जयपुर। कोलकाता आधारित ‘प्राणिक लॉजिस्टिक्स लिमिटेड’ एकीकृत लॉजिस्टिक्स समाधान प्रदान करने वाली प्रमुख कंपनी है। कंपनी ने 31, दिसंबर 2024, समाप्त वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही के लिए अपने वित्तीय परिणामों की घोषणा की।
31 दिसंबर 2024 को समाप्त 2025 की तीसरी तिमाही में कंपनी ने गत वित्त की समान तिमाही में अर्जित 22.48 करोड़ रुपए के मुकाबले 236.07 फीसदी अधिक 75.55 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित किया है। दिसंबर तिमाही में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 1.05 करोड़ रुपए के मुकाबले 309.25 फीसदी की वृद्धि के साथ 4.42 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है।
यह करती है कंपनी: प्राणिक लॉजिस्टिक्स लिमिटेड की स्थापना 2015 में हुई थी और यह एकीकृत लॉजिस्टिक्स समाधान प्रदान करती है।
पैन इंडिया लॉजिस्टिक्स प्रदाता के तौर पर कंपनी फ्रेट फारवर्डर और ट्रांसपोर्टर के रूप में काम करती है, जो खुदरा, उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं, दूरसंचार, विनिर्माण, फार्मा जैसे विभिन्न उद्योगों में अपने ग्राहकों को परिवहन, भंडारण, सामग्री प्रबंधन और माल अग्रेषण इत्यादि जैसी एकीकृत सेवाएं प्रदान करती है। कंपनी के पास 86 वाणिज्यिक वाहनों का बेड़ा है, जिसे आवश्यकता पड़ने पर पट्टे पर भी लिया जा सकता है। इसके अलावा, कंपनी के पास कुल 30 गोदाम हैं जिनका प्रबंधन सीधे कंपनी द्वारा किया जाता है।
कंपनी की प्रमुख ताकत में अनुभवी एवं योग्य प्रबंधन टीम, विभिन्न उद्योगों के ग्राहकों के साथ लंबे समय से चले आ रहे ग्राहक संबंध, एसेट-लाइट बिजनेस मॉडल एवं
गुणवत्ता आश्वासन और मानक शामिल हैं। प्राणिक के पास पूर्वी भारत में कुल बाईस (22) हब वाला नेटवर्क है, जो लास्ट माइल परिचालन के लिए किसी भी लॉजिस्टिक्स कंपनी द्वारा सबसे बड़े नेटवर्क में से एक है।

