बिजऩेस रेमडीज/सीकर
सतर्कता जागरूकता सप्ताह के उपलक्ष्य में गुरूवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खोरी डूंगर, सीकर में Punjab Naitonal Bank मंडल कार्यालय जयपुर सीकर द्वारा कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के मध्य निबंध प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया निबंध का विषय भ्रष्टाचार उन्मूलन था।
निबंध प्रतियोगिता मं लगभग 30 विद्यार्थियों ने सहभागिता की चयनित विद्यार्थियों को मंडल कार्यालय जयपुर सीकर के उप मंडल प्रमुख विमल कुमार शर्मा एवं मुख्य प्रबंधक सुरेंद्र कुमार द्वारा मोमेंटो देकर पुरस्कृत किया गया।
प्रथम स्थान पर कक्षा 11 की छात्रा अनीता द्वितीय स्थान पर कक्षा 10 की छात्रा कंचन तृतीय स्थान पर कक्षा 9 की छात्रा चेतना एवं चतुर्थ स्थान पर कक्षा 10 की छात्रा एकता रही। इस अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक से प्रबंधक राजभाषा ममता मीणा एवं अधिकारी विनीत शर्मा भी उपस्थित रहे।

