभव, मिल रहे ऑर्डर और आईपीओ के मायने जैसे विषयों पर प्रकाश डाला गया है।

कारोबारी गतिविधियां

मई 2013 में स्थापित, Rulka Electricals Limited’ Electrical देश की प्रमुख इलेक्ट्रिकल और अग्निशमन समाधान प्रदान करने वाली कंपनी है। कंपनी विद्युत समाधान, विद्युत पैनल, सौर ईपीसी अनुबंध, टर्नकी विद्युत भंडारण परियोजनाएं, विद्युत वाणिज्यिक औद्योगिक सेवाएं, रखरखाव सेवाएं, विद्युत अनुबंध, और डेटा और वॉयस केबलिंग स्थापना सहित विभिन्न सेवाएं प्रदान करती है। कंपनी ये सेवाए, वेयरहाउसिंग, औद्योगिक, वाणिज्यिक, हॉस्पिटल, होटल, रिटेल और थिएटर जैसे विभिन्न क्षेत्रों को प्रदान करती है। कंपनी के एकीकृृत संचालन में परियोजना की डिजाइनिंग, आपूर्ति, स्थापना, परीक्षण और कमीशनिंग शामिल है। कंपनी अपना फीसदी राजस्व टर्नकी प्रोजेक्ट्स के माध्यम से हासिल करती है, जिसमें इंजीनियरिंग, डिज़ाइन और परामर्श सेवाओं के साथ-साथ सामग्री और श्रम दोनों शामिल हैं। कंपनी की सेवाओं में विद्युत सेवाएं, अग्निशमन प्रणालियां, सुरक्षा प्रणालियां, सार्वजनिक उद्बोधन प्रणाली, अभिगम नियंत्रण प्रणाली, ऑडियो-वीडियो सिस्टम सेवाएं, सीसीटीवी सिस्टम सेवाएं, आईटी एवं नेटवर्किंग सेवाएं और सौर प्रणाली संबंधित सेवाएं शामिल हैं। फरवरी 2024 तक कंपनी ने 93 से अधिक परियोजनाएं पूरी की हैं। कंपनी ने देश के 17 राज्यों में अपनी सेवाएं प्रदान की है। कंपनी को गुणवत्ता प्रबंधन प्रणालियों के लिए आईएसओ 9001:2015 प्रमाणपत्र प्राप्त हुआ है। 29 फरवरी, 2024 तक कंपनी के पेरोल पर 92 कर्मचारी कार्यरत थे।

