Friday, July 3, 2026 |
Home Internationalफिलिप मॉरिस इंटरनेशनल के भारतीय सहयोगी को लगातार तीसरे साल ग्रेट प्लेस टू वर्क के रूप में प्रमाणित किया गया

फिलिप मॉरिस इंटरनेशनल के भारतीय सहयोगी को लगातार तीसरे साल ग्रेट प्लेस टू वर्क के रूप में प्रमाणित किया गया

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/नई दिल्ली
फिलिप मॉरिस इंटरनेशनल, इंक (पीएमआई) के भारतीय सहयोगी, आईपीएम इंडिया होलसेल ट्रेडिंग प्राईवेट लिमिटेड (आईपीएम इंडिया) को ग्रेट प्लेसे? टू वर्क इंस्टीट्यूट ने लगातार तीसरे साल ग्रेट प्लेस टू वर्क 2023-24 चुना है। यह सम्मान कर्मचारियों को बेहतरीन अनुभव प्रदान करने और कार्यस्थल की प्रगतिशील संस्कृति के निर्माण की आईपीएम इंडिया की प्रतिबद्धता पर बल देता है।

आईपीएम इंडिया महिला-पुरुष समेत सभी कर्मचरियों को एक समावेशी अनुभव प्रदान करने का महत्व समझता है, और एक ऐसी कार्यसंस्कृति का निर्माण करता है, जिसमें सभी कर्मचारी विविधता को अपनाकर बिना किसी पूर्वाग्रह के मिलकर काम करें। एक अग्रगामी दृष्टिकोण वाले संगठन के रूप में उनकी ‘पीपुल-फर्स्ट रणनीति’ काम के वातावरण में निरंतर सुधार करने और कर्मचारियों को सही टूल्स, ज्ञान और कौशल प्रदान करने पर केंद्रित है, जो सतत वृद्धि एवं विकास के लिए आवश्यक है। यह कंपनी उद्योग में सबसे प्रतिभाशाली प्रोफेशनल्स की नियुक्ति कर और उन्हें विभिन्न अनुभवों, प्रतिस्पर्धी भूमिकाओं, क्रॉस-फंक्शनल मार्केट प्रोजेक्ट्स एवं गतिविधियों का प्रशिक्षण तथा वैश्विक और क्षेत्रीय अनुभव प्रदान कर, सीखने के विस्तृत कार्यक्रम चलाकर और करियर की कोचिंग प्रदान करके उनकी पूरी क्षमता का विकास करने और परिवर्तन लाने के लिए तत्पर है।
इस सम्मान के बारे में नवनील कर, मैनेजिंग डायरेक्टर, आईपीएम इंडिया ने कहा कि हमें ग्रेट प्लेस टू वर्क का सम्मान मिलने की खुशी है। यह सर्टिफिकेशन हमारी इनोवेटिव एवं लोगों पर केंद्रित नीतियों का प्रमाण है, जो लक्ष्य पर केंद्रित परफॉर्मेंस पर आधारित हैं। एक सराहनीय कार्यस्थल की नींव विश्वास की संस्कृति एवं सहभागिता में निहित होती है, जो प्रबंधन और कार्यबल को एक समान उद्देश्य की ओर एकजुट करती है। किसी भी सफल व्यवसाय की नींव उसमें काम करने वाले लोग रखते हैं। प्रसन्न एवं स्वस्थ कार्यबल का विकास करने एवं उसे बनाए रखने के लिए न केवल उन्हें व्यवस्थित परिवर्तनों की विशेषज्ञता प्रदान करना, बल्कि एक समावेशी दुनिया के निर्माण और पोषण के लिए उन्हें ज्ञान द्वारा सशक्त बनाना भी आवश्यक है। आईपीएम इंडिया में अपनी पीपुल फर्स्ट रणनीति के अंतर्गत, हम कर्मचारियों के पूरे कार्यकाल में उन्हें बेहतर अनुभव प्रदान करने के लिए एक व्यवहारिक दृष्टिकोण अपनाते हैं।



You may also like

Leave a Comment