बिजनेस रेमेडीज/जयपुर । एकीकृत विद्युत, अग्निशमन सेवाओं के अग्रणी प्रदाता रुलका इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (आरईएल) को दो ऑर्डर मिले हैं। कंपनी को महाराष्ट्र में एक औद्योगिक सुविधा के लिए बड़े पैमाने पर सौर ऊर्जा स्थापना की डिजाइन, आपूर्ति, स्थापना, परीक्षण और कमीशनिंग के लिए आर्डर मिला है, जिसकी कीमत 98.11 लाख (जीएसटी सहित) है। कंपनी को इलेक्ट्रिकल, अग्निशमन और लाइजनिंग कार्य ऑर्डर मिला है, जिसकी कुल कीमत 2.76 करोड़ रुपये (जीएसटी सहित) है। इन ऑर्डर में महाराष्ट्र और कर्नाटक में इलेक्ट्रिकल कार्य, अग्निशमन प्रणाली कार्य, लाइजनिंग कार्य के अनुबंध शामिल हैं। ये दोनों अनुबंध अगली 2 तिमाहियों में निष्पादित किए जाएंगे।
कंपनी की कुल ऑर्डर बुक 73 करोड़ रुपये तक पहुंच गई, जो देश के विभिन्न राज्यों को कवर करने वाले क्षेत्रों में मजबूत वृद्धि को दर्शाती है। कंपनी द्वारा 2024-25 में पूरी की गई परियोजनाओं की संख्या 102 है। इसके साथ ही कंपनी की ऑर्डर बुक में 70 फीसदी हिस्सा विद्युत परियोजनाओं का और 30 फीसदी हिस्सा अग्निशमन परियोजनाओं का है।
कारोबारी गतिविधियां: मुंबई मुख्यालय वाली कंपनी रुल्का इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भारत भर में विद्युत सेवाओं की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करती है, जिसमें विद्युत पैनल स्थापना, अग्निशमन प्रणाली, सौर ईपीसी अनुबंध और टर्नकी विद्युत भंडारण परियोजनाएं शामिल हैं। कंपनी रखरखाव सेवाओं और डेटा एवं वॉयस केबलिंग में भी माहिर है और विभिन्न स्तरों की परियोजनाओं पर अपनी विद्युत और अग्निशमन अनुबंध सेवाओं के लिए जानी जाती है। कंपनी आरईएल औद्योगिक, वाणिज्यिक, खुदरा, भंडारण और मनोरंजन क्षेत्रों में भी विविध ग्राहकों को सेवा प्रदान करती है। कंपनी मई 2024 में लिस्टेड हुई और एनएसई इमर्ज प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध है।