कंपनी को मिले ऑर्डर

14 जून 2024 को कंपनी ने शेयर बाजारों को सूचित किया था कि कंपनी को विभिन्न ग्राहकों से करीब 14.30 करोड़ रुपए के आर्डर मिले हैं। कंपनी को एस.एस.प्रॉपर्टीज़ से पुणे में कार्यस्थल पर हाई टेंशन काम के लिए 83,78,000 रुपए, एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड (डीमार्ट) से राजकोट, गोवा और आगरा,भिवंडी में विद्युत कार्य के लिए 5,67,91,748 रुपए, लोढ़ा औद्योगिक एवं लॉजिस्टिक पार्क-ढ्ढढ्ढ ठाणे में ए6 ब्लॉक का काम करने के लिए 2,56,84,415 रुपए, शॉपर्स स्टॉप लिमिटेड से लो वोल्टेज वर्क पर इलेक्ट्रिकल वर्क, मलाड में ओपेक्स वर्क के लिए 1,38,30,901 रुपए, सिप्ला एलटी. जीरकपुर (एनडी) से जीरकपुर में विद्युत कार्य 1,76,99,198 रुपए, अंतरिक्ष वेयरहाउसिंग लॉजिस्टिक्स पार्क प्राइवेट लिमिटेड (इंडोस्पेस) भापरोडा, लुहारी 4, लुहारी 3ई और धतीर में एफएएस वर्क बी400 काम के लिए 1,22,32,843 रुपए, कोथुर लॉजिस्टिक्स पार्क प्राइवेट लिमिटेड से तेलंगाना में ब्लॉक ए टीआई कार्य के लिए 24,17,990 रुपए, एनटीटी ग्लोबल डीसी और सीआई इंडिया पी लिमिटेड से ठाणे-महापे में विद्युत कार्य के लिए 23,30,830 रुपए, फारुखनगर लॉजिस्टिक्स पार्क से हरियाणा में विद्युत कार्य/एफएएस कार्य के लिए 22,24,317 रुपए और एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज लि से रायगढ़ में विद्युत कार्य के लिए 14,41,311 रुपए का ऑर्डर मिला है। कंपनी को कुल 14,30,31,555 रुपए का ऑर्डर मिला है। कंपनी का इरादा इस वित्तीय वर्ष के भीतर उपर्युक्तनए आदेशों का निष्पादन पूरा करने का है।25 जून 2024 को कंपनी ने शेयर बाजार को सूचित किया कि कंपनी को विभिन्न ग्राहकों से 3.19 करोड़ रुपए के ऑर्डर मिले हैं। कंपनी को पालरा स्टेट प्राइवेट लिमिटेड से सिविल कंस्ट्रक्शन वर्क के लिए 2,65,98,365 रुपए, इंडोस्पेस इंडस्ट्रियल पार्क बडली प्राइवेट लिमिटेड से फायर आर सिस्टम नेटवर्क के लिए 10,13,065 रुपए और पालरा स्टेट प्राइवेट लिमिटेड से एक्सटर्नल पॉन्ड वर्क के लिए 43,38,089 रुपए का ऑर्डर मिला है। इस प्रकार कंपनी को कुल 3,19,49,519 रुपए के ऑर्डर मिले हैं। 2 जुलाई 2024 को कंपनी ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी को विभिन्न ग्राहकों से 44.56 लाख रुपए के ऑर्डर मिले हैं। कंपनी को मैसर्स इनोवेटिव रिटेल कॉन्सेप्ट प्राइवेट लिमिटेड से बिजली के काम करने के लिए 9,130.84 रुपए, मैसर्स इनोवेटिव रिटेल कॉन्सेप्ट्स प्राइवेट से बिजली के काम करने के लिए 5,28,677.76 रुपए, मैसर्स इनोवेटिव रिटेल कॉन्सेप्ट्स प्राइवेट से बिजली के काम करने के लिए 5,14,272.61 रुपए, मैसर्स रॉबिन्सन ग्लोबल लॉजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड से बिजली के काम करने के लिए 13,17,895.00 रुपए, लिमिटेड मैसर्स रॉबिन्सन ग्लोबल लॉजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड लिमिटेड से बिजली के काम करने के लिए 5,06,837.00 रुपए, एम/एस एलपी लॉजिसाइंस एलएलपी (लीलाधर पासू) से अग्निशमन संबंधित कार्य के लिए 5,60,471.00 रुपए और मैसर्स वेंकटपुरा लॉजिस्टिक्स एंड इंडस्ट्रियल पार्क प्राइवेट लिमिटेड (होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क) से बिजली के काम करने के लिए 10,18,751.00 रुपए के आर्डर मिले हैं। इस प्रकार कंपनी को कुल 44,56,035.21 रुपए के आर्डर मिले हैं। 9 जुलाई 2024 को कंपनी ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी को विभिन्न ग्राहकों से 2.70 करोड़ रुपए के ऑर्डर मिले हैं।

कंपनी को मैसर्स पालरा एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड से बिजली के काम करने के लिए 2,96,273 रुपए, मैसर्स पालरा एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड से सिविल वर्क के लिए 29,65,607 रुपए का, मैसर्स इंडोस्पेस इंडस्ट्रियल पार्क बादली प्रा. लिमिटेड से अग्निशमन संबंधित कार्य के लिए 40,81,617 रुपए, मैसर्स इंडोस्पेस इंडस्ट्रियल पार्क बादली प्रा. लिमिटेड से अग्निशमन संबंधित कार्य के लिए 99,66,615 रुपए, लिमिटेड मैसर्स पलावा इंडसलॉजिक प्राइवेट लिमिटेड से अग्निशमन संबंधित कार्य के लिए 6,49,000 रुपए और एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड (डी-मार्ट कुंद्रातुर, टीएन) से अग्निशमन संबंधित कार्य के लिए 90,62,406 रुपए के आर्डर मिले हैं। इस प्रकार कंपनी को कुल 2,70,21,898 रुपए के आर्डर मिले हैं। 23 जुलाई 2024 को कंपनी ने शेयर बाजारों को सूचित किया कि कंपनी को विभिन्न ग्राहकों से 1,20,85,646/- रुपए के आर्डर मिले हैं। 30 जुलाई 2024 को कंपनी ने शेयर बाजारों को सूचित किया कि कंपनी को विभिन्न ग्राहकों से 13,43,39,129/- रुपए के आर्डर मिले हैं। 6 अगस्त 2024 को कंपनी ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी को दो ग्राहकों से 45.35 लाख रुपए के ऑर्डर मिले हैं। कंपनी को मैसर्स लीलाधर पासो फोरवर्डस् प्राइवेट लिमिटेड से बिजली के काम करने के लिए 71,980 रुपए और मैसर्स पलवा इंडूस्लॉजिक टू प्राइवेट लिमिटेड से इलेक्ट्रिकल वर्क के लिए 44,63,413 रुपए के आर्डर मिले हैं। इस प्रकार कंपनी को कुल 45,35,393 रुपए के रुपए के आर्डर मिले हैं। उक्ततथ्यों से स्पष्ट है कि कंपनी को देश की प्रमुख कंपनियों से निरंतर आर्डर मिल रहे हैं। इसलिए कंपनी निवेशक समुदाय के फोकस में है।

प्रवर्तकों का अनुभव:

