कंपनी ने Non-Ferrous Metals की Value Chain में Integration को बढ़ावा दिया
जयपुर। Winding Wires, Conductors और Value-Added Non-Ferrous Metal Products बनाने वाली जयपुर आधारित देश की अग्रणी Integrated Manufacturing कंपनी Shera Energy Limited ने 30 सितंबर, 2026 को समाप्त हुई चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही के ऐतिहासिक और अब तक के सबसे शानदार Financial Results घोषित किए हैं। मजबूत Business Momentum और उत्कृष्ट Operational Efficiency के दम पर कंपनी का Consolidated Revenue from Operations सालाना आधार पर 34.2 फीसदी की भारी बढ़ोतरी के साथ 1,047.40 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 780.65 करोड़ रुपए था। कंपनी के मुनाफे में इससे भी बड़ा उछाल देखा गया है और कंपनी का Profit After Tax (PAT) 102.3 फीसदी की रिकॉर्ड वृद्धि के साथ 30.77 करोड़ रुपए दर्ज किया गया है, जो पिछले साल इसी अवधि में केवल 15.21 करोड़ रुपए था।
कंपनी के अन्य Financial Indicators में भी इस छमाही में बेहतरीन सुधार दर्ज किया गया है। Operational Efficiency के चलते कंपनी का EBITDA 70.9 फीसदी बढ़कर 70.78 करोड़ रुपए पर पहुंच गया, जबकि EBITDA Margin 146 Basis Points के सुधार के साथ 6.76 फीसदी रहा। इसके साथ ही कंपनी का Profit Before Tax (PBT) भी 98.2 फीसदी की शानदार वृद्धि के साथ 41.85 करोड़ रुपए रहा और Net Profit Margin 99 Basis Points बढ़कर 2.94 फीसदी पर पहुंच गया।
Strategic मोर्चे पर, कंपनी ने अपने Global और Domestic Expansion को तेज कर दिया है। Shera Energy की जाम्बिया स्थित 99.50 फीसदी स्वामित्व वाली सहायक कंपनी Zambia Copper Cathode Facility में 1,200 Metric Tonnes सालाना क्षमता के पहले चरण का Pilot Project सफलतापूर्वक शुरू हो चुका है, जहां 99.99 फीसदी शुद्धता के Copper Cathode का उत्पादन शुरू हो गया है और इसके Commercial Operations चालू वित्त वर्ष की चौथी तिमाही तक शुरू होने की उम्मीद है। इसके अलावा, कंपनी की Domestic Unit ‘Rajputana Industries’ में हाल ही में जोड़ी गई 2,400 Metric Tonnes सालाना Nickel-Iron Alloy Capacity और 36,000 किलोमीटर प्रति वर्ष की Conductor Capacity का Commercial Production भी रींगस (राजस्थान) Plant में शुरू हो चुका है। वित्तीय स्थिति को मजबूत करने के लिए कंपनी ने 14 जुलाई, 2026 को 118 रुपए प्रति वारंट की दर से कुल 53.10 करोड़ रुपए मूल्य के 45 लाख Convertible Warrants आवंटित किए हैं, जिसके बाद 15 जुलाई, 2026 को Acuité द्वारा कंपनी की Credit Rating को Upgrade कर लंबी अवधि के लिए ACUITE A-/Stable और अल्पावधि के लिए ACUITE A2+ कर दिया गया है, जो कंपनी की मजबूत वित्तीय स्थिति को दर्शाता है।
इस दमदार प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए कंपनी के Chairman और Managing Director शेख नसीम ने कहा कि, “चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही शेरा एनर्जी की यात्रा में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित हुई है, जिसमें कंपनी ने अपने इतिहास का सबसे अधिक छमाही Revenue और Profit दर्ज किया है। यह वृद्धि मुख्य रूप से Transformer और Power Equipment Manufacturers की ओर से Copper और Aluminium Winding Wires की मजबूत मांग के कारण संभव हुई है।”

