Sunday, February 1, 2026 |
Home » Pritika Engineering Components Limited ने हाउसिंग बीम सेंटर कंपोनेंट का व्यावसायिक उत्पादन शुरू किया

Pritika Engineering Components Limited ने हाउसिंग बीम सेंटर कंपोनेंट का व्यावसायिक उत्पादन शुरू किया

by Business Remedies
0 comments
Pritika Engineering Components Limited

नई दिल्ली। प्रितिका ग्रुप भारत में ट्रैक्टर और भारी वाणिज्यिक वाहनों के लिए सटीक मशीनीकृत कॉम्पोनेंट्स के उत्तर भारत स्थित अग्रणी निर्माताओं में से एक है। ग्रुप ने एक अग्रणी बहुराष्ट्रीय ट्रैक्टर कंपनी से ऑर्डर किए गए कॉम्पोनेंट्स के वाणिज्यिक उत्पादन की शुरुआत की घोषणा की है। कंपनी की ओर से निरीक्षण और परीक्षण के सफल समापन के बाद भारत में निर्माण शुरू किया गया है। कंपनी ने हाउसिंग बीम सेंटर कंपोनेंट का व्यावसायिक उत्पादन शुरू किया है। उपरोक्त कॉम्पोनेंट्स का कुल व्यवसाय मूल्य लगभग 2.50 करोड़ रुपये प्रति वर्ष है। साथ ही, इन ऑर्डरों की दीर्घकालिक दृश्यता अगले चार से पांच वर्षों तक होगी।

यह करती है कंपनी:
Pritika Engineering Components Limited  प्रितिका ऑटो इंडस्ट्रीज लिमिटेड की सहायक कंपनी है जिसके पास 70.81 फीसदी हिस्सेदारी है। केयर रेटिंग्स लिमिटेड ने प्रितिका ऑटो इंडस्ट्रीज लिमिटेड और प्रितिका इंजीनियरिंग कंपोनेंट्स लिमिटेड के लिए स्थिर क्रेडिट रेटिंग की पुष्टि की है। प्रितिका ऑटो इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने इक्विटी शेयरों का तरजीही निर्गम किया था, जिसके फंड का उपयोग संयंत्रों के विस्तार के लिए किया गया है। प्रितिका ऑटो इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने हाल ही में अपनी विस्तार योजनाओं को वित्तपोषित करने के लिए ₹49.90 करोड़ तक के राइट शेयर जारी करने की घोषणा की है। कंपनी आने वाले समय में अपना कर्ज भी कम करने की योजना बना रही है। प्रितिका इंजीनियरिंग कंपोनेंट्स लिमिटेड ने हाल ही में रेलवे घटक विनिर्माण और इसके मौजूदा व्यवसाय में विस्तार के लिए 49.90 करोड़ रुपये के राइट शेयर जारी करने की घोषणा की है। कंपनी अपने कर्ज पर काबू पाने पर भी ध्यान दे रही है। अग्रणी ट्रैक्टर ओईएम में से एक प्रितिका इंजीनियरिंग कंपोनेंट्स लिमिटेड ने अपने वित्त वर्ष 25 की दूसरी छमाही प्रेजेंटेशन में उल्लेख किया है कि वित्त वर्ष 25 की दूसरी छमाही में ट्रैक्टर उद्योग के दोहरे अंकों में बढ़ने की उम्मीद है।



You may also like

Leave a Comment