Saturday, August 29, 2026 |
Home AutomobileOdyssey Electric ने भारत की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स बाइक इवोकिस लाइट लॉन्च की

Odyssey Electric ने भारत की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स बाइक इवोकिस लाइट लॉन्च की

by Business Remedies
0 comments
Odyssey Electric

मुंबई। भारत की तेजी से बढ़ती प्रमुख प्रीमियम इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी ओडिसी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स ने भारत की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स बाइक ‘ओडिसी इवोकिस लाइट’ लॉन्च की है।

ओडिसी इवोकिस लाइट एक आकर्षक इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल है, जिसे खासतौर पर उन युवाओं और राइडिंग प्रेमियों के लिए तैयार किया गया है, जो रोमांच के साथ-साथ पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी भी निभाना चाहते हैं। इसमें 60 वोल्ट की बैटरी लगी है, जो 75 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार देती है और एक बार चार्ज करने पर 90 किलोमीटर तक का सफर तय करने में सक्षम है। यह बाइक लंबे खुले रास्तों पर बिना प्रदूषण के शानदार सफर का अनुभव देती है।

इस लॉन्च के अवसर पर ओडिसी इलेक्ट्रिक के संस्थापक श्री नेमिन वोरा ने कहा, “इस लॉन्च के साथ हम रोमांचक राइड्स को पहले से कहीं अधिक सुलभ बना रहे हैं। यह प्रदर्शन और किफायत का एक बेहतरीन मेल है, जिसे उन लोगों के लिए तैयार किया गया है जो रोमांच से समझौता नहीं करना चाहते और साथ ही पर्यावरण को भी नुकसान नहीं पहुँचाना चाहते।”

इस लॉन्च के साथ ओडिसी इलेक्ट्रिक ने सस्टेानेबल मोबिलिटी (टिकाऊ परिवहन) को मुख्यधारा में लाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बनाई गई यह बाइक बेहतरीन प्रदर्शन और आकर्षक व्यक्तित्व के साथ तैयार की गई है। कंपनी एक के बाद एक इलेक्ट्रिक वाहनों के जरिये अपनी गति से आगे बढ़ने के संकल्प पर कायम है।
इवोकिस लाइट में एडवांस्ड़ फीचर्स हैं, जैसे कि :-
• कीलेस इग्निशन
• मल्टी पल ड्राइविंग मोड्स
• मोटर कट-ऑफ स्विच
• एंटी-थेफ्ट लॉक
• स्मा र्ट बैटरी
• 5 कलर ऑप्शं स (कोबाल्टप ब्लूि, फायर रेड, लाइम ग्रीन, मैग्नाि व्हाेइट एण्डह ब्लैेक)

उत्पा्द की विशेषताएं
ओडिसे इलेक्ट्रिक की स्थापना वर्ष 2020 में हुई थी और यह आज भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों के क्षेत्र में तेजी से पहचान बना रही है। कंपनी के पास देश में सबसे बड़ा उत्पाद पोर्टफोलियो है, जिसमें 7 मॉडल शामिल हैं। इसमें 2 कम गति वाले स्कूटर, 2 उच्च गति वाले स्कूटर, बी2बी सेगमेंट के लिए एक डिलीवरी स्कूटर, एक इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स बाइक और रोजमर्रा के यात्रियों के लिए एक कम्यूटर बाइक शामिल हैं।इसकी उत्पातद श्रृंखला नीचे दी गई है :-

ओडिसे इलेक्ट्रिक के उत्पादों की श्रृंखला इस प्रकार है:

• इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल वेडर: 7 इंच के टचस्क्रीन एंड्रॉयड डिस्प्ले, एआईएस-156 मान्यता प्राप्त बैटरी, पांच ड्राइव मोड्स, 18 लीटर का स्टोरेज स्पेस और मजबूत बनावट के साथ।
• इलेक्ट्रिक बाइक इवोकिस और इवोकिस लाइट: चार ड्राइव मोड्स, बिना चाबी एंट्री, एंटी-थेफ्ट लॉक और मोटर कट-ऑफ स्विच की सुविधा के साथ।
• हाई स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर स्नैप: एआईएस-156 प्रमाणित स्मार्ट पोर्टेबल बैटरी, वाटरप्रूफ मोटर और डिस्टेंपस टू एम्टीटर फीचर तथा कैन सक्षम डिस्प्ले के साथ।
• हाई स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर हॉकली: भारत का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर जिसमें क्रूज कंट्रोल और म्यूजिक सिस्टम की सुविधा दी गई है और साथ में पोर्टेबल बैटरी भी है।
• लो स्पीड स्कूटर E2Go Lite, E2go+ और E2GO ग्राफीन: पोर्टेबल बैटरी, यूएसबी चार्जिंग, डिजिटल स्पीडोमीटर और बिना चाबी स्टार्ट की सुविधा से लैस।
• लो स्पीड स्कूटर V2 Lite, V2 ग्राफीन और V2+: वाटरप्रूफ मोटर, बड़ा बूट स्पेस, दोहरी बैटरी और एलईडी लाइट्स के साथ।
• अंतिम मील डिलीवरी के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर ट्रॉट 2.0: 250 किलोग्राम की लोडिंग क्षमता और आईओटी सुविधा के साथ।



You may also like

Leave a Comment