Business Remedies / Mumbai (IANS) | भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर Sanjay Malhotra ने शुक्रवार को मौद्रिक नीति समिति (MPC) बैठक के फैसलों का ऐलान किया। केंद्रीय बैंक ने Repo Rate में 25 Basis Point की Cut की है, जिसके बाद Repo Rate अब 5.50 प्रतिशत से कम होकर 5.25 प्रतिशत हो गई है। इसके अलावा, मौद्रिक नीति के रुख को ‘Neutral’ रखा गया है।
RBI Governor के अनुसार, केंद्रीय बैंक 1 Lakh Crore रुपए की सरकारी Securities खरीदकर Open Market Operations (OMO) के जरिए Economy में Liquidity Add करेगा। इसके साथ ही 5 Billion Dollar का Dollar–Rupee Swap Arrangement भी किया जाएगा। केंद्रीय बैंक ने Standing Deposit Facility (SDF) Rate को घटाकर 5 प्रतिशत, जबकि Marginal Standing Facility (MSF) Rate को घटाकर 5.50 प्रतिशत कर दिया है। इससे पहले अक्टूबर में MPC Meeting में Repo Rate को स्थिर रखा गया था और Policy Stance Neutral ही था।
RBI Governor Malhotra ने कहा कि चालू वित्त वर्ष की Q3 के लिए डेटा Economic Activity में तेजी का संकेत दे रहा है। GST Rationalisation, कृषि क्षेत्र में बेहतर संभावनाएं और कंपनियों के बेहतर Financial Records Growth को Support करेंगे। केंद्रीय बैंक ने चालू वित्त वर्ष के लिए GDP Growth Estimate 7.3 प्रतिशत रखा है, जो पहले 6.8 प्रतिशत था। वहीं, Dec Quarter के लिए GDP Growth 7 प्रतिशत, March Quarter के लिए 6.5 प्रतिशत, June Quarter के लिए 6.7 प्रतिशत, और September Quarter के लिए 6.8 प्रतिशत रहने का अनुमान है।
वहीं, Retail Inflation चालू वित्त वर्ष के लिए 2 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया है, जो पहले 2.6 प्रतिशत थी। RBI Governor ने बताया कि भारत का Foreign Exchange Reserve बढ़कर 686 Billion Dollar हो गया है, जो 11 Month Import Cover के लिए पर्याप्त है। उन्होंने कहा कि बेहतर Macro–Economic Indicators को देखते हुए, Monetary Policy Review Meeting (5 December) में Growth Boost के लिए Repo Rate Cut की संभावनाएं पहले से ही संकेतित थीं।

