नई दिल्ली। रॉयल एनफील्ड, जो मिड-साइज़ मोटरसाइकिल में ग्लोबल लीडर है, उसने आज भारत में बिल्कुल नया और अपडेटेड मेटियोर 350 लॉन्च किया। सुनहरे सूरज का समय हो या घुमावदार हाइवे हो। सभी आरामदायक सफ़र के लिए बनाई गई मेटियोर 350 अपने खास क्रूज़र डिजाइन, स्टाइल, स्मूथ परफॉर्मेंस और आरामदायक राइडिंग के साथ मिड-साइज़ क्रूज़र सेगमेंट में अव्वल है। इसकी कीमत 1,95,762 रूपए से शुरू (एक्स-शोरूम, चेन्नई) है और टेस्ट राइड और बुकिंग सभी आधिकारिक रॉयल एनफील्ड डीलरशिप में शुरू हो गई है।
बी. गोविंदराजन, मैनेजिंग डायरेक्टर, आयशर मोटर्स लिमिटेड और सीईओ, रॉयल एनफील्ड ने बताया किए मेटियोर 350 हमेशा ऐसी बाइक रही है जो समयानुसार डिजाइन को आधुनिक आराम के साथ जोड़ती है, और आसान क्रूज़िंग पसंद करने वालों के लिए परफेक्ट साथी है। इस नए और अपडेटेड लाइन-अप के साथ, हमने इसकी खासियत को और बढ़ाया है। अब इसके वेरिएंट्स में शानदार नए रंग, नए फीचर्स और कई सुधार शामिल हैं, जो आरामदायक राइडिंग का मज़ा और बढ़ाते हैं। मेटियोर 350 सिर्फ एक बाइक नहीं है, बल्कि खुली सड़कों पर आरामदायक सफर और यादगार अनुभवों का एक स्टाइलिश ज़रिया है। हमें बहुत खुशी है कि हम इस त्योहार के सीजन में अपनी नई मेटियोर 350 लाइन-अप सभी ग्राहकों के लिए ला रहे हैं। वर्ष 2020 में लॉन्च हुई मेटियोर 350 लंबे सफ़र और शहर की आसान यात्राओं के लिए एक भरोसेमंद और आरामदायक बाइक के रूप में जानी जाती है। अपने नए रूप में यह बाइक फायरबॉल, स्टेलर, ऑरोरा और सुपरनोवा वेरिएंट्स में सात नए शानदार रंगों और नए फीचर्स के साथ उपलब्ध है।
20.2 बीएचपी /6100 आरपीएम की अधिकतम शक्ति और 27 एनएम /4000 आरपीएम का अधिकतम टॉर्क देने वाले लोकप्रिय 349 सीसी एयर-कूल्ड जे-सीरीज़ इंजन द्वारा संचालित, 2025 मेट्योर 350 अपनी पूरी रेंज में कई मानक अपग्रेड के साथ आता है। इन अपग्रेड में एलईडी हेडलैंप, ट्रिपर पॉड, एलईडी टर्न इंडिकेटर्स, यूएसबी टाइप-सी फास्ट-चार्जिंग पोर्ट, असिस्ट-एंड-स्लिप क्लच और एडजस्टेबल लीवर शामिल हैं। फायरबॉल और स्टेलर वेरिएंट में अब एलईडी हेडलैंप और ट्रिपर पॉड मानक के रूप में मिलते हैं, जबकि मेट्योर 350 सुपरनोवा और ऑरोरा वेरिएंट में एडजस्टेबल लीवर मानक रूप से उपलब्ध हैं, जिससे यह टॉप-ऑफ-द-लाइन वेरिएंट पूरी तरह से सुविधाओं से भरपूर और आज इस सेगमेंट में उपलब्ध एक बेहतरीन टूरिंग क्रूज़र बन गया है।
रॉयल एनफील्ड ने अपनी मेट्योर 350 लाइनअप को सभी वेरिएंट में नए रंगों के साथ नया रूप दिया है। टॉप-ऑफ़-द-लाइन सुपरनोवा वेरिएंट अब क्रोम फिनिश के साथ आधुनिक रंगों में उपलब्ध है, जबकि ऑरोरा वेरिएंट में विरासत से प्रेरित रंग हैं जो रेट्रो-स्टाइल क्रूज़र चाहने वालों को पसंद आएंगे। स्टेलर वेरिएंट अपनी सूक्ष्म और बोल्ड रंगों के साथ, और फायरबॉल वेरिएंट अपने चमकीले और जीवंत रंगों के विकल्पों के साथ उन युवाओं को पसंद आएगा जो बिना किसी चिंता के अकेले सवारी करना पसंद करते हैं। इन अपडेट्स के साथ, रॉयल एनफील्ड इस त्योहारी सीज़न में अपने ग्राहकों के लिए एक नया और ताज़ा क्रूज़िंग अनुभव लाने के लिए तैयार है।
नई और अपडेटेड मेटियोर 350 उन लोगों को खास पसंद आएगी जो शहर की भाग-दौड़ से दूर खुली सड़कों का मज़ा लेना चाहते हैं। यह बाइक राइडर्स को आसमान के बदलते रंगों से प्रेरित होकर यादगार सफर पर निकलने का मौका देती है। आरामदायक राइडिंग पोज़िशन, स्मार्टली इंटीग्रेटेड ट्रिपर नेविगेशन, एलईडी हेडलाइट, और अन्य फीचर्स जैसे असिस्ट-एंड-स्लिप क्लच व एडजस्टेबल लीवर के साथ मेटियोर 350 लंबे और यादगार सफ़र में आपका परफेक्ट साथी बन जाती है।
लॉन्च होने के बाद से ही रॉयल एनफील्ड मेटियोर 350 के दुनियाभर में 5 लाख से ज्यादा मालिक बन चुके हैं। यह भारत में अपने सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली क्रूज़र बाइक्स में से एक है। 65 से ज्यादा देशों में बिकने वाली मेटियोर 350 को बाइक एक्सपर्ट्स ने एक असली और आसान क्रूज़र माना है। इसे दुनियाभर में कई अवॉर्ड भी मिले हैं, जिनमें सबसे खास है पहला साल ही जीत लिया गया ‘इंडियन मोटरसाइकिल ऑफ द ईयर 2021’ अवॉर्ड। 2025 मेटेओर 350 अब कई खास जेन्युइन मोटरसाइकिल एक्सेसरीज़ किट्स के साथ आती है, जो इसके वेरिएंट्स को नए थीम और फंक्शनल एलिमेंट्स के साथ बेहतर बनाती हैं। मेटेओर 350 दो थीम्स में उपलब्ध हैकृअर्बन किट में काले ड्रैग हैंडलबार, काले राउंड बार-एंड मिरर्स, काली लो राइडर सीट और टिंटेड फ्लाईस्क्रीन शामिल हैं, जबकि ग्रैंड टूरर किट में भूरे रंग की टूरिंग राइडर और पिलियन सीट, काले प्रीमियम लॉन्गहॉल पैनियर और पैनियर रेल्स, राइडर और पिलियन के लिए डीलक्स फुटपेग्स, काले टूरिंग हैंडलबार, काली एलईडी फॉग लाइट्स और काले राउंड मिरर्स दिए गए हैं, जो बाइक को एक पूरी तरह से पर्सनलाइज्ड लुक और बेहतर टूरिंग अनुभव देते हैं।

