Tuesday, July 14, 2026 |
Home Tech WorldOrient Electric ने सीलिंग की खूबसूरती बढ़ाने वाले 40 से अधिक स्टाइलिश रंगों में Next-gen BLDC fan लॉन्च किए

Orient Electric ने सीलिंग की खूबसूरती बढ़ाने वाले 40 से अधिक स्टाइलिश रंगों में Next-gen BLDC fan लॉन्च किए

by Business Remedies
0 comments

नई दिल्ली: ओरिएंट इलेक्ट्रिक लिमिटेड, जो 3 अरब अमेरिकी डॉलर के विविधीकृत सीकेए बिरला समूह का हिस्सा है, ने नेक्स्ट-जेन बीएलडीसी सीलिंग फैन लॉन्च किए हैं। ये फैन स्मार्ट वॉइस कंट्रोल के साथ बहुत शांत परफॉरमेंस देते हैं और बोल्ड, आकर्षक रंगों एवं फिनिश में उपलब्ध है। क्रीम लैटे और गहरे ऑलिव रंग की सुंदरता तथा आइस ब्लू के बोल्ड आर्कषण के साथ ये फैन 40 से अधिक रंगों में उपलब्ध हैं। ये फैन आज के प्रबुद्ध ग्राहकों के लिए बनाए गए हैं तथा डिज़ाइन के साथ बेहतरीन टेक्नोलॉजी पेश करते हैं। इनसे आधुनिक स्थानों की सुंदरता और अधिक आकर्षक बन जाती है।

ओरिएंट इलेक्ट्रिक लिमिटेड के एमडी एवं सीईओ, रवींद्र सिंह नेगी ने कहा, “आज ग्राहक ज्यादा सोच-समझकर ऐसे फैन खरीदते हैं, जो ना केवल एनर्जी एफिशियंट हों, बल्कि उनका व्यक्तिगत स्टाइल भी प्रदर्शित करें। केवल ग्राहक ही नहीं, बल्कि सरकार ने भी एनर्जी एफिशियंसी के लक्ष्य निर्धारित करने की सक्रिय पहल की है। ओरिएंट इलेक्ट्रिक में हमारी इनोवेशन की रणनीति इसी तथ्य पर आधारित है। हमारे नेक्स्ट-जेन बीएलडीसी फैन में टेक्नोलॉजी, डिज़ाइन और परफॉरमेंस का बेहतरीन मिश्रण है। ये फैन 50प्रतिशत तक बिजली बचाते हैं और परफॉरमेंस के साथ सुंदरता पर हमारे फोकस को प्रदर्शित करते हैं। हमारे सीलिंग फैन पोर्टफोलियो में बीएलडीसी फैन का एक बड़ा हिस्सा है। ये फैन ज्यादा स्मार्ट और सस्टेनेबल घरों की ओर परिवर्तन लाने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण हैं।”

भारतीय ग्राहक जीवनशैली से प्रेरित उत्पाद पसंद करने लगे है। वो ऐसे फैन चाहते हैं, जो उनकी पहचान के अनुरूप हों और दैनिक जीवन में सुधार लाएं। अब फैन केवल अपनी उपयोगिता के लिए नहीं, बल्कि बेहतरीन डिज़ाइन और स्मार्ट टेक्नोलॉजी के लिए खरीदे जाते हैं, ताकि वो लिविंग स्पेस की सुंदरता भी बढ़ाएं। कंज़्यूमर ड्यूरेबल उद्योग में ग्राहकों की दिलचस्पी जैसे-जैसे प्रीमियम उत्पादों की ओर हो रही है, वैसे-वैसे ओरिएंट इलेक्ट्रिक द्वारा बेहतरीन परफॉरमेंस और खूबसूरती वाले नए फैन लॉन्च करके इस परिवर्तन में मुख्य भूमिका निभाई जा रही है। आकर्षक और जीवंत रंगों की विस्तृत श्रृंखला, स्मार्ट फीचर्स और बीएलडीसी टेक्नोलॉजी वाले ये फैन ग्राहकों को शानदार फंक्शनैलिटी के साथ बेहतरीन स्टाइल भी प्रदान करते हैं।

हवाई जहाज के पंखों से प्रेरित ब्लेड डिज़ाइन के साथ ओरिएंट इलेक्ट्रिक की एयरोसीरीज़ ने प्रीमियम सीलिंग फैन का गोल्ड स्टैंडर्ड स्थापित कर दिया है। फ्लैगशिप एयरोसीरीज़ की सफलता को आगे बढ़ाते हुए ओरिएंट इलेक्ट्रिक ने एयरोसेंस बीएलडीसी प्रो पेश किया। यह एक स्मार्ट, शांत और जबरदस्त फैन है, जो अंडरलाइट और नॉन-अंडरलाइट वैरिएंट में उपलब्ध है। इसलिए यह एनर्जी-सेविंग के साथ रोशनी भी देता है। वहीं, एयरोक्वाइट न्यू आधुनिक घरों के लिए बनाया गया फैन है, जो बोल्ड और जीवंत रंगों के साथ सीलिंग में आपका व्यक्तित्व प्रदर्शित करता है। इसके अलावा, एयरोस्लीक एक डिज़ाइन-फॉरवर्ड फैन है। यह सीलिंग को सुंदर बनाता है और साथ ही बिल्कुल शांत परफॉरमेंस भी देता है। एयॉन वीसी ओरिएंट इलेक्ट्रिक के फैन पोर्टफोलियो को पूरा करता है। प्रीमियम मेटैलिक फिनिश में डिज़ाइन किया गया यह फैन आपकी वॉइस कमांड्स को सुनता है और तुरंत प्रतिक्रिया देता है। यह हल्की रोशनी के साथ सूक्ष्म स्टेटमेंट बनाता है। इसकी बिल्ट-इन एलईडी लाइट मिनिमलिस्ट इंटीरियर के अनुरूप ट्यून की गई है।

ग्राहकों के बीच भागीदारी बढ़ाने तथा अपनी नई लॉन्च की गई बीएलडीसी सीलिंग फैन रेंज का प्रचार करने के लिए ओरिएंट इलेक्ट्रिक ने ब्रांड एंबेसडर एमएस धोनी और डिजिटल कंटेंट निर्माता कुशा कपिला के साथ पॉडकास्ट-शैली में एक खास अभियान शुरू किया है।

दक्षिण भारत में अपना विस्तार करने के लिए ब्रांड ने दक्षिण क्षेत्र में मदन गौरी के साथ सहयोग किया है, जिससे विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों में ग्राहकों के साथ मजबूत संबंध बनाने की कंपनी की प्रतिबद्धता प्रदर्शित होती है। ओरिएंट इलेक्ट्रिक के लेटेस्ट बीएलडीसी सीलिंग फैन पूरे भारत में प्रमुख रिटेल आउटलेट्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध हैं।



You may also like

Leave a Comment