Friday, July 17, 2026 |
Home Business RemediesMuthoot Forex और Thomas-Cook ने इनोवेटिव को-ब्रांडेड Travel Card लॉन्च किया

Muthoot Forex और Thomas-Cook ने इनोवेटिव को-ब्रांडेड Travel Card लॉन्च किया

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/नई दिल्ली। मुथूट ग्रुप ने थॉमस कुक के सहयोग से अपने को-ब्रांडेड ट्रैवल कार्ड मुथूट फॉरेक्स ट्रैवल कार्ड के लॉन्च की घोषणा की है। इस कार्ड का आधिकारिक शुभारंभ नई दिल्ली स्थित एम. जी. जॉर्ज मुथूट टावर्स में आयोजित एक भव्य समारोह में किया गया। यह पहल ग्राहकों को नवीनतम वित्तीय समाधान प्रदान करने की दिशा में कंपनी की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
यात्रा वित्तीय सेवा में एक नया युग : यह को-ब्रांडेड ट्रैवल कार्ड अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की बदलती आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। इसमें कई ऐसे लाभ और सुविधाएं शामिल हैं जो इसे यात्रियों के लिए एक अनिवार्य साथी बनाते हैं। इस कार्ड में 12 विभिन्न मुद्राओं को लोड करने की सुविधा, कई बार रीलोड करने का विकल्प, और आसान इनकैशमेंट जैसी विशेषताएं शामिल हैं, जिससे यात्रियों के लिए यात्रा निधि प्रबंधन पहले से कहीं अधिक आसान और सुरक्षित हो जाएगा।
प्रमुख विशेषताएं :
12 विभिन्न मुद्राओं को लोड करने की सुविधा।
कई बार रीलोड करने का विकल्प।
आसान इनकैशमेंट की सुविधा।
कोई छिपे हुए शुल्क नहीं।
सुरक्षित और सहज अंतरराष्ट्रीय शॉपिंग।
मुफ्त ई-सिम, मुफ्त एटीएम निकासी, अंतरराष्ट्रीय छात्र पहचान पत्र।
भारत के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस।
एक रणनीतिक साझेदारी : मुथूट फॉरेक्स और थॉमस कुक के बीच यह साझेदारी नवाचार और ग्राहक सुविधा के प्रति दोनों कंपनियों की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। मुथूट फॉरेक्स की पूरे भारत में फैली 43 समर्पित फॉरेक्स शाखाओं की मजबूत नेटवर्किंग और थॉमस कुक की ट्रैवल सेवाओं में विशेषज्ञता के साथ यह को-ब्रांडेड ट्रैवल कार्ड यात्रियों के लिए विश्वसनीय व कुशल समाधान बनकर उभरेगा।
मुथूट ग्रुप के संयुक्त प्रबंध निदेशक अलेक्ज़ेंडर जॉर्ज मुथूट ने कहा कि ‘हम थॉमस कुक के साथ मिलकर अपने को-ब्रांडेड ट्रैवल कार्ड के लॉन्च को लेकर बेहद उत्साहित हैं। ट्रैवल इंडस्ट्री में थॉमस कुक एक विश्वसनीय नाम है और यह साझेदारी हमारे वित्तीय सेवाओं में नवाचार और ग्राहक सुविधा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। हमें विश्वास है कि यह कार्ड हमारे ग्राहकों की अंतरराष्ट्रीय यात्रा को और भी सरल और सुविधाजनक बनाएगा।’



You may also like

Leave a Comment