Saturday, July 18, 2026 |
Home Tech Worldनई Aadhaar App से पहचान सत्यापन होगा तेज़ और सुरक्षित

नई Aadhaar App से पहचान सत्यापन होगा तेज़ और सुरक्षित

by Business Remedies
0 comments
Aadhaar Mobile App interface showing digital identity verification on smartphone

नई दिल्ली,

केंद्र सरकार ने एक नई Aadhaar Mobile App पेश की है, जिसका उद्देश्य पहचान सत्यापन को तेज़, सुरक्षित और नागरिक-अनुकूल बनाना है। इस App के माध्यम से उपयोगकर्ता अपने मोबाइल फोन से ही अपनी डिजिटल पहचान को साथ रख सकेंगे और आवश्यकतानुसार साझा कर सकेंगे। सरकार के अनुसार, अब Aadhaar की पहचान के लिए न तो भौतिक कार्ड दिखाने की आवश्यकता होगी और न ही उसकी फोटोकॉपी जमा करनी पड़ेगी। उपयोगकर्ता केवल वही जानकारी साझा कर सकेंगे, जिसकी किसी विशेष सेवा के लिए आवश्यकता होगी। इससे एयरपोर्ट, होटल, अस्पताल और विभिन्न सेवा प्लेटफॉर्म पर पहचान जांच की प्रक्रिया तेज़ होगी।

इस App की प्रमुख विशेषताओं में QR Code आधारित Offline Verification शामिल है, जिससे होटल चेक-इन जैसी सेवाओं में तुरंत सत्यापन संभव होगा। इसके अतिरिक्त, Optional Face Verification की सुविधा भी दी गई है, जिससे व्यक्ति की उपस्थिति की पुष्टि की जा सके। सिनेमा टिकट बुकिंग जैसी सेवाओं के लिए Age Verification का विकल्प भी उपलब्ध कराया गया है। आधिकारिक बयान के अनुसार, यह Aadhaar App उपयोगकर्ताओं की विभिन्न वास्तविक जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। इसमें होटल चेक-इन के लिए Offline Verification Seeking Entity के QR Code की स्कैनिंग, सिनेमा टिकट बुकिंग के लिए आयु सत्यापन, अस्पताल में मरीजों और आगंतुकों के प्रवेश के लिए पहचान सत्यापन, तथा गिग वर्कर्स और सेवा साझेदारों की पहचान जांच जैसी सुविधाएं शामिल हैं।

App के माध्यम से उपयोगकर्ता अपने बायोमेट्रिक डेटा को एक क्लिक में लॉक या अनलॉक कर सकते हैं। साथ ही, वे अपनी Aadhaar Authentication History भी देख सकेंगे। “One Family–One App” सुविधा के अंतर्गत एक ही डिवाइस पर अधिकतम पांच Aadhaar प्रोफाइल प्रबंधित किए जा सकते हैं। सरकार ने यह भी बताया कि अब पते के अपडेट के अतिरिक्त निवासी अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर को भी App के माध्यम से अपडेट कर सकेंगे। इससे छोटी-मोटी बदलावों के लिए बैंकों या Aadhaar केंद्रों के चक्कर लगाने की आवश्यकता कम होगी। भविष्य में और अधिक अपडेट सेवाएं जोड़ने की योजना है।

सरकार ने स्पष्ट किया कि इस App के जरिए जब भी डेटा साझा किया जाएगा, तो सत्यापन करने वाली एजेंसियां Aadhaar नंबर को संग्रहित नहीं करेंगी। केवल डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित और सत्यापित जानकारी का ही आदान-प्रदान होगा। यह व्यवस्था Digital Personal Data Protection Act के अनुरूप है और डेटा के दुरुपयोग की संभावना को कम करेगी। यह App भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा विकसित की गई है और इसे वाणिज्य एवं उद्योग तथा इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद द्वारा प्रस्तुत किया गया। मंत्रालय के सचिव एस. कृष्णन ने कहा कि यह नई व्यवस्था Data Minimisation को बढ़ावा देगी, सुरक्षा को मजबूत करेगी और Aadhaar धारकों को Selective Sharing की सुविधा प्रदान करेगी। वरिष्ठ अधिकारियों ने इसे कागज आधारित प्रक्रिया से Paperless व्यवस्था की दिशा में एक बड़ा कदम बताया है।



You may also like

Leave a Comment