Wednesday, July 1, 2026 |
Home Banking and InsurancePiramal Finance ने Home loan और बिजनेस लोन पर बड़ा दांव लगाया

Piramal Finance ने Home loan और बिजनेस लोन पर बड़ा दांव लगाया

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/मुंबई
Piramal Finance ने अपने खुदरा ऋण व्यवसाय को बढ़ाने की अपनी व्यापक रणनीति के हिस्से के रूप में होम और बिजनेस लोन सेगमेंट में अपनी उपस्थिति का विस्तार जारी रखने की घोषणा की है। कंपनी आवास ऋण और अन्य वित्तीय उत्पादों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए, विशेष रूप से मेट्रो से जुड़े क्षेत्रों और टियर 2 और टियर 3 बाजारों में शाखा नेटवर्क का तेजी से विस्तार कर रही है।
पिरामल फाइनेंस एसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) 50,000 करोड़ को पार कर गया है, जिसमें होम लोन पोर्टफोलियो का योगदान लगभग 45 प्रतिशत और संपत्ति के आधार पर ऋण (एलएपी) का योगदान 25 फीसदी है। कंपनी को उम्मीद है कि वह आवास ऋण सेगमेंट पर अपना मजबूत फोकस बनाए रखेगी, साथ ही अन्य खुदरा ऋण उत्पादों में भी विविधता लाएगी। 500 से ज्यादा शाखाओं और 13,000 पिन कोड में मौजूदगी के साथ, पिरामल फाइनेंस 1.3 मिलियन से ज्यादा ग्राहकों को सेवा प्रदान करता है, जिसे 13,700 से ज्यादा कर्मचारियों के कार्यबल का समर्थन प्राप्त है।
होम लोन और बिजनेस लोन पर अपने फोकस के अलावा, पिरामल फाइनेंस ने हाल ही में अपने अभियान का दूसरा चरण, ‘हम कागग से ज्यादा नीयत देखते हैं’ लॉन्च किया है। इस अभियान का उद्देश्य देश में वंचित ग्राहकों को औपचारिक ऋण तक पहुँच प्रदान करके उन्हें सशक्त बनाना है। यह अभियान ऐसे उद्यमियों और लोगों का समर्थन करने के लिए पिरामल फाइनेंस की प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिनके पास पारंपरिक कागजात नहीं हैं, लेकिन वे मजबूत इरादे और क्षमता दिखाते हैं। कंपनी ग्राहकों को ‘आइए बात करते है’ टैगलाइन के साथ अपने वित्तीय विकल्पों को तलाशने के लिए आमंत्रित करती है।
Piramal Finance के हैड ऑफ मार्केटिंग अरविंद अय्यर ने कहा कि हम अपनी पहुँच का विस्तार करने और आसान वित्तीय समाधान प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, खासकर भारत के वंचित बाजारों में। हम एक ऋणदाता के रूप में भारत भर में वंचित व्यक्तियों के लिए अधिक समावेशी वित्तीय प्रणाली तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारा उद्देश्य संभावित ग्राहकों को यह भरोसा दिलाना है कि हम उनकी जरूरतों का निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से आकलन करते हैं, तथा विश्वास और समर्थन की नींव पर बने रिश्तों को बढ़ावा देते हैं।
बढ़ते शाखा नेटवर्क, विस्तारित उत्पाद पोर्टफोलियो और केंद्रित ग्राहक अभियानों के साथ, पिरामल फाइनेंस देश में रिटेल लोन के क्षेत्र में अग्रणी के रूप में खुद को स्थापित कर रहा है, जो मेट्रो और गैर-मेट्रो दोनों बाजारों की जरूरतों को पूरा करता है।



You may also like

Leave a Comment