Sunday, July 12, 2026 |
Home Business Remediesइलेक्ट्रिसिटी ट्रांजिक्शन उपकरण और पावर टेक्नोलॉजीज क्षेत्र में कार्यरत देश की प्रमुख कंपनी है ‘QUALITY POWER ELECTRICAL EQUIPMENTS LTD’

इलेक्ट्रिसिटी ट्रांजिक्शन उपकरण और पावर टेक्नोलॉजीज क्षेत्र में कार्यरत देश की प्रमुख कंपनी है ‘QUALITY POWER ELECTRICAL EQUIPMENTS LTD’

आज खुलकर 18 फरवरी 2025 को बंद होगा कंपनी का IPO

by Business Remedies
0 comments
quality power

बिजनेस रेमेडीज। महाराष्ट्र के सांगली आधारित ‘क्वालिटी पावर इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट्स लिमिटेड’ इलेक्ट्रिसिटी ट्रांजिक्शन उपकरण और पावर टेक्नोलॉजीज क्षेत्र में कार्यरत देश की प्रमुख कंपनी है। कंपनी द्वारा मेहरू इलेक्ट्रिकल एंड मैकेनिकल इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड के अधिग्रहण के लिए खरीद राशि के भुगतान, संयंत्र और मशीनरी की खरीद के लिए कंपनी की पूंजीगत व्यय आवश्यकताओं के वित्तपोषण, अज्ञात अधिग्रहणों और अन्य रणनीतिक पहलों के माध्यम से इनॉर्गेनिक ग्रोथ को वित्तपोषित करने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु बीएसई और एनएसई मैनबोर्ड पर आईपीओ लाया जा रहा है। बिजनेस रेमेडीज की टीम ने कंपनी के प्रोस्पेक्ट्स से कंपनी की कारोबारी गतिविधियों के संबंध में जानकारी हासिल की है।

यह करती है कंपनी: 2001 में निगमित, क्वालिटी पावर इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट्स लिमिटेड इलेक्ट्रिसिटी ट्रांजिक्शन उपकरण और पावर टेक्नोलॉजीज के व्यवसाय में संलग्न है।
कंपनी ग्रिड कनेक्टिविटी और इलेक्ट्रिसिटी ट्रांजिक्शन के लिए हाई-वोल्टेज विद्युत उपकरण और समाधान प्रदान करती है और उत्पादन, पारेषण, वितरण और स्वचालन क्षेत्रों में बिजली उत्पादों में विशेषज्ञता रखती है। कंपनी हाई वोल्टेज डायरेक्ट करंट (एचवीडीसी) और फ्लेक्सिबल एसी ट्रांसमिशन सिस्टम (स्न्रष्टञ्जस्) नेटवर्क के लिए महत्वपूर्ण हाई-वोल्टेज उपकरण बनाती है, जो नवीकरणीय स्रोतों से पावर ग्रिड तक ऊर्जा संक्रमण को सक्षम बनाती है। 20 से अधिक वर्षों के अनुभव के साथ, कंपनी विश्व स्तर पर रिएक्टर, ट्रांसफार्मर, कन्वर्टर और ग्रिड इंटरकनेक्शन समाधान प्रदान करती है। कंपनी को 75 फ़ीसदी से ज्यादा राजस्व वैश्विक कारोबार से हासिल होता है। कंपनी सांगली, महाराष्ट्र और अलुवा, केरल में विनिर्माण सुविधाएं संचालित करती है। 2011 में, कंपनी ने डिज़ाइन, असेंबली और प्रोजेक्ट प्रबंधन क्षमताओं वाली तुर्की आधारित सहायक कंपनी एंडोक्स का 51 फीसदी का अधिग्रहण किया था।31 मार्च, 2024 तक, कंपनी के पास 210 ग्राहक थे, जिनमें इलेक्ट्रिसिटी यूटिलिटीज, इलेक्ट्रिसिटी उद्योग और नवीकरणीय ऊर्जा इकाइयाँ शामिल थीं। मेहरू हाई-वोल्टेज और अतिरिक्त-हाई-वोल्टेज विशेष उपकरण ट्रांसफार्मर बनाती है, जो क्वालिटी पावर को अपनी पेशकश, विशेष रूप से 500 केवी तक के ट्रांसफार्मर को उपलब्ध कराने में सक्षम बनाती है।

प्रोडक्ट पोर्ट्फोलिओ: इलेक्ट्रिसिटी प्रोडक्ट : रिएक्टर, लाइन ट्रैप, ट्रांसफार्मर, उपकरण ट्रांसफार्मर, लाइन ट्यूनर, धातु संलग्न कैपेसिटर बैंक, कंपोजिट।
पावर क्वालिटी सिस्टम: स्टेटिक वीएआर कम्पेसाटर, स्टेटकॉम, हार्मोनिक फिल्टर, कैपेसिटर बैंक, शंट रिएक्टर।

