Monday, July 13, 2026 |
Home Corporate WorldPhonepe ने लॉन्च किया Device Tokenization Solution

Phonepe ने लॉन्च किया Device Tokenization Solution

PhonePe launches

by Business Remedies
0 comments
phonepe

बिजनेस रेमेडीज/नई दिल्ली।Phonepe ने क्रेडिट और डेबिट कार्ड के लिए डिवाइस टोकनाइज़ेशन सॉल्यूशन लॉन्च करने की घोषणा की। इस नए फीचर के साथ, यूजर अपने कार्ड को फोनपे ऐप पर टोकनाइज़ कर सकेंगे और इससे बिल पेमेंट, रिचार्ज, ट्रेवल टिकट बुकिंग, इंश्योरेंस खरीदारी, पिनकोड पर आसानी से पेमेंट कर सकेंगे साथ ही उन ऑनलाइन मर्चेंट के लिए भी इस्तेमाल कर सकेंगे, जहां फोनपे पेमेंट गेटवे सेवाएं इंटीग्रेटेड हैं।

उपभोक्ताओं के लिए, अपने कार्ड को टोकनाइज़ करने के कई फायदे हैं। अब उन्हें मर्चेंट प्लेटफॉर्म पर अपने कार्ड डिटेल्स सेव करने या हर ट्रांजेक्शन के लिए सीवीवी दर्ज करने की जरूरत नहीं होगी, जिससे ट्रांजेेक्शन का सक्सेस रेट बढ़ेगा और चेकआउट के दौरान कम रुकावटें आएंगी। टोकनाइज़ किए गए कार्ड सुरक्षित रूप से डिवाइस से लिंक होंगे, चोरी हुए कार्ड या कार्ड डिटेल्स लीक होने की वजह से होने वाली धोखाधड़ी का जोखिम भी काफी कम हो जाएगा। यह उपभोक्ताओं को अतिरिक्तसुरक्षा प्रदान करेगा और ऑनलाइन पेमेंट में उनका भरोसा बढ़ाएगा। शुरुआत में, उपभोक्ता वीजा क्रेडिट और डेबिट कार्ड को टोकनाइज़ कर सकेंगे। इस बारे में जानकारी देते हुए फोनपे के सह-संस्थापक और सीटीओ राहुल चारी ने कहा, “इस लॉन्च के साथ हम डिजिटल पेमेंट को और अधिक सुरक्षित और आसान बनाने की दिशा में एक और कदम बढ़ा रहे हैं। आगे हम इसमें और विस्तार करेंगे। हम अधिक कार्ड पेमेंट नेटवर्क के साथ एक साथ और सभी फोनपे पीजी मर्चेंट को डिवाइस टोकनयुक्त कार्ड के एक्सेस चालू करके इस ऑफर का विस्तार करने की योजना बना रहे हैं। फ़ोनपे में हमारी हमेशा यही कोशिश रहती है कि हम नए सोल्यूशन पर काम करें, जो ग्राहकों के भरोसे और सुविधा को बढ़ाएं। जैसे-जैसे डिजिटल पेमेंट बढ़ रहा है, हम ऐसे सोल्यूशन देने के लिए हमेशा तैयार हैं जो ट्रांजेक्शन को और ज़्यादा सुरक्षित, तेज़ और आसान बनाएं, फिर चाहे वे मर्चेंट के लिए हों या ग्राहकों के।” मर्चेंट के लिए इसका फायदा सिर्फ सुरक्षा तक सीमित नहीं है – यह उन्हें टोकनाइज़ किए गए कार्डों के बढ़ते नेटवर्क से जुडऩे का अवसर देता है, जिससे ट्रांजेक्शन तेज़, और अधिक सफल होते हैं।

जैसे-जैसे ग्राहक पेमेंट के इस सुविधाजनक तरीके को अपनाते जाएंगे बिजऩेस में तरक्की होगी और ग्राहकों के बनाए रखने में उन्हें मदद मिलेगी। साथ ही, उनका चेकआउट एक्सपीरिंयस बेहतरीन होगा जिससे, कारोबार बढ़ेगा। एक प्रमुख पीजी के रूप में, फोनपे पीजी को अपने सभी व्यापारियों को यह समाधान प्रदान करने वाली पहली कंपनी होने पर गर्व है।



You may also like

Leave a Comment