Saturday, July 11, 2026 |
Home Banking and Insuranceक्रेडएबल ने ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में मंच तैयार करते हुए, MSMEs के लिए नेक्स्ट-जेन क्रेडिट लाइन की शुरुआत की

क्रेडएबल ने ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में मंच तैयार करते हुए, MSMEs के लिए नेक्स्ट-जेन क्रेडिट लाइन की शुरुआत की

by Business Remedies
0 comments

 

बिजऩेस रेमेडीज/मुंबई

देश की प्रमुख फिनटेक कंपनियों में से एक, केडएबल ने ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (MSMEs 2024) के दौरान बड़े पैमाने पर बदलाव लाने वाली क्रेडिट लाइन, ‘रिवॉल्विंग शॉर्ट-टर्म लोन’ को लॉन्च किया, जो हर आकार के बिजनेस के लिए फाइनेंसिंग के नियमों को नए सिरे से लिखने के लिए तैयार है।

क्रेडएबल ने हमेशा फाइनेंस के क्षेत्र में इनोवेशन के साथ-साथ सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (रूस्रूश्वह्य) की लगातार बढ़ती जरूरतों पर विशेष ध्यान दिया है, और अपनी इसी परंपरा को आगे बढ़ते हुए कंपनी ने रिवॉल्विंग शॉर्ट-टर्म लोन की पेशकश की है, जिसे छोटे आधार के बिजनेस को ऋण उपलब्ध कराने के तरीके में बदलाव लाने और इस क्षेत्र में उत्कृष्टता की नई मिसाल कायम करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

क्रेडएबल का नया प्रोडक्ट- रिवॉल्विंग शॉर्ट-टर्म लोन सचमुच बेमिसाल और कार्यशील पूँजी के लिए उपयोग के अनुसार भुगतान पर आधारित अब तक की सबसे शानदार क्रेेडिट लाइन है, जो छोटे बिजनेस को सिर्फ़ उपयोग की गई राशि पर ब्याज का भुगतान करने की सुविधा देती है। यह व्यवसायों की फाइनेंस से जुड़ी ज़रूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया बिल्कुल अनोखा और बेहद उपयोगी प्रोडक्ट है, जो डिजिटल माध्यमों से तुरंत मूल्यांकन और कलैटरल के बिना ऋण लेने की सुविधा का बेजोड़ संगम है।

क्रेडएबल ने बीते कुछ सालों में लगातार विकसित होने टेक्नोलॉजी, जोखिम एवं अनुपालन में विशेषज्ञता, तथा कार्यशील पूँजी हेतु फाइनेंसिंग के लिए कई तरह के समाधानों की पेशकश के जरिये रूस्रूश्वह्य ऋण की उपलब्धता में मौजूद अंतराल को दूर करने में शानदार प्रगति की है।

क्रेडएबल के रिवाल्विंग शॉर्ट-टर्म लोन को भविष्य को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है, जो छोटे व्यवसायों की फाइनेंसिंग से जुड़ी ज़रूरतों को पूरा करता है और ऋण वापसी के समय को काफी कम कर देता है। इस समाधान को उन व्यवसायों की तरह ही कुशल और अनुकूलनीय बनाया गया है, जिन्हें यह अपनी सेवाएँ प्रदान करता है। कई रिपोर्टों में यह दावा किया गया है कि, 66 प्रतिशत स्रूश्वह्य तेजी से ऋण उपलब्ध कराने वाले विकल्प चाहते हैं, और उनमें से 55 प्रतिशत को 7 दिनों के भीतर फाइनेंसिंग की ज़रूरत होती है — जिसे देखते हुए, रिवाल्विंग शॉर्ट-टर्म लोन उपयोग के अनुसार भुगतान और क्रेडिट को फिर से लोड करने की सुविधा वाले मॉडल के साथ तुरंत फंड उपलब्ध कराता है, और इस तरह स्रूश्वह्य की तत्काल फाइनेंसिंग की ज़रूरतों को पूरा करते हैं।

