बिजऩेस रेमेडीज/बेंगलुरु
भारत का सबसे बड़ा त्योहारी उत्सव, अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2024, 27 सितंबर 2024 से शुरू होगा, जिसमें प्राइम सदस्यों के लिए 24 घंटे पहले एक्सेस मिलेगा। बेहतरीन डील्स, बड़ी बचत, ब्लॉकबस्टर मनोरंजन और ्रद्वड्ड5शठ्ठ.द्बठ्ठ पर कैटेगरी में 25,000 से अधिक नए उत्पाद लॉन्च के साथ इस त्योहारी सीजन का जश्न मनाएं। ग्राहक सैमसंग, रियलमी नारजो, वनप्लस, आईक्यूओओ, इंटेल, सोनी प्ले स्टेशन, हिंदुस्तान लिवर, पी एंड जी, लोरेल, टीसीएल, एसर, झायोमी, आईएफबी अप्लायंसेस, फेरेरो, एरियर, कुबेर इंडस्ट्रीज और यूरेका फोर्ब्ज सहित कई ब्रांडों से रोमांचक ऑफ़र्स की उम्मीद कर सकते हैं। इसके अलावा, इस त्योहारी सीजऩ में अमेजन ग्राहकों के लिए भारत के छोटे व्यवसायों का समर्थन करना आसान बना रहा है, विशेष डील्स और विशेष रूप से चुनी गई कैटेगरी पर 70 प्रतिशत तक की छूट।
बैंक ऑफर्स और अमेजन पे के साथ बड़ी बचत करें :
ग्राहक एसबीआई डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर 10 प्रतिशत तत्काल छूट प्राप्त कर सकते हैं।
अमेजन पे यूपीआई का उपयोग कर 1,000 रुपए के न्यूनतम ऑर्डर पर 100 रुपए का फ्लैट कैशबैक प्राप्त करें और 1,000 रुपए अमेजन पे बैलेंस जोडऩे पर 100 रुपए वापस पाएं।
प्राइम ग्राहक जो त्योहार के दौरान अमेजन पे आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करते हैं, वे 2,500 रुपए तक के वेलकम रिवॉर्ड्स का आनंद ले सकते हैं और अमेजन पर शॉपिंग के दौरान 5 प्रतिशत असीमित कैशबैक कमा सकते हैं।
अमेजन पे लेटर के साथ, योग्य ग्राहक 60,000 रुपए तक का त्वरित क्रेडिट प्राप्त कर सकते हैं और 600 रुपए तक के रिवॉर्ड्स का लाभ उठा सकते हैं
चयनित अमेजन पे लेटर ग्राहकों को 100 रुपए तक के शॉपिंग रिवॉर्ड्स मिल सकते हैं। ग्राहक चयनित डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर नो-कॉस्ट ईएमआई का लाभ भी उठा सकते हैं।
ग्राहक अमेजन पे गिफ्ट कार्ड पर 5 प्रतिशत तक का कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं और चयनित ब्रांड गिफ्ट कार्ड खरीदते समय कैशबैक और तत्काल छूट के माध्यम से 15 प्रतिशत तक की बचत कर सकते हैं। प्राइम ग्राहक चयनित तिथियों पर डिजिटल गोल्ड खरीद पर 3 प्रतिशत तक वापस पा सकते हैं और अमेजन पे के साथ ऑनलाइन भुगतान करते समय उबर, स्विगी, जोमैटो जैसी अपनी पसंदीदा ऐप्स पर 1500 रुपए तक के ऑफऱ अनलॉक कर सकते हैं।
अमेजन लॉन्चपैड्र : यह एक अनूठा कार्यक्रम है जो ग्राहकों के लिए उभरते ब्रांडों से नवीनतम, अनोखे और अभिनव उत्पाद लाता है। अमेजन लॉन्चपैड का मुख्य फोकस डी टू सी ब्रांडों का निर्माण और समर्थन करना है, जिसमें उच्च प्रभावी अंतर्दृष्टियां, सिफारिशें और व्यवसायों को स्केल करने के लिए विभिन्न दृश्यता लेवर्स को अनलॉक करना शामिल है। पिछले ग्रेट इंडियन फेस्टिवल में, लॉन्चपैड ने बिक्री के दौरान हर मिनट 20 ऑर्डर प्राप्त किए, और 700+ स्टार्टअप्स और ब्रांडों ने ऑर्डर प्राप्त किए, जबकि इनमें से 250+ ब्रांडों ने अपने सबसे अच्छे बिक्री दिन का अनुभव किया। इस त्योहारी सीजऩ में, लॉन्चपैड ब्रांडों ने नए लॉन्च की रणनीतिक योजना बनाने और देश भर में ग्राहकों के करीब पहुंचने के लिए अमेजन वेयरहाउस में पिन-कोड कवरेज बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है। अमेजन बिजनेस : अमेजन बिजनेस पर व्यावसायिक ग्राहक 9,999 रुपए तक का कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं और जीएसटी इनवॉइस के साथ 28 प्रतिशत तक की बचत कर सकते हैं, साथ ही 40 प्रतिशत तक की थोक ऑर्डर पर छूट भी प्राप्त कर सकते हैं। कॉर्पोरेट गिफ्टिंग स्टोर में 8,500 से अधिक उत्पाद उपलब्ध हैं, जिनका उपयोग व्यवसाय कर्मचारियों और भागीदारों को पुरस्कृत करने के लिए कर सकते हैं।