रुपेश कासवकर

रुपेश कासवकर

43 वर्षीय रुपेश कासवकर कंपनी के अध्यक्ष, प्रबंध निदेशक और संस्थापक प्रमोटर भी हैं। उनके पास इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा है। उनके पास इस क्षेत्र में 20 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने ब्लू स्टार लिमिटेड में अप्रेंटिस ट्रेनी इंजीनियर के पद पर काम किया है। उन्होंने विशाल इलेक्ट्रिकल्स और आर.के. इलेक्ट्रिकल्स के साथ साइट पर्यवेक्षक/इंजीनियर के रूप में भी काम किया है। उनके पास साइट पर्यवेक्षण और विद्युत रखरखाव कार्य का गहरा अनुभव है। कंपनी के प्रमुख नीतिगत निर्णय लेने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। वे व्यावसायिक रणनीतियों को तैयार करने और उसके प्रभावी कार्यान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे कंपनी के निरंतर विकास और कंपनी के समग्र व्यावसायिक मामलों के प्रबंधन के लिए जिम्मेदार हैं। उनका अनुभव और प्रदर्शन बोर्ड को वर्तमान प्रतिस्पर्धी व्यावसायिक युग में उचित रणनीतिक निर्णय लेने में मदद करता है।

 

 

नितिन इंद्रकुमार आहेर

नितिन इंद्रकुमार आहेर

 

 

43 वर्षीय नितिन इंद्रकुमार आहेर कंपनी के पूर्णकालिक निदेशक और संस्थापक प्रमोटर भी हैं। उनके पास इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा और सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा है। उनके पास इलेक्ट्रिकल और एसोसिएटेड कार्य के क्षेत्र में 20 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने भारत पारेख एंड एसोसिएट्स और ए डी एसोसिएट्स के साथ क्रमश: सीएडी इलेक्ट्रिकल इंजीनियर और साइट/प्रोजेक्ट इंजीनियर के पद पर काम किया है। वे कंपनी की समग्र रणनीति और विकास को बढ़ावा देने में सहायक हैं और व्यवसाय के प्रबंधन और विस्तार की रणनीति बनाने के लिए जिम्मेदार हैं।

कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन

वित्त वर्ष 2021 में कंपनी ने कुल राजस्व 19.60 करोड़ रुपए एवं 53.72 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ ,वित्त वर्ष 2022 में 36.27 करोड़ रुपए का राजस्व एवं 1.12 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2023 में कंपनी ने कुल राजस्व 46.89 करोड़ रुपए एवं 2.80 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 71.28 करोड़ रुपए का कुल राजस्व एवं 6.11 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। कंपनी के वित्तीय परिणामों से स्पष्ट है कि कंपनी का राजस्व एवं लाभ वर्ष दर वर्ष बढ़ रहा है।
वित्त वर्ष 2024 में कंपनी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन 8.57 फीसदी दर्ज किया गया है। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी की कुल असेट्स 41.10 करोड़ रुपए और रिजर्व एंड सरप्लस 9.86 करोड़ रुपए दर्ज किया गया है।

कंपनी को हासिल हुए प्रमुख अवार्डरूल्का इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड को इंडिया वेयरहाउसिंग शो में विशेष प्रस्तुतीकरण के लिए अवार्ड, वेयरहाउसिंग एंड मैटेरियल हैंडलिंग एक्सपो में प्रतिभागिता अवार्ड, डीसीबी ग्रुप ऑफ वेयरहाउसिंग की ओर से एक्सेप्शनल वेंडर कोलैबोरेशन अवार्ड, 2023 में बेंगलुरु में आयोजित वेयरहाउसिंग एंड मैटेरियल हैंडलिंग एक्सपो में प्रतिभागिता अवार्ड, वेलस्पन वन ग्रुप की ओर वेलस्पन भिवंडी प्रोजेक्ट के सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर अवार्ड, इंडिया वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स शो में अवार्ड, इंडोस्पेस (एलपी जॉइंट वेंचर) चाकन प्रोजेक्ट्स की ओर से अप्रिशिएसन अवार्ड और दसवें ईएल-2024 में सर्टिफिकेट ऑफ अप्रिशिएसन जैसे प्रमुख अवार्ड हासिल हुए हैं।

IPO के मायने
कंपनी के शेयर ने 235 रुपए आईपीओ प्राइस के मुकाबले 666 रुपए का स्तर छू चुके हैं। वर्तमान में कंपनी के शेयर में कुछ करेक्शन आया है और कंपनी का शेयर 500 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है। लिस्टिंग के बाद कंपनी को राष्ट्रीय पहचान मिली है और कंपनी में रिटेल निवेशकों की संख्या भी बढ़ी है। देश में बड़ी संख्या में इंफ्रास्ट्रक्चर के कार्य हो रहे हैं और इसका फायदा कंपनी को आने वाले समय में भी मिलता रहेगा।
नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।



You may also like

Leave a Comment