Friday, July 10, 2026 |
Home Health and LifestyleMeesho Mega Blockbuster Sale 2025 में 206 करोड़ से अधिक ग्राहकों ने हिस्सा लिया

Meesho Mega Blockbuster Sale 2025 में 206 करोड़ से अधिक ग्राहकों ने हिस्सा लिया

by Business Remedies
0 comments
meesho

बिजनेस रेमेडीज/जयपुर। मीशो की वार्षिक मेगा ब्लॉकबस्टर सेल 2025 संपन्न हो चुकी है। इस सेल में ग्राहकों, विक्रेताओं और ब्रांड्स की रिकॉर्ड प्रतिबद्धता दर्ज हुई। इस साल की सेल में देखने को मिला कि टेक्नोलॉजी, किफायत और विश्वास किस प्रकार पूरे भारत में फेस्टिव कॉमर्स को आकार दे रहे हैं। मीशो पर मेगा ब्लॉकबस्टर सेल 2025 में भारत के ग्राहकों की विकसित होती हुई रुचि देखने को मिली। टुमकुर के परिवारों ने किड्सवियर खरीदे। बवला में पहली बार खरीदारी कर रहे ग्राहकों ने इमेज सर्च द्वारा विश्वसनीय उत्पाद तलाशे। दिल्ली से लेकर विशाखापट्नम तक के व्यवसायों ने दीवाली से पहले लाखों नए उत्पाद लॉन्च किए।

 

भारत में त्योहारों की खरीदारी बढ़ रही है और ज्यादा विस्तृत हो रही है: सेल के दौरान मीशो के प्लेटफॉर्म पर 206 करोड़ ग्राहक आए। शॉपर्स ने 117 मिलियन से अधिक घंटे मीशो प्लेटफॉर्म पर बिताए। प्रिपेड लेनदेन भी 57 प्रतिशत बढ़े। इससे प्रदर्शित होता है कि भारतीय शॉपर्स के बीच डिजिटल भुगतान लोकप्रिय हो रहा है। त्योहारों पर होने वाली खरीदारी में कुर्ती, ज्वेलरी, लिपस्टिक, पूजा डेकोर और बच्चों के एथनिक वियर सबसे अधिक लोकप्रिय रहे। शॉपर्स ने नई जरूरत के सामान भी खरीदे। ऑफिस सप्लाई में साल-दर-साल 97 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई। स्पोर्ट्स और फिटनेस उपकरण 86 प्रतिशत बढ़े। हैल्थ एवं वैलनेस में 69 प्रतिशत ज्यादा खरीदारी हुई। किताबों की खरीदारी 66 प्रतिशत बढ़ी। इसलिए इस सेल में जश्न और दैनिक उपयोग के सामानों का मिश्रित रूझान देखने को मिला। विक्रेताओं ने त्योहारों पर सफलता की अपनी कहानी दर्ज की: सेल के दौरान विक्रेताओं ने 4.6 करोड़ नए उत्पाद लॉन्च किए। प्लेटफॉर्म से 49,000 नए विक्रेता जुड़े। साल-दर-साल विक्रेताओं की प्रतिभागिता में 57 प्रतिशत की वृद्धि हुई। यह वृद्धि दिल्ली, मुंबई और बैंगलुरू जैसे महानगरों और वारंगल, छपरा और कुडप्पा जैसे शहरों में दर्ज हुई। सेल के दौरान मीशो ऐप को 2 करोड़ बार डाउनलोड किया गया, जिससे भारत में मीशो की पहुँच बढ़ी। लगभग 45 प्रतिशत ग्राहक टियर 4 शहरों से आए, जिससे प्रदर्शित होता है कि ई-कॉमर्स भारत के कोने-कोने में पहुँच रहा है।



You may also like

Leave a Comment