बिजनेस रेमेडीज/जयपुर। उत्तरप्रदेश के बेतालपुर, देवरिया आधारित और जामनगर कॉर्पोरेट ऑफिस वाली प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर इंजीनियरिंग कंपनी
आरबीएम इंफ्राकोन लिमिटेड विशेषतौर पर तेल और गैस इंडस्ट्री में कई प्रकार की इंजीनियरिंग सर्विस देने का काम करती है। कंपनी को हाल ही में रिलायंस इंडस्ट्रीज, नायरा और मुंद्रा पॉवर,एपिटोम इंडस्ट्रीज इत्यादि प्रमुख कंपनियों से बड़े ऑर्डर हासिल हुए हैं। 31 मार्च 2024 को तिमाही में कंपनी ने शानदार वित्तीय प्रदर्शन किया है। इसके चलते कंपनी के शेयर पर शेयर बाजार का विशेष फोकस है। आज के लेख में हम कंपनी की कारोबारी गतिविधियां, वित्तीय प्रदर्शन, ऑर्डर पोर्टफोलियो, प्रवर्तक अनुभव, लिस्टिंग के मायने जैसे विषयों पर प्रकाश डालने का प्रयास कर रहे हैं।
यह करती है कंपनी
आरबीएम इंफ्राकोन लि. इंजीनियरिंग, निष्पादन, परीक्षण, कमीशनिंग संचालन और रखरखाव के व्यवसाय में विशेष रूप से तेल और गैस रिफाइनरियों, गैस क्रैंकर संयंत्रों, कोयला/गैस/ डब्ल्यूएचआर आधारित बिजली संयंत्र, पेट्रोकेमिकल, रसायन, सीमेंट, उर्वरक के लिए मैकेनिकल और रोट्री इक्विपमेंट के क्षेत्र में कारोबारी कर रही है। कंपनी क्लास-फस्र्ट प्रमाणित बॉयलर रिपेयरर / इरेक्टर और भारतीय बॉयलर विनियम- 1950 के तहत सिस्टम/फीड लाइन फैब्रिकेटर/ इरेक्टर सेवा प्रदाता है।
कंपनी ने नायरा एनर्जी में एआरसी (वार्षिक दर अनुबंध) मैकेनिकल जॉब (स्टेटिक + रोट्री) विभिन्न संयंत्रों में जैसे कच्चा तेल (सीडीयू-वीडीयू), डीएचडीएस, एफसीसीयू, एनएचटी-सीसीआर, एचएमयू-फस्र्ट और सेकेण्ड, वीजीओ-डीएचडीटी-आईएसओएम, सीपीपी (बॉयलर, पाइपिंग एचटी जॉब आईबीआर के साथ कॉर्डिनेशन) , डीसीयू (कोकर) यूटिलिटी, ऑफ साइट, आरटीएफ (पिट क्षेत्र) प्रेषण, रेल और जेट्टी लगभग 650 मैनपॉवर के साथ और रिलायंस -जामनगर और यारा-बबराला में एआरसी रखरखाव की जॉब जैसे कार्य मुहैया करवाये हैं। कंपनी ने लगभग 14 टर्नअराउंड शटडाउन जैसे रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड, नायरा एनर्जी लिमिटेड (पूर्व में एस्सार ऑयल के रूप में जाना जाता है) यारा फर्टिलाइजर्स इंडिया लिमिटेड और एचएमईएल-बठिंडा में मेगा / मिनी शटडाउंस संचालित किए हैं।
कंपनी का वित्तीय प्रदर्शनवित्त वर्ष 2020 में कंपनी ने 35.16 करोड़ रुपये का राजस्व एवं 12.03 लाख रुपये की कर पश्चात शुद्ध हानि, वित्त वर्ष 2021 में 38.88 करोड़ रुपये का राजस्व एवं 1.33 करोड़ रुपये की कर पश्चात शुद्ध हानि और वित्त वर्ष 2022 में 47.63 करोड़ रुपये का राजस्व एवं 2.03 करोड़ रुपये का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2023 में कंपनी ने 83.28 करोड़ रुपए का राजस्व और 2.21 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। कंपनी ने मार्च 2024 तिमाही में कंपनी ने 57.29 करोड़ रुपए का राजस्व और 4.08 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 130 करोड़ रुपए का राजस्व एवं 11 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। कंपनी की स्थिति लगभग कर्ज मुक्तकी है।