प्रतिस्पर्धी ताकतें: कंपनी वैश्विक एनर्जी ट्रांजिक्शन और इलेक्ट्रिसिटी टेक्नोलॉजी कंपनी के तौर पर विविध उद्योग क्षेत्रों को सेवाएं दे रही है और डीकार्बोनाइजेशन और नवीकरणीय ऊर्जा को अपनाने की दिशा में वैश्विक बदलाव से लाभ उठाने के लिए तैयार है। विकास और वित्तीय प्रदर्शन का प्रदर्शित ट्रैक रिकॉर्ड, लंबे समय तक चलने वाले रिश्तों के साथ वैश्विक व्यवसायों का विविध ग्राहक आधार, भारत और विदेशों में एनर्जी ट्रांजिक्शन उपकरण और पावर टेक्नोलॉजीज क्षेत्र में व्यापक उत्पाद पोर्टफोलियो, विकास में योगदान देने वाली बढ़ी हुई ऑर्डर बुक के साथ-साथ रणनीतिक अधिग्रहणों का प्रदर्शित रिकॉर्ड, भविष्य के लिए तैयार समाधान पेश करने के लिए अनुसंधान और विकास क्षमताएं एवं अनुभवी प्रबंधन टीम कंपनी की मुख्य ताकतें हैं।

प्रवर्तकों का अनुभव
69 वर्षीय थलावैदुरई पांडियन कंपनी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक हैं। वे निगमन के बाद से कंपनी से जुड़े हुए हैं। उन्होंने राज्य तकनीकी शिक्षा और प्रशिक्षण बोर्ड, तकनीकी शिक्षा विभाग, तमिलनाडु से औद्योगिक इलेक्ट्रॉनिक्स में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा प्राप्त किया है। कंपनी में शामिल होने से पहले, वे हिंद रेक्टिफायर्स लिमिटेड में मुख्य डिजाइन इंजीनियर और डिजाइन ड्राइंग कार्यालय के प्रभारी और पीएस इलेक्ट्रिकल्स (पी) लिमिटेड में वक्र्स मैनेजर के रूप में जुड़े हुए थे और उनके पास 39 वर्षों का समग्र कार्य अनुभव है।

69 वर्षीया चित्रा पांडियन कंपनी की पूर्णकालिक निदेशिका हैं। उन्होंने मैट्रिक तक की पढ़ाई पूरी की है। वे निगमन के बाद से कंपनी से जुड़ी हुई हैं और कंपनी में उनका कुल कार्य अनुभव 22 वर्षों का है।

 

 

40 वर्षीय भरणीधरन पांडियन कंपनी के संयुक्त प्रबंधक और पूर्णकालिक निदेशक हैं और कंपनी के प्रमोटरों में से एक भी हैं। वे 25 जुलाई 2002 से कंपनी से जुड़े हुए हैं और उनके पास कुल मिलाकर 22 वर्षों का कार्य अनुभव है। उन्होंने एस.पी. जैन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च, मुंबई से पारिवारिक प्रबंधित व्यवसाय में विशेषज्ञता के साथ प्रबंधन में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है।

कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन: कंसोलिडेटेड बैलेंस शीट के अनुसार वित्त वर्ष 2022 में कंपनी ने 211.73 करोड़ रुपए का राजस्व एवं 42.23 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2023 में कंपनी ने 273.55 करोड़ रुपए का राजस्व एवं 39.89 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 331.4 करोड़ रुपए का राजस्व और 55.47 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2025 में 30 सितंबर 2024 को समाप्त अवधि में कंपनी ने 182.72 करोड़ रुपए का राजस्व और 50.08 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्तीय परिणामों से स्पष्ट है कि कंपनी साल दर साल अच्छे वित्तीय परिणाम प्रस्तुत कर रही है। वित्त वर्ष 2025 में 30 सितंबर 2024 को समाप्त अवधि में कंपनी ने 27.40 फीसदी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2025 में 30 सितंबर 2024 को समाप्त अवधि में कंपनी की असेट्स 399.64 करोड़ रुपए, नेटवर्थ 238.63 करोड़ रुपए, रिजर्व एंड सरप्लस 150.43 करोड़ रुपए और कुल कर्ज 25.55 करोड़ रुपए दर्ज किया गया है। 31 मार्च 2024 को समाप्त वित्त वर्ष में कंपनी का कर्ज इक्विटी अनुपात 0.20 गुना का था। इस आधार पर कह सकते हैं कि कंपनी पर कर्ज भार ना के बराबर है।

आईपीओ के संबंध में जानकारी: ‘क्वालिटी पावर इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट्स लिमिटेड’ का आईपीओ बीएसई और एनएसई मैनबोर्ड पर आज खुलकर 18 फरवरी 2025 को बंद होगा। कंपनी द्वारा बुक बिल्ट इश्यू प्रणाली से 10 रुपए फेसवैल्यू के 202,04,618 शेयर 401 से 425 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर 858.70 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। निवेशकों द्वारा ऑफर फॉर सेल के माध्यम से शेयर बिक्री कर 633.70 करोड़ रुपए हासिल किए जाएंगे। आईपीओ का प्रबंधन प्रमुख लीड मैनेजर कंपनी पैंटोमैथ कैपिटल एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।
नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।



You may also like

Leave a Comment