Friday, December 12, 2025 |
Home » Prime Cable Industries Limited को 9.14 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला

Prime Cable Industries Limited को 9.14 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला

by Business Remedies
0 comments

New Delhi। Low Voltage Cable और तारों की अग्रणी निर्माता कंपनी Prime Cable Industries Limited ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी को प्रतिष्ठित EPC कंपनी से 250,000 Meter 1.1 KV Class LT Aerial Bunched Cable का Design, Manufacturing, Type Testing,
Inspection, Supply के लिए 91,450,000/- रुपए का Order मिला है। Order पूरा करने की अवधि 2 माह है।

कारोबारी गतिविधियां:
2008 में स्थापित Prime Cable Industries Limited उच्च गुणवत्ता वाले Low Voltage Cable और तारों का एक विश्वसनीय, स्वदेशी निर्माता है। कंपनी भारत की तेज़ी से बढ़ती बिजली बुनियादी ढांचे की ज़रूरतों को पूरा कर रही है। Delhi मुख्यालय वाली यह कंपनी Control Cable, Power Cable, Aerial Bunch Cable, Instrumentation Cable, घर/भवन के तार और Conductor सहित एक व्यापक पोर्टफोलियो का उत्पादन करती है।

Prime Cable राज्य बिजली बोर्डों, सार्वजनिक उपक्रमों, EPC ठेकेदारों और Oil & Gas, Mining, Steel, Real Estate और Electric Panel Manufacturing जैसे उद्योगों को Mission-Critical Products की आपूर्ति करती है और देश भर में आवश्यक उपकरणों और बुनियादी ढाँचे के विकास में सहायता करती है।

कंपनी दो ISO और BIS-प्रमाणित उन्नत Manufacturing Facilities के माध्यम से संचालित होती है:

Unit I – Narela, Delhi
तारों और Cable में विशेषज्ञता, जिसकी स्थापित क्षमता 11,000 Kilometer Cable और 5,000 Kilometer तार प्रति वर्ष है।

Unit II – Ghiloth, Rajasthan
यहां एक उच्च क्षमता वाला संयंत्र है जिसमें 16,000 Kilometer Cable और 5,000 Kilometer तार प्रति वर्ष निर्माण की क्षमता है। साथ ही यहां कड़े गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए एक NABL-मान्यता प्राप्त Testing Laboratory भी है।

Prime Cable अपने उत्पादों को सुप्रसिद्ध ब्रांडों “Primecab” और “Renufow” के तहत बेचता है, जो मजबूत Technical Performance, Durability और Value द्वारा समर्थित हैं।



You may also like

Leave a Comment