बिजऩेस रेमेडीज/नई दिल्ली
ईनो ने एसिडिटी से तेज़ और प्रभावशाली राहत के लिए ईनो की शक्ति और असली जीरा, अजवाइन एवं काला नमक के गुणों के साथ नया 3-इन-1 वैरिएंट लॉन्च किया है। इन नए वैरिएंट्स में ईनो की शक्ति के साथ विश्वसनीय प्राकृतिक तत्वों के गुण हैं, जो 3 बीमारियों – एसिडिटी, गैस और अपच से राहत प्रदान करते हैं।
ईनो भारत में एसिडिटी के विश्वसनीय समाधान के रूप में जाना जाता है। यह ग्राहकों के लिए अपने इनोवेटिव समाधानों के साथ बाजार का नेतृत्व करता आ रहा है। इसके हर साल एक अरब से ज्यादा पाउच बिकते हैं। ईनो तेज़ी से और प्रभावशाली तरीके से राहत प्रदान करने के लिए मशहूर है। इसलिए यह भारत में ओवर-द-काउंटर एंटेसिड्स में सबसे ज्यादा पसंदीदा ब्रांड है। पीढय़िों से चले आ रहे पारंपरिक घरेलू नुस्खों में जमे विश्वास के साथ नए ईनो 3-इन-1 में तीन विश्वसनीय शक्तिशाली प्राकृतिक तत्वों – जीरा, अजवाइन और काला नमक के गुण ताजगीभरे, स्वादिष्ट और प्राकृतिक स्वाद के साथ दिए गए हैं। इन 3 तत्वों की शक्ति मिलकर एसिडिटी, गैस की परेशानी और अपच जैसी पाचन की अनेक समस्याओं से आराम देती है। ईनो 3-इन-1 वैरिएंट के लॉन्च के बारे में हेलीऑन आईएससी में कैटेगरी लीड, डाइजेस्टिव हेल्थ, किशलय सेठ ने कहा कि ईनो में हमारा मिशन ग्राहकों की बदलती ज़रूरतों के अनुरूप अपने उत्पादों में लगातार नए बदलाव करके उन्हें बेहतर बनाना है। नया ईनो 3-इन-1 वैरिएंट प्राकृतिक तत्वों और लाभकारी मसालों पर ग्राहकों के विश्वास की गहरी समझ के साथ बनाया गया है। हम ईनो की शक्ति के साथ इन प्राकृतिक तत्वों के गुण पेश करना चाहते थे ताकि पाचन की समस्याओं से तेज और प्रभावी राहत मिल सके। इस लॉन्च के साथ, हम एसिडिटी दूर करने का एक सरल और प्रभावशाली तरीका लाए हैं। देश में यह नया वैरिएंट पेश करने के लिए, ईनो ने अपारशक्ति खुराना और फरीदा जलाल अभिनीत टीवीसी लॉन्च किया है। इस टीवीसी में अपारशक्ति खुराना एक शादी में दावत का मजा ले रहे हैं, तभी एसिडिटी उन्हें बेचैन करने लगती है, जिससे उनके परिवार वाले भी परेशान हो जाते हैं। परिवार का हर सदस्य उन्हें एसिडिटी का घरेलू इलाज बताने लगता है, यहाँ तक कि डीजे भी एक नुस्खा बताता है। इसी क्रम में विश्वसनीय दादी, फरीदा जलाल, प्राकृतिक तत्वों की अपनी गहरी समझ और तुरंत राहत की जरूरत को देखते हुए, ईनो 3-इन-1 लेने का सुझाव देती है क्योंकि इसमें ईनो के विश्वास और तुरंत राहत के साथ असली जीरा, काला नमक और अजवाइन की शक्ति है, जो पाचन की विभिन्न समस्याओं से आराम देती है।

