बिजनेस रेमेडीज/जयपुर। नई दिल्ली आधारित ‘Resourceful Automobile Limited’ प्रसिद्ध निर्माताओं की कम्यूटर बाइक, स्पोर्ट्स बाइक, कू्रजर और स्कूटर बिक्री करने वाली प्रमुख कंपनी है। कंपनी द्वारा दिल्ली/एनसीआर में नए शोरूम खोलकर कंपनी का विस्तार जारी रखने, ऋण का पुनर्भुगतान करने, वृद्धिशील कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु बीएसई एसएमई प्लेटफार्म पर आईपीओ लाया जा रहा है। कंपनी का आईपीओ आज खुलकर 26 अगस्त को बंद होगा।
यह करती है कंपनी: Resourceful Automobile Limited की स्थापना 2018 में हुई थी और कंपनी “साहनी ऑटोमोबाइल” नाम से यामाहा दोपहिया वाहन बेचती है। साहनी ऑटोमोबाइल ग्राहकों की विभिन्न इच्छाओं और जरूरतों को पूरा करने के लिए दोपहिया वाहनों की एक विस्तृत श्रृंखला पेश करती है। इस रेंज में प्रसिद्ध निर्माताओं की कम्यूटर बाइक, स्पोर्ट्स बाइक, क्रूजर और स्कूटर शामिल हैं। कंपनी के पास वर्तमान में एक कार्यशाला के साथ दो वैचारिक शोरूम हैं। नई दिल्ली के द्वारका में ब्लू स्क्वायर शोरूम, यामाहा दोपहिया वाहनों, परिधान और सहायक उपकरण की पूरी श्रृंखला प्रदर्शित करता है।
वित्तीय प्रदर्शन : वित्त वर्ष 2021 में कंपनी ने कुल राजस्व 11.27 करोड़ रुपए एवं 0.16 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ,वित्त वर्ष 2022 में कंपनी ने कुल राजस्व 12.50 करोड़ रुपए एवं 28.73 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2023 में 19.38 करोड़ रुपए का राजस्व एवं 41.5 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2024 में 29 फरवरी 2024 तक कंपनी ने 17.23 करोड़ रुपए का राजस्व एवं 1.52 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। कंपनी के वित्तीय परिणामों से स्पष्ट है कि कंपनी का राजस्व एवं कर पश्चात शुद्ध लाभ वर्ष दर वर्ष बढ़ रहा है। वित्त वर्ष 2024 में 29 फरवरी 2024 तक कंपनी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन 8.67 फीसदी दर्ज किया गया है। वित्त वर्ष 2024 में 29 फरवरी 2024 तक कंपनी की कुल असेट्स 14.51 करोड़ रुपए, नेटवर्थ 3.15 करोड़ रुपए, रिजर्व एंड सरप्लस 1.52 करोड़ रुपए और कुल कर्ज 9.92 करोड़ रुपए दर्ज किया गया है।
IPO के संबंध में जानकारी: ‘Resourceful Automobile Limited’ का IPO BSE SME Platform पर आज खुलकर 26 अगस्त 2024 को बंद होगा। कंपनी द्वारा 10 रुपए फेसवैल्यू के 10,24,800 शेयर 117 रुपए प्रति शेयर के भाव से जारी कर 11.99 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। IPO का मार्केट लॉट साइज 1200 शेयरों का है। IPO का प्रबंधन स्वस्तिक इन्वेस्टमार्ट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।
नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।

