Saturday, February 14, 2026 |
Home » Bank of Baroda ने ‘लीडरशिप इन एक्शन’ कार्यक्रम में उत्कृष्ट नेतृत्व का किया सम्मान, Sachin Tendulkar रहे विशेष अतिथि

Bank of Baroda ने ‘लीडरशिप इन एक्शन’ कार्यक्रम में उत्कृष्ट नेतृत्व का किया सम्मान, Sachin Tendulkar रहे विशेष अतिथि

by Business Remedies
0 comments
bank of baroda

मुंबई :  भारत के अंतरराष्ट्रीय बैंक Bank of Baroda ने श्रेष्ठ नेतृत्वकर्ताओं को समर्पित अपने विशेष कार्यक्रम ‘लीडरशिप इन एक्शन’ का आयोजन किया। कर्मचारी जुड़ाव को बढ़ावा देने और विभिन्न क्षेत्रों से शीर्ष प्रदर्शन करने वाले कार्मिकों को सम्मानित करने पर केंद्रित इस कार्यक्रम में बैंक के ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर Sachin Tendulkar ने शिरकत की। कार्यक्रम में बैंक के निदेशक मंडल, कॉर्पोरेट कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी तथा सभी अंचलों के शीर्ष कार्यपालक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत निदेशक मंडल और सचिन तेंदुलकर के बीच नेतृत्व पर एक विचारोत्तेजक संवाद से हुई। इसके बाद आयोजित प्रश्नोत्तर सत्र में क्रिकेट के मैदान से सीखे गए नेतृत्व के सबक और उनकी कॉर्पोरेट जगत में प्रासंगिकता पर चर्चा की गई। श्री तेंदुलकर ने कहा कि एक प्रभावी लीडर के लिए प्रदर्शन में निरंतरता, दबाव में निर्णय लेने की क्षमता, अनुशासन, टीम वर्क और मूल्यों पर आधारित कार्यशैली अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम के एक महत्वपूर्ण चरण में बैंक ने निरंतर उत्कृष्ट व्यावसायिक प्रदर्शन करने वाले तथा मानव संसाधन केंद्रित नेतृत्व और ग्राहक संबंधों को सुदृढ़ बनाने में योगदान देने वाले अपने शीर्ष 10 क्षेत्रीय प्रमुखों और सभी 25 अंचल प्रमुखों को सम्मानित किया।

इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (मा.सं.प्र. और विपणन) श्री शैलेंद्र सिंह ने कहा, “सचिन तेंदुलकर जैसे वैश्विक खेल आइकन के साथ इस नेतृत्व संवाद ने हमारे इस विश्वास को और मजबूत किया है कि खेल हो या व्यवसाय—स्थायी सफलता अनुशासन, टीम वर्क और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता से ही प्राप्त होती है। यह कार्यक्रम बैंक ऑफ बड़ौदा की उस प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसके तहत हम उत्कृष्ट नेतृत्व का सम्मान करते हैं, श्रेष्ठ कार्य-निष्पादन को सराहते हैं और ऐसी कार्य-संस्कृति का निर्माण करते हैं, जहाँ हर कर्मचारी गर्व के साथ काम कर सके।”



You may also like

Leave a Comment