कंपनी को मिले हालिया ऑर्डरकंपनी ने 3.25 करोड़ रुपए में सानी इंडिया से 110 मेट्रिक टन क्षमता की ट्रक क्रेन अधिग्रहित की है। कंपनी को थायसेंकु्रप इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड से आईओसीएल गुजरात रिफाइनरी में सीडीडब्ल्यू यूनिट के लिए मैकेनिकल और पाइपिंग निर्माण कार्यों के लिए 59,371,610.00 रुपए का ऑर्डर मिला है। कंपनी को चंबल फर्टिलाइजर एंड केमिकल्स लिमिटेड से कोटा राजस्थान में 1 वर्ष तक की अवधि के लिए सर्विस का कांट्रेक्ट मिला है। कंपनी को अदानी समूह की कंपनी मुंद्रा पेट्रोकेम लिमिटेड से ग्रीन पीवीसी प्रोजेक्ट में फेब्रिकेशन स्ट्रक्चर वर्क के लिए 9,50,25,100 रुपए का ऑर्डर मिला है। कंपनी को लार्सन ऐंड टुब्रो लिमिटेड से कंस्ट्रक्शन वर्क के लिए 58,999,410 रुपए का ऑर्डर मिला है। कंपनी को नायरा एनर्जी लिमिटेड से 22,19,70,015 रुपए का ऑर्डर मिला है। इन ऑर्डर के फलस्वरूप की कंपनी की टॉप लाइन और बॉटम लाईन में मजबूती आयेगी।
कंपनी के प्रवर्तकों का अनुभव
कंपनी प्रवर्तक 47 वर्षीय जय बजरंग मनी कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंधन निदेशक भी हैं। उन्हें इंडस्ट्रीयल मैकेनिकल संबंधित कार्य करने का 21 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वे कंपनी का फाईनेंस, सेल्स एवं मार्केटिंग संबंधित कार्य देख रहे हैं। वे कंपनी के लिए प्रमुख कारोबारी रणनीतिक निर्णय लेते हैं और कंपनी का नेतृत्व कर रहे हैं।
27 वर्षीय युवा उद्यमी आदित्य जय बजरंग मनी कंपनी के पूर्ण कालिक निदेशक हैं और उन्होंने चेन्नई स्थित एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी से मैकेनिकल विषय में बी.टेक की डिग्री हासिल की है। उन्होंने वर्ष 2017 से 2019 तक एस्सार ऑयल में इंटर्नशिप करके व्यापक अनुभव हासिल किया। इसके बाद वर्ष 2019 के अंत में उन्होंने कंपनी में प्लानिंग से शुरुआत की। वर्तमान में वे कंपनी में ऑपरेशन हैड के तौर कार्य कर रहे हैं और प्रोक्योरमेंट, कॉमर्शियल्स, टेंडर फाईनलाइजेशन जैसे कार्य संभाल रहे हैं।
कंपनी की लिस्टिंग कंपनी का आईपीओ दिसम्बर, 2022 में आया था। कंपनी द्वारा 10 रुपये फेसवेल्यू के 2325000 शेयर 36 रुपये प्रति शेयर के भाव से जारी कर 8.37 करोड़ रुपये जुटाए गए थे। कंपनी के आईपीओ का प्रबंधन प्रमुख लीड मैनेजर कंपनी बीलाइन केपिटल एडवाईजर्स प्राईवेट लिमिटेड द्वारा किया गया था। कंपनी के शेयरों में निवेशकों को अच्छा रिर्टन हासिल हुआ। वर्तमान में कंपनी का शेयर 570 रुपए पर पहुंच गया है।
नोट: यह लेख सिर्फ सूचना है। इसे शेयर में सलाह ना माना जाए। कंपनी के शेयर में निवेश करने से पूर्व निवेशक पंजीकृत निवेश सलाहकारों से सलाह लेंवे।

