Friday, September 18, 2026 |
Home Corporate WorldAnlon Technology Solutions Limited की Board Meeting में प्रत्येक 5 Equity Shares के लिए 2 Bonus Equity Shares देने का प्रस्ताव मंजूर

Anlon Technology Solutions Limited की Board Meeting में प्रत्येक 5 Equity Shares के लिए 2 Bonus Equity Shares देने का प्रस्ताव मंजूर

by Business Remedies
0 comments

 

जयपुर। मुंबई आधारित Anlon Technology Solutions Limited एक विशेष Engineering Solutions कंपनी है और यह Airport, Municipal और Industrial Infrastructure के Equipment पर केंद्रित कंपनी है। कंपनी ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी के निदेशक मंडल ने गुरुवार, 17 सितंबर, 2026 को अपने Corporate Office में आयोजित अपनी बैठक में Authorized Share Capital को 8,00,00,000/- रुपये से बढ़ाकर 10,60,00,000/- रुपये करने पर विचार किया और उसे Approved किया गया। इसके साथ ही Record Date पर शेयरधारक द्वारा धारित प्रत्येक 5 Fully Paid-up Equity Shares के लिए 2 Bonus Equity Shares, यानी 2:5 के अनुपात में Bonus Equity Shares जारी करने पर विचार किया गया और उसे Approved किया गया।

इसके साथ ही कंपनी के Equity Shares को NSE Emerge Platform से National Stock Exchange of India Limited के Main Board में Transfer करने के प्रस्ताव पर विचार किया गया और उसे मंजूरी दी गई।

कारोबारी गतिविधियां: 2015 में निगमित Anlon Technology Solutions Limited Aviation, Municipal और Industrial क्षेत्रों के लिए Advanced Engineering Solutions प्रदान करती है। कंपनी Safety और Infrastructure Solutions में विशेषज्ञता रखती है, जो Indigenous Manufacturing, Strategic Partnerships और Innovation और Quality पर मजबूत ध्यान केंद्रित करने द्वारा समर्थित हैं।



You may also like

Leave a Comment