बिजऩेस रेमेडीज/जयपुर
मंडल कार्यालय जयपुर सीकर में मंडल प्रमुख सुधांशु भूषण एवं उप मंडल प्रमुख विमल कुमार शर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को राजभाषा पुरस्कार वितरण समारोह 2024 एवं काव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
समारोह जयपुर से आये कवि अमित आजाद एवं राजस्थानी कवि किशोर पारीक ने अपने काव्य से सभी स्टाफ सदस्यों का मनोरंजन किया। इस अवसर पर हिंदी माह के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के पुरस्कार भी प्रदान किए गए एवं वर्ष 2023- 24 के दौरान राजभाषा के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यां के लिए विभिन्न विभागों एवं शाखाओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर सीकर के स्थानीय मीडिया एवं पत्रकारों को भी आमंत्रित किया गया एवं मंडल प्रमुख सुधांशु भूषण एवं उप मंडल प्रमुख विमल कुमार शर्मा द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। मुख्य प्रबंधक सुरेंद्र कुमार द्वारा सभी अतिथियों, स्टाफ सदस्यों एवं पुरस्कार विजेताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया गया

