नई दिल्ली: पोको इंडिया अपना रोमांचक एमआरपी कैंपेन ले कर आ रहा है। इस कैंपेन के साथ यह फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज़ में धमाल मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। पोको ने अपना खुद का ‘मैड रिटेल प्राइस’ लॉन्च किया है। जिससे ‘एमआरपी’ पूरी तरह से बदल गई है। इस इन्नोवेटिव पहल से ग्राहकों को शानदार छूट पाने का सुनहरा मौका मिलेगा। यह पहल रिटेल मूल्य निर्धारण के कांसेप्ट को एक नई परिभाषा देती है जिससे प्रीमियम टेक्नोलॉजी बेहतरीन रूप में किफायती बनती है।
अपने टॉप स्तर के उपकरणों पर शानदार छूट देकर पोको यह सुनिश्चित कर रहा है कि अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी अब सभी की पहुंच में संभव है। इतना ही नहीं ग्राहक चुनिंदा बैंक ऑफ़र के साथ इंस्टेंट बचत का लाभ भी उठा सकते हैं। इसका मतलब यह सेल टेक्नोलॉजी के प्रेमियों के लिए सबसे बड़ा त्यौहार बन जाएगी।
पोको एफ6 5जी, नेक्स्ट जेनरेशन ए आई के साथ इस सेगमेंट का सबसे दमदार फोन है जो स्नैपड्रैगन® 8s Gen 3 प्रोसेसर से संचालित होगा। इसकी खासियत 50MP का डुअल सोनी LYT-600 OIS कैमरा है और इसमें 120Hz 1.5K एमोलेड डिस्प्ले भी है।
अगर बात पोको एक्स6 प्रो 5जी की करें तो 1.4 MN AnTuTu स्कोर के साथ इस सेगमेंट में यह सबसे शक्तिशाली फोन है, इसकी ख़ास बात इसका MTK डाइमेंसिटी 8300 अल्ट्रा है। साथ ही यह 6.67″ 1.5K एमोलेड डिस्प्ले और OIS के साथ 64MP ट्रिपल कैमरा की खूबी से लैस है।
पोको एक्स6 5जी इस सेगमेंट का एक लोता ऐसा फोन है जिसमें स्नैपड्रैगन 7s Gen 2 चिपसेट और 1.5k 120Hz डिस्प्ले दिया है, साथ ही इसमें कॉर्निंग® गोरिल्ला® ग्लास विक्टस®, 6.67″ 1.5K एमोलेड डिस्प्ले और OIS के साथ 64MP ट्रिपल कैमरा भी मौजूद है।
पोको एक्स6 नियो 5जी अपनी एक अलग पहचान लिए है। एमोलेड डिस्प्ले वाला सबसे किफायती 5G फोन 7.69mm एक्स्ट्रा थिन बॉडी के साथ आता है। और 6.67-इंच बेजल-लेस फुल HD+ डिस्प्ले की सुविधा देता है। इसी के साथ इसमें 3x ज़ूम के साथ 108MP कैमरा भी दिया गया है।
पोको एम6 प्लस 5जी, तो अपने आप में एक खुश खबरी है, यह 3x इन-सेंसर ज़ूम के साथ 108 MP डुअल कैमरे की सुविधा से सुसज्जित सबसे कम कीमत वाला 5G फोन है, साथ ही इसमें स्नैपड्रैगन 4 Gen2 AE चिपसेट और 6.79″ 120Hz डिस्प्ले की खूबी है।
पोको एम6 5जी, भारत का अब तक का सबसे उचित दाम में 5G फोन MTK डाइमेंसिटी 6100+ 5G प्रोसेसर से लैस है। इसमें 6.74″ 90Hz डिस्प्ले और प्रीमियम स्काई डांस डिज़ाइन दी गई है।

