Monday, July 6, 2026 |
Home Business and Economyभारत का अपना भुगतान ऐप, भीम: दिवाली की खुशी और महिलाओं की तरक्की का साथी

भारत का अपना भुगतान ऐप, भीम: दिवाली की खुशी और महिलाओं की तरक्की का साथी

by Business Remedies
0 comments
bhim

बिजनेस रेमेडीज/मुंबई। भारत का अपना घरेलू भुगतान प्लेटफॉर्म, एनपीसीआई भीम सर्विसेज लिमिटेड (एनबीएसएल) का भीम भुगतान ऐप, अपने वार्षिक अभियान ‘मीठी दिवाली’ के दूसरे संस्करण के साथ इस त्योहारी मौसम में खुशियों की मिठास बिखेर रहा है। भीम भुगतान ऐप इस साल, अपने उपयोगकर्ताओं को अपने दैनिक भुगतानों को सशक्तिकरण के संकेत में बदलने और इस राष्ट्रव्यापी आंदोलन में भाग लेने के लिए आमंत्रित कर रहा है। भीम भुगतान ऐप पर, 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर के बीच, हर उपयोगकर्ता द्वारा किये गए 10 या उससे अधिक लेन-देन से होने वाली कमाई का एक हिस्सा एस्पायर फॉर हर के सहयोग से पूरे भारत में महिलाओं के नेतृत्व वाले कारीगर व्यवसायों को समर्थन देने के लिए दिया जाएगा। एस्पायर फॉर हर एक समुदाय-संचालित संगठन है, जो महिलाओं की कार्यबल भागीदारी बढ़ाने की दिशा में प्रयासरत है।

दिवाली खुशी और समृद्धि बांटने का समय है, और मीठी दिवाली इसी भावना को कार्य में बदल देती है। भीम भुगतान ऐप से भुगतान कर, उपयोगकर्ता महिला उद्यमियों और स्थानीय कारीगरों के उत्थान के सामूहिक प्रयास का हिस्सा बन जाते हैं, जिससे उन्हें अपने शिल्प को विकसित करने और उज्जवल भविष्य बनाने में मदद मिलती है। यह अभियान भीम के भारत के अपने भुगतान ऐप होने की स्थिति का सम्मान करता है, जो हर भारतीय परिवार के लिए बनाया गया एक सुरक्षित और विश्वसनीय डिजिटल साथी है। इसका उद्देश्य उपयोगकर्ताओं को यह याद दिलाना है कि भुगतान करने जैसी छोटी-सी कार्रवाई भी वास्तविक प्रभाव पैदा कर सकती है और किसी और की दिवाली में मिठास ला सकती है।

यह अभियान महिलाओं को सशक्त बनाकर, भारतीय कारीगरों और उनके घरेलू उत्पादों का समर्थन कर, और भारत के अपने भुगतान ऐप के उपयोग को प्रोत्साहित कर कई उद्देश्यों की पूर्ति करता है। एनबीएसएल की प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी, ललिता नटराज ने इस पहल पर अपनी टिप्पणी में कहा, “दिवाली में हर परिवार जश्न मनाता हैं और खुशियां बांटता है, और मीठी दिवाली के साथ हम इस भावना को और भी सार्थक बनाना है। भीम भुगतान ऐप से भुगतान चुनकर, उपयोगकर्ता न केवल सरल और सुरक्षित भुगतान प्रक्रिया का आनंद ले रहे हैं, बल्कि महिला कारीगरों और उद्यमियों को अपने कौशल को स्थायी आजीविका में बदलने में भी मदद कर रहे हैं। हमारे लिए, यह अभियान यह दिखाने के लिए है कि कैसे रोज़मर्रा के डिजिटल भुगतान वास्तविक आर्थिक अवसरों को जन्म दे सकते हैं और त्योहारों की भावना को सशक्तिकरण और समावेशिता में निहित रख सकते हैं।” एस्पायर फॉर हर की संस्थापक और मुख्य कार्यकारी, मधुरा दासगुप्ता सिन्हा ने कहा, “एस्पायर फॉर हर को हमारे सहयोगी भीम भुगतान ऐप द्वारा शुरू किए गए मीठी दिवाली अभियान – एक अनोखे अवसर के साथ त्योहारों के मौसम को रोशन करने पर गर्व है। यह पहल कारीगर उद्यमियों को पहले से कहीं अधिक कमाने, और तरक्की करने का अधिकार देती है, जिससे भारत में महिलाओं की अर्थव्यवस्था का निर्माण जमीनी स्तर से होता है।”



You may also like

Leave a Comment