Saturday, June 27, 2026 |
Home AutomobileRajesh Motors ने राजस्थान की पहली Toyota Urban Cruiser Ebella की डिलीवरी की

Rajesh Motors ने राजस्थान की पहली Toyota Urban Cruiser Ebella की डिलीवरी की

by Business Remedies
0 comments

जयपुर | बिजनेस रेमेडीज | Rajesh Motors ने भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए Rajasthan की पहली Toyota Urban Cruiser Ebella की डिलीवरी M/s P.V. Jewellers को की। Toyota की भारत में पहली Battery Electric Vehicle (BEV) Urban Cruiser Ebella की चाबियाँ Ankur Dadda को Sharvik Shah एवं Rupali Shah द्वारा Rajesh Motors, Jaipur शोरूम में सौंपी गईं। यह ऐतिहासिक डिलीवरी Rajasthan में सतत एवं पर्यावरण-अनुकूल परिवहन को अपनाने की बढ़ती सोच को दर्शाती है और Toyota की अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक मोबिलिटी तकनीक को ग्राहकों तक पहुँचाने की प्रतिबद्धता को और मजबूत करती है। Toyota की वैश्विक Electrified Mobility विशेषज्ञता पर आधारित Urban Cruiser Ebella आकर्षक SUV डिज़ाइन, प्रीमियम एवं विशाल केबिन, आधुनिक तकनीक और शानदार इलेक्ट्रिक ड्राइविंग अनुभव का बेहतरीन संगम है।

Toyota की Urban Tech डिज़ाइन फिलॉसफी से प्रेरित यह वाहन 49 kWh और 61 kWh बैटरी विकल्पों में उपलब्ध है। इसका 61 kWh बैटरी पैक 128 kW की पावर, 189 Nm का टॉर्क तथा एक बार चार्ज करने पर ARAI प्रमाणित 543 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज प्रदान करता है। यह वाहन Toyota के व्यापक सर्विस नेटवर्क, Electrified Technology में प्रशिक्षित डीलर टीम, 8 वर्ष की बैटरी वारंटी, Assured Buy-Back, Battery as a Service (BaaS) जैसी सुविधाओं तथा लगातार विस्तारित हो रहे चार्जिंग नेटवर्क के साथ ग्राहकों को सहज एवं भरोसेमंद इलेक्ट्रिक वाहन स्वामित्व का अनुभव प्रदान करता है। इस अवसर पर Sharvik Shah ने कहा, “Rajasthan की पहली Toyota Urban Cruiser Ebella की डिलीवरी हमारे लिए गर्व का क्षण है। यह सतत एवं स्वच्छ मोबिलिटी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हम M/s P.V. Jewellers का Toyota और Rajesh Motors पर विश्वास जताने के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं।”



You may also like

Leave a Comment