Thursday, August 27, 2026 |
Home Business and EconomyChatGPT Users के लिए बड़ा बदलाव, भारत में शुरू होगा Ads का दौर

ChatGPT Users के लिए बड़ा बदलाव, भारत में शुरू होगा Ads का दौर

Free और Go Tier Users को मिलेंगे Sponsored Ads, Plus और Pro Subscribers को मिलेगी Ad-Free Service

by Business Remedies
0 comments
OpenAI ChatGPT Ads launch in India for Free and Go users

भारत में विस्तार की तैयारी
नई दिल्ली। अमेरिकी Artificial Intelligence कंपनी OpenAI ने अपने लोकप्रिय chatbot ChatGPT के लिए भारत में Ads की शुरुआत करने की घोषणा की है। कंपनी अपने Revenue Model को मजबूत करने और भविष्य में प्रस्तावित Initial Public Offering (IPO) की तैयारी के तहत ChatGPT Ads का विस्तार कर रही है। भारत OpenAI के सबसे बड़े बाजारों में से एक है।

Free और Go Users को दिखेंगे Ads
OpenAI के अनुसार, भारत में ChatGPT Ads केवल Logged-in Adult Users को Free और Go Tier पर दिखाई देंगे। भारत में Go Tier की कीमत 399 रुपये प्रति माह है। ChatGPT के Response के नीचे Sponsored Products और Services के रूप में विज्ञापन दिखाए जाएंगे। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि ये Ads ChatGPT के Answers से अलग और साफ तौर पर Label किए जाएंगे।

Paid Subscribers को मिलेगी सुविधा
OpenAI ने बताया कि Plus, Pro, Business, Enterprise और Education Tier के Users को पहले की तरह Ad-Free Service मिलती रहेगी। कंपनी ने यह भी कहा कि Advertisers को Users की Personal Information, Chat History, Memories या Conversations तक कोई Access नहीं दिया जाएगा। User Data को Advertisers के साथ बेचने की नीति भी नहीं होगी।

Privacy और Sensitive Topics पर ध्यान
कंपनी ने बताया कि 18 वर्ष से कम उम्र के Users या Minor Accounts पर Ads नहीं दिखाए जाएंगे। इसके अलावा Health, Mental Health और Politics जैसे Sensitive Topics से जुड़े Conversations के साथ Ads प्रदर्शित नहीं किए जाएंगे।

भारत में 50 से ज्यादा Brands होंगे शामिल
OpenAI के अनुसार, इस सप्ताह भारत में 50 से अधिक Brands ChatGPT Ads Platform पर Live होने की उम्मीद है। कंपनी 4 September से ChatGPT Ads Manager का Self-Serve Access भी शुरू करेगी, जहां Businesses 725 रुपये प्रतिदिन के Budget से Campaign शुरू कर सकेंगे

तेजी से बढ़ रहा ChatGPT का User Base
ChatGPT ने हाल ही में दुनियाभर में 1 Billion Weekly Users का आंकड़ा पार किया है। February 2026 तक भारत में इसके 100 Million से अधिक Weekly Users थे, जिनमें Students, Developers, Educators और Enterprises शामिल हैं। OpenAI ने January 2026 में ChatGPT Ads की Testing शुरू करने की घोषणा की थी। इसके बाद United States में February में Pilot Launch किया गया और अब यह कई देशों में विस्तार कर चुका है।



You may also like

Leave a Comment