क्रेडएबल ने सालाना 11 बिलियन डॉलर से ज़्यादा की कार्यशील पूँजी उपलब्ध कराकर, बैंकों, उद्यमों और स्रूश्वह्य के रूप में बड़ी संख्या में अपने ग्राहकों के साथ पूरी दुनिया में अपनी पहचान बनाई है। कंपनी ने अपनी तकनीकी उत्कृष्टता, ऑटोमेटेड टेक्नोलॉजी की मदद से ऋण देने के बारे में निर्णय लेने की क्षमताओं, स्वीकृति के मामले में लगातार आगे बढ़ रहे स्कोरकार्ड तथा क्रेडिट इकोसिस्टम में कई आशाजनक प्रगति के साथ यह उपलब्धि हासिल की है।

GFF में लॉन्च किए गए इस प्रोडक्ट ने वहाँ उपस्थित गणमान्य लोगों और उद्योग जगत के नेतृत्वकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा, और इस दौरान क्रेडएबल ने अपने रिवॉल्विंग शॉर्ट-टर्म लोन समाधान के साथ बाजार में अपनी पैठ को और मजबूत बनाने के लिए कई साझेदारियां कीं। क्रेडएबल पहले से ही बड़े-बड़े मार्केटप्लेस और जानी-मानी कॉमर्स कंपनियों के साथ बातचीत कर रहा है, ताकि इस समाधान को सीधे ऐसे प्लेटफॉर्म के साथ जोड़ा जा सके जिनका उपयोग अक्सर रूस्रूश्वह्य द्वारा किया जाता है।

बीते कुछ सालों के दौरान फिनटेक क्षेत्र में तेजी से प्रगति हुई है, जिसने फाइनेंस से जुड़ी सेवाओं के पूरे इकोसिस्टम में बड़े पैमाने पर बदलाव ला दिया है। हम समय पर और किफायती फाइनेंसिंग के नए और रोमांचक मामलों में लगातार बढ़ोतरी देख रहे हैं, वास्तविक समय पर भुगतान की दिशा में बदलाव तेजी से आगे बढ़ रहा है, साथ ही बढ़ते रूस्रूश्व क्षेत्र की जरूरतों को पूरा करने के लिए ऋण देने वाले इकोसिस्टम के मायने बदल रहे हैं। क्रेडएबल का यह नया समाधान MSME के लिए अंतिम सिरे तक वित्तीय समावेशन हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, जो ऐसे व्यवसायों को आवश्यक ऋण को सुलभ बनाता है जिन्हें पहले नजरअंदाज किया जाता था। क्रेडएबल में प्रोडक्ट एवं रिटेल बिजनेस लेंडिंग के वैश्विक प्रमुख, एमडी, आसियान एवं एमई, सत्यम अग्रवाल ने कहा कि हमारा मानना है कि, हम MSMEs  को ऋण उपलब्ध कराने के तरीके को नए सिरे से विकसित करने के अवसर के शिखर पर हैं। हमारा रिवॉल्विंग शॉर्ट-टर्म लोन सचमुच इनोवेटिव है, जो एक बार क्रेडिट मूल्यांकन, उपयोग के अनुसार भुगतान करने और क्रेडिट लिमिट को फिर से लोड करने की सुविधा के साथ MSMEs फाइनेंसिंग में बड़े पैमाने पर बदलाव लाने के लिए तैयार है। हम एक ऐसे समाधान की पेशकश कर रहे हैं, जो रोजमर्रा की व्यावसायिक जरूरतों के लिए बेमिसाल और बहुत ज्यादा उपयोगी है। ऋण चुकाने के सुविधाजनक विकल्पों और कलैटरल की जरूरत के बिना बेहद कम कागजी कार्रवाई के साथ हम क्रेडिट प्रोडक्ट्स के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम कर रहे हैं, साथ ही ऋण लेने वालों के लिए शानदार अनुभव की राह आसान बना रहे हैं।

इस मौके पर क्रेडएबल के सह-संस्थापक एवं सीईओ, नीरव चोकसी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इन दिनों MSMEs की तुरंत ऋण प्राप्त करने की ज़रूरतें लगातार बढ़ रही हैं, और हम अपने रिवॉल्विंग शॉर्ट-टर्म लोन के साथ उन्हें ऋण प्राप्त करने का सबसे उम्दा अनुभव प्रदान करने के लिए तैयार हैं, जो उनका हक है। पहले कभी ऋण नहीं लेने वाले या बेहद कम ऋण प्राप्त करने वाले, और छोटी पूँजी वाले कर्जदारों के लिए समाधान की पेशकश करना समय की माँग है।

 



You may also like

Leave a Comment