जयपुर। राजस्थान के बीकानेर आधारित प्रमुख संगठित खाद्य उत्पाद कंपनी Papadmalji Agro Foods Limited ने मध्य प्रदेश में अपने Modern Trade Distribution Network को मजबूत करते हुए भोपाल में एक नए Distributor की नियुक्ति की घोषणा की है। कंपनी की इस रणनीतिक विस्तार योजना के तहत पहले चरण में मध्य प्रदेश के लगभग 50 Modern Retail Stores को कवर करने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे उपभोक्ताओं तक Products की उपलब्धता को और बेहतर बनाया जा सके। इसके साथ ही कंपनी ने दो बड़े Retail Chains के साथ भी नए समझौते किए हैं। गौरतलब है कि कंपनी के Shares हाल ही में NSE के SME Platform पर List हुए हैं, जिसके बाद Modern Trade के क्षेत्र में कंपनी का यह विस्तार एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जा रहा है।
कंपनी के Promoter और Managing Director जय अग्रवाल के अनुसार, मध्य प्रदेश में यह विस्तार उनके Modern Trade Network को सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ा कदम है, जो बेहतर Market Access प्रदान करने के साथ-साथ Brand की उपस्थिति को और मजबूत बनाएगा। वर्तमान में कंपनी Vishal, Rozana, Papadmalji, Diamond और Jhakas जैसे 5 प्रमुख Brands के तहत हस्तनिर्मित व मशीन-निर्मित पापड़, Rice Papad (खीचिया), Vrat Special Products, मूंगौड़ी और Ready-to-Fry Products की एक विस्तृत श्रृंखला बाजार में बेचती है। साल 2012 में ‘Vishal Namkeen Bhandar’ के रूप में अपनी यात्रा शुरू करने वाली यह कंपनी General Trade, Modern Trade, Quick Commerce और Direct-to-Consumer Channels के Multi-channel Model पर काम कर रही है। 31 मार्च 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार, कंपनी के पास General Trade में 76 Distributors और 30 Wholesalers का Network था, जो 8,710 Retail Outlets को सेवाएं दे रहे थे, जबकि Modern Trade में कंपनी Reliance Retail, DMart, Walmart और Lulu Hypermarket जैसे बड़े Retail Formats के साथ पहले से ही जुड़ी हुई है।

