Home Corporate Worldवित्त वर्ष 2026 में ‘Ratnaveer Precision Engineering Limited’ का कर पश्चात शुद्ध लाभ 37.33 फीसदी बढ़कर हुआ 64.30 करोड़ रुपए

वित्त वर्ष 2026 में ‘Ratnaveer Precision Engineering Limited’ का कर पश्चात शुद्ध लाभ 37.33 फीसदी बढ़कर हुआ 64.30 करोड़ रुपए

by Business Remedies
0 comments
ratnaveer

जयपुर। Ratnaveer Precision Engineering Limited स्टेनलेस स्टील वॉशर का अग्रणी निर्माता एवं निर्यातक है। कंपनी ने 31 मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 के वार्षिक वित्तीय परिणाम प्रस्तुत किए हैं। 31 मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष में कंपनी का कुल राजस्व गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित राजस्व के मुकाबले 20.37 फीसदी बढ़कर 1078.41 करोड़ रुपए और कर पश्चात शुद्ध लाभ 37.33 फीसदी बढ़कर 64.30 करोड़ रुपए रहा है।

कारोबारी गतिविधियां:

Ratnaveer Precision Engineering Limited देश में स्टेनलेस स्टील वॉशर का अग्रणी निर्माता एवं निर्यातक है और कंपनी के 3500 से ज़्यादा SKU हैं। 20 से ज़्यादा वर्षों की विशेषज्ञता के साथ, कंपनी उच्च-मूल्य वाले वॉशर डिज़ाइन और निर्माण के लिए नवीनतम तकनीकों का उपयोग कर रही है। कंपनी ने ऑटोमोटिव, रेलवे, फार्मास्यूटिकल्स, एयरोस्पेस, निर्माण और अन्य उद्योगों के OEM के साथ साझेदारी की है और दुनिया भर के 31 से ज़्यादा देशों को निर्यात कर रही है। कंपनी देश से 3500 से अधिक प्रकार के उच्च मूल्य वर्धित वॉशर का निर्यात करने वाली प्रमुख कंपनी है। Fortune 500 कंपनियों में Ratnaveer Precision Engineering Limited का नाम शामिल है। कंपनी के उत्पाद वैश्विक OEM द्वारा कठोरता से परीक्षण और अनुमोदित हैं और 89 वैश्विक भागीदारों के माध्यम से दुनिया भर में वितरित होते हैं। कंपनी की सभी इकाइयां सौ फीसदी नवीकरणीय ऊर्जा द्वारा संचालित हो रही हैं।



You may also like

Leave a Comment