बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। भीलवाड़ा आधारित प्रमुख टेक्स्टाइल कंपनी नितिन स्पिनर्स लिमिटेड ने 31 दिसंबर 2024 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही और नौमाही के वित्तीय परिणाम प्रस्तुत किए हैं। उक्त अवधि में कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन अच्छा रहा है।
31 दिसंबर 2024 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित राजस्व 750.42 करोड़ रुपए के मुकाबले करीब 11.7 फीसदी अधिक 838.87 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित किया है। 31 दिसंबर 2024 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित राजस्व 31.74 करोड़ रुपए के मुकाबले करीब 41.04 फीसदी अधिक 41.77 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है।
31 दिसंबर 2024 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 की नौमाही में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित राजस्व 2104.93 करोड़ रुपए के मुकाबले करीब 17 फीसदी अधिक 2464.36 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित किया है। 31 दिसंबर 2024 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 की नौमाही में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित राजस्व 92.34 करोड़ रुपए के मुकाबले करीब 39.07 फीसदी अधिक 129.05 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है।
कंपनी की बोर्ड मीटिंग में 660000 स्पिंडल, 35 मिलियन मीटर वूवन फैब्रिक सालाना और 11.20 मेगावाट (एसी) रिन्यूएबल एनर्जी प्लांट लगाने पर 2 वर्षों में करीब 1100 करोड़ रुपए का पूंजीगत व्यय निवेश करने का प्रस्ताव मंजूर किया गया है। इसके लिए कंपनी बैंक ऋण और आंतरिक संसाधनों का इस्तेमाल करेगी।
परिणामों पर टिप्पणी करते हुए कंपनी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक दिनेश नोलखा ने कहा कि “हमारे उत्पाद खंडों में बेहतर मांग के साथ तीसरी तिमाही और नौमाही का प्रदर्शन स्थिर रहा है। इससे हमें अपने परिचालन में विकास को बनाए रखने और मूल्य बनाने का विश्वास मिलता है।
हमारी रणनीतिक पहल परिणाम दे रही है और हम आगे विस्तार के लिए महत्वपूर्ण अवसर देख रहे हैं। अपनी विकास रणनीति के हिस्से के रूप में, हम अपनी क्षमताओं को और बढ़ाने और अपने उत्पाद की पेशकश को व्यापक बनाने के लिए मौजूदा क्षेत्रों में पूंजीगत व्यय की घोषणा कर रहे हैं।
प्रमुख क्षेत्रों में गति निर्माण के साथ, हम दीर्घकालिक विकास और लाभप्रदता को बढ़ाने के लिए दक्षता और मूल्यवर्धन में सुधार पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

