Friday, August 28, 2026 |
Home Breaking Newsभारत-स्वीडन साझेदारी से नवाचार और उद्यमिता को मिलेगा नया आयाम : पीयूष गोयल

भारत-स्वीडन साझेदारी से नवाचार और उद्यमिता को मिलेगा नया आयाम : पीयूष गोयल

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज/स्टॉकहोम (आईएएनएस) | वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को कहा कि भारत और स्वीडन के बीच सहयोग भविष्य में नवाचार, उद्यमिता और सतत विकास को गति देगा। केंद्रीय मंत्री स्विट्जऱलैंड के दो दिवसीय सफल दौरे के बाद तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम पहुंचे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया मंच लिखा, “स्वीडन के नेतृत्व, व्यापार समुदाय और प्रमुख हितधारकों से जुडऩे के लिए उत्साहित हूं, ताकि नई संभावनाओं की तलाश की जा सके और हमारे दीर्घकालिक संबंधों को और मजबूत किया जा सके।”
उन्होंने बताया कि भारत में 280 से अधिक स्वीडिश कंपनियां और स्वीडन में 80 से अधिक भारतीय कंपनियां कार्यरत हैं, जिससे सहयोग की संभावनाएं अपार हैं।

स्वीडन यात्रा का उद्देश्य मौजूदा मजबूत आर्थिक संबंधों को और सुदृढ़ करना और भारत के दीर्घकालिक आर्थिक लक्ष्यों एवं वैश्विक साझेदारियों के अनुरूप विकास की नई संभावनाओं की पहचान करना है। स्विट्जऱलैंड की सफल यात्रा के बाद स्वीडन दौरे की शुरुआत हुई है। स्विस यात्रा के दौरान भारत-स्विट्जऱलैंड आर्थिक सहयोग को आगे बढ़ाने और इस वर्ष की शुरुआत में भारत व यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (श्वस्नञ्ज्र) के बीच व्यापार एवं आर्थिक साझेदारी समझौते (ञ्जश्वक्क्र) को क्रियान्वित करने पर जोर दिया गया।

दौरे के दूसरे चरण में मंत्री भारत-स्वीडन संयुक्त आयोग की 21वीं बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे। यह बैठक आर्थिक, औद्योगिक और वैज्ञानिक सहयोग (छ्वष्टश्वढ्ढस्ष्ट) के लिए आयोजित होगी वे भारतीय प्रवासी समुदाय के साथ भी संवाद करेंगे और मीडिया से बातचीत कर भारत-स्वीडन साझेदारी की दिशा में अपने दृष्टिकोण को साझा करेंगे। इससे पहले, मंत्री ने स्विट्जऱलैंड में बायोटेक, फार्मा, स्वास्थ्य सेवा, प्रिसिजन इंजीनियरिंग, रक्षा और उभरती तकनीकों जैसे क्षेत्रों के उद्योग नेताओं के साथ व्यापक बातचीत की थी। भारत के 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में यह दौरा विश्वसनीय और नवाचार-प्रधान साझेदारों, जैसे कि स्विट्जऱलैंड, के साथ सहयोग को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ है।



You may also like

Leave a Comment