Wednesday, July 15, 2026 |
Home Banking and Insuranceपंजाब नैशनल बैंक ने विभिन्न खेल-कूद कार्यक्रमों का आयोजन किया

पंजाब नैशनल बैंक ने विभिन्न खेल-कूद कार्यक्रमों का आयोजन किया

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/जयपुर

पंजाब नैशनल बैंक, अंचल कार्यालय, जयपुर ने राष्ट्रीय खेल दिवस, 2024 के उपलक्ष्य में विभिन्न खेल-कूद कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस अवसर पर अंचल कार्यालय परिसर में 4 खेलों का आयोजन किया गया और स्वास्थ्य पर ध्यान देने के लिए सभी स्टाफ सदस्यों द्वारा शपथ भी ग्रहण की गई। पंजाब नैशनल बैंक के उप महाप्रबंधक एस एस सिंह ने कहा कि यह बहुत अच्छी पहल है, सबको अपने शारीरिक स्वास्थ्य के साथ अपने मानसिक स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना चाहिए और आगे भी ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करते रहना चाहिए। जीवन कितना ही व्यस्त हो, अपने लिए समय निकालना अति महत्वपूर्ण है।  चाहे हम जीतें या हारें, असली जीत भागीदारी और एक स्वस्थ विचारधारा में शामिल है। इस अवसर को प्रमाणित करने के लिए, पीएनबी ने कैरम, चैस, रस्साकशी और लेमन रेस  खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 108 स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया। साथ ही  टीम व टीम की भावना को बढ़ावा दिया गया।  इन प्रयासों से संस्थान के अंतर्गत स्वास्थ्य, टीम और शारीरिक फिटनेस की संस्कृति को बढ़ावा दिया जाता है।

 

 



You may also like

Leave a Comment