Thursday, March 12, 2026 |
Home » PLI का असर: भारत का Electronics Export 2025 में पहली बार 4.15 लाख करोड़ रुपए के पार, 37 प्रतिशत का आया उछाल

PLI का असर: भारत का Electronics Export 2025 में पहली बार 4.15 लाख करोड़ रुपए के पार, 37 प्रतिशत का आया उछाल

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज/नई दिल्ली (IANS)। साल 2025 में भारत के Electronics Export ने पहली बार 47 Billion Dollar यानी 4.15 लाख करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है, जो भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक Electronics Export में 37 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। साल 2024 के पिछले 12 महीनों में यह Export 34.93 Billion Dollar था, जो 2025 में काफी बढ़ गया।

कुल Electronics Export का लगभग दो-तिहाई हिस्सा, यानी करीब 30 Billion Dollar, Smartphone Export से आया है। इसमें सरकार की Production Linked Incentive (PLI) Scheme की अहम भूमिका रही है। Smartphone Export भी 2025 में अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया।

December 2025 में Electronics Export 4.17 Billion Dollar रहा, जो December 2024 के 3.58 Billion Dollar की तुलना में 16.8 प्रतिशत ज्यादा है। साल 2025 के 12 महीनों में से 7 महीनों में Electronics Export 4 Billion Dollar से अधिक रहा। इससे साफ पता चलता है कि भारत में बने Electronic Products की दुनिया भर में लगातार मांग बनी हुई है।

एक हालिया Report के अनुसार, साल 2025 में Smartphone Export का आंकड़ा पिछले पांच वर्षों में हुए कुल Smartphone Export का लगभग 38 प्रतिशत है। आंकड़ों से यह भी पता चलता है कि 2021 से 2025 के बीच भारत से Smartphone का कुल Export करीब 79.03 Billion Dollar रहा, जिसमें साल 2025 सबसे ज्यादा Export वाला साल रहा।

इस दौरान Apple कंपनी के iPhone का हिस्सा करीब 75 प्रतिशत रहा, जिसकी कीमत 22 Billion Dollar से ज्यादा थी।

केंद्रीय मंत्री Ashwini Vaishnaw ने हाल ही में कहा कि Semiconductor Manufacturing को बढ़ावा मिलने से आने वाले समय में भारत के Electronics Export में और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। उन्होंने Social Media पर बताया कि साल 2026 में यह तेजी और बढ़ेगी, क्योंकि चार Semiconductor Plants पूरी तरह से उत्पादन शुरू करने वाले हैं।

सरकारी अनुमान के अनुसार 2024–25 के दौरान भारत में Electronics Production करीब 11.3 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।

उद्योग से जुड़े आंकड़ों के मुताबिक, साल 2021 में देश में उत्पादन शुरू होने के बाद पहली बार 2025 में भारत से iPhone Export 2 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया, जो 2024 की तुलना में लगभग 85 प्रतिशत ज्यादा है। भारत अब दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा Mobile Phone Manufacturer बन गया है।

देश में बिकने वाले 99 प्रतिशत से ज्यादा Mobile Phones अब भारत में ही बनाए जा रहे हैं, जिससे भारत Manufacturing के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है। Smartphone PLI Scheme March 2026 में समाप्त होने वाली है, हालांकि खबर है कि सरकार इस योजना को आगे बढ़ाने के तरीकों पर विचार कर रही है।



You may also like

Leave a Comment