Wednesday, July 8, 2026 |
Home Corporate Worldमध्य भारत एग्रो प्रोडक्ट्स लिमिटेड ने एमपीआईडीसी द्वारा बांदा, सागर, मध्य प्रदेश में आवंटित 178,200 वर्ग मीटर औद्योगिक भूमि अधिग्रहित की

मध्य भारत एग्रो प्रोडक्ट्स लिमिटेड ने एमपीआईडीसी द्वारा बांदा, सागर, मध्य प्रदेश में आवंटित 178,200 वर्ग मीटर औद्योगिक भूमि अधिग्रहित की

by Business Remedies
0 comments

जयपुर। भीलवाड़ा आधारित ओस्तवाल ग्रुप की फर्टिलाइजर निर्माण गतिविधियों में कार्यरत प्रमुख कंपनी मध्य भारत एग्रो प्रोडक्ट्स लिमिटेड ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी ने मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड (एमपीआईडीसी) द्वारा आवंटित बांदा, सागर, मध्य प्रदेश में 178,200 वर्ग मीटर औद्योगिक भूमि के लिए दिनांक 13 जून 2025 को पट्टा समझौता निष्पादित एवं पंजीकृत किया है। बांदा, सागर में मध्य भारत एग्रो प्रोडक्ट्स लिमिटेड की कुल भूमि अब 641,656 वर्ग मीटर है। यह भूमि कंपनी के भावी विस्तार एवं औद्योगिक विकास परियोजनाओं के लिए है।
कारोबारी गतिविधियां: मध्य भारत एग्रो प्रोडक्ट्स लिमिटेड (एमबीएपीएल) एक आईएसओ 9001:2015 प्रमाणित कंपनी है जो गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली (क्यूएमएस) के लिए अंतरराष्ट्रीय मानक है। मध्य भारत एग्रो प्रोडक्ट्स लिमिटेड परीक्षण प्रयोगशाला को डीएपी और एनपीके उर्वरकों के रासायनिक परीक्षण के लिए आईएसओ/आईईसी 17025: 2017 के अनुसार मान्यता भी प्रदान की गई है।

मूल रूप से वर्ष 1997 में 60000 की उत्पादन क्षमता के साथ सिंगल सुपर फॉस्फेट बनाने वाली निजी क्षेत्र की इकाई के रूप में निगमित किया गया था। वर्ष 1999 में इसे सार्वजनिक लिमिटेड कंपनी में परिवर्तित कर दिया गया और वर्ष 2004 में यह “ओस्तवाल ग्रुप ऑफ़ इंडस्ट्रीज” के वर्तमान प्रबंधन में आ गई। पूरी तरह से एकीकृत आत्मनिर्भर इकाई के लिए अपने लक्ष्य के लिए प्रतिबद्ध कंपनी ने वर्ष 2012 में ग्राम सोरई, तहसील बांदा, जिला सागर में अपनी नई इकाई से लाभकारी रॉक फॉस्फेट का वाणिज्यिक उत्पादन शुरू किया अब कंपनी ने वर्ष 2016 में ग्राम सोरई, तहसील बांदा, जिला सागर में एसएसपी और सल्फ्यूरिक एसिड प्लांट शुरू किया है। कंपनी विनिर्माण प्रक्रिया में आधुनिक मशीनों और उपकरणों का उपयोग करती है और कंपनी लगातार बदलते व्यापार परिदृश्य के साथ तालमेल बनाए रखने के लिए नियमित आधार पर उत्पादन में प्रयुक्त प्रौद्योगिकी को उन्नत कर रही है। कंपनी के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में एसएसपी/जीएसएसपी, सल्फ्यूरिक एसिड, फॉस्फोरिक एसिड, टीएसपी/एनपीके/डीएपी और अन्य रसायन शामिल हैं।



You may also like

Leave a Comment