Friday, September 11, 2026 |
Home Corporate World‘Panchatv Bharat Ltd’ का IPO खुलेगा आज

‘Panchatv Bharat Ltd’ का IPO खुलेगा आज

by Business Remedies
0 comments

नई दिल्ली | बिजनेस रेमेडीज

नई दिल्ली आधारित ‘Panchatv Bharat Ltd’ Denim निर्माण एवं राष्ट्रीय स्तर पर इसकी बिक्री करने वाली कंपनी है। कंपनी द्वारा अहमदाबाद में Corporate Office और Warehouse Facility स्थापित करने के लिए वांछित Capital Expenditure राशि जुटाने, Working Capital Requirements और सामान्य Corporate Purposes की पूर्ति हेतु BSE SME Platform पर IPO लाया जा रहा है। कंपनी का IPO आज खुलकर 15 सितम्बर 2026 को बंद होगा।

कारोबारी गतिविधियां: Panchatv Bharat Ltd का निगमन 2024 में हुआ था और यह एक Textile Manufacturing कंपनी है। कंपनी Third-party Factories के माध्यम से Denim Fabric का निर्माण करती है और साथ ही पूरे भारत में Denim Fabric का Wholesale Business भी करती है, जिसके लिए वह Distributors से Fabric खरीदकर देशव्यापी Distribution करती है। कंपनी की Manufacturing Process में Yarn की खरीद, Dyeing से लेकर Weaving, Finishing और Quality Inspection शामिल हैं। कंपनी पुरुषों और महिलाओं के परिधानों के लिए Denim Fabric का Third-party Manufacturing और Wholesale Business करती है और मुख्य रूप से दिल्ली, उत्तर प्रदेश, गुजरात व अन्य प्रमुख भारतीय राज्यों को आपूर्ति करती है। कंपनी की Product Range में केवल तैयार Denim Fabric शामिल है, जिसका Distribution दिल्ली, उत्तर प्रदेश, गुजरात और राजस्थान के प्रमुख Markets में किया जाता है।

वित्तीय प्रदर्शन: वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 3,931.25 लाख रुपए का कुल Revenue और 202.11 लाख रुपए का Profit After Tax, वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 4,899.33 लाख रुपए का कुल Revenue और 282.81 लाख रुपए का Profit After Tax और वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने 5,687.28 लाख रुपए का कुल Revenue और 403.10 लाख रुपए का Profit After Tax अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने करीब 7.09 फीसदी का Profit After Tax Margin हासिल किया है।

IPO के संबंध में जानकारी: ‘Panchatv Bharat Ltd’ का IPO BSE SME Platform पर आज खुलकर 15 सितम्बर 2026 को बंद होगा। कंपनी द्वारा 10 रुपए Face Value के 17,56,000 Equity Shares 140 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर करीब 24.58 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। IPO का Market Lot Size 1,000 Shares का है और Retail Investors को दो Lots के लिए आवेदन करना होगा। कंपनी के IPO का प्रबंधन प्रमुख Lead Manager कंपनी Mark Corporate Advisors Private Limited द्वारा किया जा रहा है।

नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।



You may also like

Leave a Comment